scorecardresearch
 

इंस्टाग्राम पर आए सैफ अली खान, पहली पोस्ट में करीना गायब, सिर्फ एक को किया फॉलो

सैफ अली खान ने 56 साल की उम्र में डिजिटल वर्ल्ड में एंट्री मार ली है. उनका अपना इंस्टाग्राम पेज बन चुका है, और एक्टर ने अपनी पहली फोटो उनकी पत्नी या परिवार के साथ नहीं बल्कि अपनी खास जगह की शेयर की है.

Advertisement
X
सोशल मीडिया पर सैफ (Photo: Instagram/@saifalikhan_online)
सोशल मीडिया पर सैफ (Photo: Instagram/@saifalikhan_online)

सैफ अली खान करीब 30 सालों से बॉलीवुड में काम कर रहे हैं. इतने समय में उन्होंने लाखों-करोड़ों फैंस भी कमाए. मगर सैफ के चाहने वालों को उनकी पर्सनल जिंदगी के बारे में ज्यादा जानने का मौका नहीं मिला है. बस उनकी पत्नी करीना कपूर ही इंस्टाग्राम के जरिए एक्टर की झलक दिखाती रहती हैं. हालांकि अब सैफ के फैंस के लिए अच्छी खबर है. 

सैफ का इंटरनेट डेब्यू

56 की उम्र में सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर आने का फैसला किया है. बीते दिन उन्होंने अपनी पहली पोस्ट शेयर करते हुए अपना सोशल मीडिया डेब्यू का ऐलान किया. सैफ की इस फोटो में उनकी फैमिली, बच्चे या पत्नी करीना कपूर नहीं, बल्कि अपने पटौदी पैलेस की लाइब्रेरी के अंदर की फोटो शेयर की है. 

अपनी पहली तस्वीर में सैफ पटौदी पैलेस की शानदार लाइब्रेरी में नजर आ रहे हैं. एक तस्वीर में सैफ किताबों के बीच बैठे दिखते हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वो किताब पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं. सैफ ने पोस्ट के साथ लिखा- पटौदी लाइब्रेरी.. किताबों को उनके कवर से जज कर रहा हूं.

इंस्टाग्राम पर सिर्फ करीना को किया फॉलो

सैफ के इंस्टाग्राम डेब्यू की एक और बात लोगों का ध्यान खींच रही है. उन्होंने अभी तक इंस्टाग्राम पर सिर्फ एक ही शख्स को फॉलो किया है और वो हैं उनकी पत्नी करीना कपूर खान. करीना ने भी सैफ को फॉलो कर लिया है. दिलचस्प बात ये है कि सैफ ने दो साल पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पास पहले से ही इंस्टाग्राम का एक प्राइवेट अकाउंट है. वो कभी-कभी उस अकाउंट से इंस्टाग्राम देखते थे, लेकिन उन्हें ज्यादा देर तक सोशल मीडिया चलाना पसंद नहीं था.

Advertisement

सैफ ने बताया था कि वो इंस्टाग्राम चलाते हुए कई बार सोचते थे कि इसे डिलीट कर देंगे, लेकिन ऐसा कर नहीं पाते थे. एक्टर ने ये भी कहा था कि उन्हें सोशल मीडिया से दूर रहने में शांति मिलती है. वो नहीं चाहते थे कि उन्हें लगातार दूसरों की चीजें पोस्ट करने या किसी चीज का प्रमोशन करने के लिए मजबूर होना पड़े. हालांकि, अब सैफ ने अपना पब्लिक इंस्टाग्राम अकाउंट बना लिया है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में वो अपनी फिल्मों, परिवार और निजी जिंदगी से जुड़ी कितनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते हैं.

वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान हाल ही में प्रियदर्शन की फिल्म हैवान में नजर आए थे. इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार भी थे, जिनके साथ वो 17 साल बाद वापस काम कर रहे थे. हालांकि, फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर खास रिस्पॉन्स नहीं मिला.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement