scorecardresearch
 

खुले नाले में गिरी नशेड़ी अमेरिकी महिला... बचाने आए युवकों पर ही भड़की, अंग्रेजी में अपशब्द बोलते हुए करने लगी बदतमीजी, एंबेसी के हवाले

Delhi Mahipalpur News: दिल्ली के महिपालपुर में NH-48 के खुले नाले में गिरी नशे में धुत अमेरिकी महिला. बचाने आए लोगों से की बदतमीजी, पुलिस ने एंबेसी को सौंपा. देखें पूरा VIDEO...

Advertisement
X
दिल्ली के महिपालपुर में NH-48 पर  घंटेभर चलता रहा हाईवोल्टेज ड्रामा.(Photo:Screengrab)
दिल्ली के महिपालपुर में NH-48 पर घंटेभर चलता रहा हाईवोल्टेज ड्रामा.(Photo:Screengrab)

गुरुग्राम से सटे दिल्ली के महिपालपुर इलाके में नेशनल हाईवे-48 के सर्विस रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नशे में धुत एक विदेशी मूल की महिला सीधे गहरे और खुले गंदे नाले में जा गिरी. 

चश्मदीदों के मुताबिक, शाम के समय अत्यधिक नशे में होने के कारण महिला अपने पैरों पर ठीक से खड़ी भी नहीं हो पा रही थी और लड़खड़ाते हुए सड़क किनारे बने नाले में गिर गई. पानी और कीचड़ से भरे नाले में गिरते ही वह पूरी तरह सन गई और बाहर निकलने के लिए छटपटाने लगी.

हादसा देख जब आसपास के राहगीर और स्थानीय दुकानदार उसे बचाने के लिए दौड़े, तो महिला ने मदद स्वीकार करने के बजाय अजीब बर्ताव शुरू कर दिया.

वह बचाने आए युवकों पर ही चिल्लाने लगी और अंग्रेजी भाषा में अपशब्द कहते हुए उनसे बदतमीजी करने लगी. इस हाईवोल्टेज ड्रामे के चलते मौके पर तमाशबीनों की भारी भीड़ जुट गई, जिससे करीब एक घंटे तक सड़क पर हंगामा होता रहा. देखें VIDEO:- 

महिला के आक्रामक रवैये के बावजूद स्थानीय युवकों ने सूझबूझ और हिम्मत दिखाते हुए उसे जबरन नाले से सुरक्षित बाहर निकाला. गंदे पानी और कीचड़ की वजह से महिला को हल्की चोटें भी आई थीं. स्थानीय लोगों ने तुरंत एक ऑटो रिक्शा की मदद से उसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे ऑब्जर्वेशन वार्ड में रखा गया.

Advertisement

South west के DCP अमित गोयल ने बताया कि महिला को इलाज के बाद उसे अपने देश के एंबेसी को दे दिया गया. विदेशी महिला US की रहने वाली है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement