सोनभद्र
सोनभद्र (Sonbhadra) भारत के राज्य उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का एक जिला है और इस जिले का मुख्यालय राबर्ट्सगंज है. यह मिर्जापुर मंडल का एक हिस्सा है. इस जिले का क्षेत्रफल 6,905 वर्ग किलोमीटर है (Geographical Area).
सोनभद्र जिले में एक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र (Lok Sabha Constituency) और पांच विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र इस जिले में आते हैं (Assembly Constituency)
2011 की जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक सोनभद्र की जनसंख्या (Population) 18 लाख से ज्यादा है और यहां प्रति वर्ग किलोमीटर 270 लोग रहते हैं (Density). यहां का लिंग अनुपात (Sex Ratio) 918 है. सोनभद्र की 64.03 फीसदी जनसंख्या साक्षर है. इनमें पुरुष 64.92 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता दर 52.14 फीसदी है (Sonbhadra Literacy).
सोनभद्र उत्तर प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा जिला है. सोनभद्र भारत का एकमात्र जिला है, जिससे चार राज्यों, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ झारखंड और बिहार की सीमाएं मिलती हैं (Sonbhadra 2nd largest District of UP).
सोनभद्र जिला एक औद्योगिक क्षेत्र है और यहां पर बॉक्साइट, चूना पत्थर, कोयला, सोना जैसे कई खनिज पदार्थ पाए जाते हैं. सोनभद्र को ऊर्जा की राजधानी कहा जाता है क्योंकि यहां बहुत सारी बिजली संयंत्र हैं (Energy Capital).
रामायण और महाभारत के साक्ष्य के आधार पर यहां जरासंध ने महाभारत युद्ध के दौरान कई शासकों को कैदी बना कर रखा था. सोन नदी की घाटी गुफाएं मूल निवासियों के प्रारंभिक निवास स्थान थे. 8वीं और 7वीं शताब्दी ईसा पूर्व में, जिले का वर्तमान क्षेत्र कौशल और मगध में था. 1989 में, सोनभद्र जिले को मिर्जापुर जिले से विभाजित किया गया था (Sonbhadra History).
सोनभद्र के सरकारी स्कूलों में पीएम पोषण योजना के तहत मिलने वाला मिड-डे मील अब बच्चों और अभिभावकों का भरोसा जीतता नजर आ रहा है. बच्चे इसे घर जैसा स्वाद बता रहे हैं, जबकि अधिकारी हर हफ्ते इसकी गुणवत्ता की निगरानी कर रहे हैं. देखिए आजतक डिजिटल की ग्राउंड रिपोर्ट.
सोनभद्र के सरकारी स्कूल में पीएम पोषण योजना का खाना बच्चों को पसंद आ रहा है. बच्चों ने इसे स्वादिष्ट बताया. तय मेन्यू के मुताबिक भोजन के साथ उसकी क्वालिटी की भी निगरानी हो रही है.
सोनभद्र में NCL के सीनियर ओवरमैन रमाशंकर मिश्रा की संदिग्ध मौत का राज पुलिस ने 24 घंटे में खोल दिया. 23 अगस्त को सड़क किनारे मिले शव को पहले हादसा माना गया था. जांच में पत्नी प्रियंका और उसके प्रेमी विकास चौहान पर हत्या का आरोप सामने आया. पुलिस ने दोनों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है.
पानी के झरने देखने के लिए अक्सर लोग मनाली, शिमला या मसूरी भागते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश में भी वॉटरफॉल हैं. इसलिए अगली बार जब आपको घूमने का मन हो तो आप यूपी के इन झरनों को देखने का प्लान बना सकते हैं. अगर आप यूपी के हैं तो अब आपको उत्तराखंड या हिमाचल जाने की जरूरत नहीं है, आप अपने प्रदेश में ही इन खूबसूरत झरनों का मजा ले सकते हैं.
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र से एक चौंकाने वाला सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. एक व्यक्ति घर के बरामदे से आइसक्रीम लेने के दौरान अचानक संतुलन खो बैठा और नीचे गिर गया. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग तुरंत उसकी मदद के लिए पहुंचे. राहत की बात यह रही कि व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई और उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है.
सोनभद्र के रेणुकूट में एक व्यक्ति आइसक्रीम लेने के दौरान संतुलन खो बैठा और ऊंचाई से नीचे गिर गया. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि व्यक्ति को कोई गंभीर चोट नहीं आई और उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है.
UP के सोनभद्र के रेणुकूट में आइसक्रीम लेने के दौरान एक व्यक्ति बरामदे से नीचे गिर गया. पूरी घटना CCTV में कैद हो गई. राहत की बात यह रही कि हादसे में व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई और उसकी हालत सामान्य है. राहत की बात ये रही कि इस दुर्घटना में उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई. फिलहाल उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है.
यूपी के सोनभद्र में रेणुका घाट पर बांध से पानी छोड़े जाने के बाद रेणु नदी का जलस्तर बढ़ गया और टापू पर 11 पर्यटक फंस गए. पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. घटना के बाद घाट पर बेहतर सुरक्षा इंतजाम और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग उठी है.
सोनभद्र पुलिस ने मुठभेड़ के बाद ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है. तस्करों ने पुलिस का ध्यान भटकाने के लिए कार से 100-100 रुपये के नोट सड़क पर फेंके, लेकिन पुलिस ने पीछा जारी रखा. कुछ देर बाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तस्करों को गिरफ्तार कर लिया.
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में आशा कार्यकर्ता सीमा देवी की प्रसव के दौरान निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद मौत हो गई. परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल ने अनावश्यक ऑपरेशन कराया और मौत के बाद संचालक व स्टाफ महिला को ऑपरेशन टेबल पर छोड़कर फरार हो गए. जांच में अस्पताल के बिना वैध पंजीकरण संचालित होने की बात सामने आई है.
सोनभद्र में साइबर थाना और साइबर सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया पर चाइल्ड पोर्नोग्राफिक वीडियो अपलोड और शेयर करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों की पहचान दुद्धी के सैफ और ओबरा के राहुल कुमार के रूप में हुई है. जांच एनसीएमईसी पोर्टल और एनसीआरपी शिकायतों के आधार पर शुरू की गई थी.
सोनभद्र के म्योरपुर में एक शादी की रात, बैंड-बाजे की धुन पर हर कोई झूम रहा था. मंडप सजा हुआ था, रिश्तेदारों के चेहरों पर मुस्कान थी, और भोजपुरी गाना बज रहा था- बुझाता कि ना... हर तरफ जश्न का माहौल था. लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि अगले कुछ मिनटों में यह खुशी काफूर हो जाएगी और बारात को बगैर दुल्हन के लौटना होगा.
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में आदिवासी महिलाओं से शादी, धर्मांतरण और जमीन स्वामित्व में बदलाव को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं. दुधी तहसील के कई गांवों में इस मुद्दे पर शिकायतें दर्ज हुई हैं. स्थानीय लोगों ने दबाव और जमीन कब्जे के आरोप लगाए हैं, जबकि प्रशासन ने कुछ जमीन मुक्त कराकर जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि फंडिंग और दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है. मामला अभी जांच के दायरे में है.
यूपी के सोनभद्र में आदिवासी महिलाओं को मोहरा बनाकर जमीन हड़पने का काला खेल सामने आया है. बाहरी राज्यों से आए लोगों ने शादी और फर्जीवाड़े के जरिए करीब 15 बीघा सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया. प्रशासन ने अब इस अवैध कब्जे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जमीन वापस ली है.
रॉबर्ट्सगंज में पत्नी की विदाई न होने से नाराज 23 वर्षीय युवक विश्राम कुमार हाई टेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गया. घटना से इलाके में अफरा तफरी मच गई और भारी भीड़ जुट गई. सूचना पर पहुंचे सीओ रणधीर मिश्रा ने युवक को समझाकर और भरोसा दिलाकर सुरक्षित नीचे उतारा.
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पत्नी की विदाई न होने से नाराज एक युवक के बिजली के हाई टेंशन टावर पर चढ़ गया. यह घटना रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छपका की है, जहां युवक ने गुस्से में आकर अपनी जान जोखिम में डाल दी. मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
रॉबर्ट्सगंज जिले के एक मॉल में जमकर वबाल हो गया. जहां पत्नी ने पति को प्रेमिका के साथ पकड़ लिया. जिसके बाद पत्नी ने प्रेमिका की पिटाई शुरू कर दी और मॉल में अफरा-तफरी मच गई.
उत्तर प्रदेश के रॉबर्ट्सगंज जिले में एक व्यक्ति अपनी प्रेमिका के साथ मॉल में घूम रहा था और उसे शॉपिंग करा रहा था. इसी बीच उसकी पत्नी भी वहां पहुंच गई और उसे रंगे हाथ पकड़ लिया. जिसके बाद पत्नी प्रेमिका से भिड़ गई और दोनों में विवाद शुरू हो गया. इस दौरान दोनों में जमकर मारपीट हुई. जिसका एक वीडियो भी सामने आया है.
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के बाद अब सोनभद्र के लोढ़ी टोल प्लाजा पर टोलकर्मियों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है. लाइन में खड़े होने का कारण पूछने पर कर्मियों ने महिला वकील और उनके साथियों के साथ जमकर मारपीट की.
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र से एक अजीब मामला सामने आया है. जहां रामलीला में राम के तीर से रावण की आंख खराब हो गई. अब इस इसको लेकर पीड़ित ने आरोपी पर एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया है.
सोनभद्र जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र के खैरा गांव से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां 13 नवंबर 2025 को रामलीला के दौरान रावण की आंख राम के चलाए हुए तीर से फूट गई थी. घटना के बाद राम बने व्यक्ति और रामलीला आयोजकों की तरफ उसका इलाज नहीं कराया गया.