सैफ अली खान और करीना कपूर खान बॉलीवुड के पसंदीदा कपल्स में से एक हैं. दोनों की शानदार केमिस्ट्री उनके फैंस को खूब पसंद आती है. सैफ और करीना हाल ही में कपिल शर्मा के शो में साथ नजर आए. शो में दोनों की ट्यूनिंग और मजेदार बातचीत ने लोगों को खूब हंसाया.
करीना कपूर खान और सैफ अली खान हाल ही में द ग्रेट इंडियन कपिल शो में नजर आए. इस शो के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. वीडियो में कपिल शर्मा करीना से उनके चेहरे के ग्लो का राज पूछते नजर आ रहे हैं. जिस पर करीना बिना देर किए घी का नाम लेती है. इस बातचीत में सैफ भी शामिल हो जाते हैं और बताते हैं कि उनके घर में घी का खूब इस्तेमाल होता है.
सैफ ने कहा, 'घी हमारे घर में बहुत इस्तेमाल होता है.' सैफ की बात पर करीना भी हामी भरती है और कहती हैं, 'बच्चे खाते हैं. हम खाते हैं.' करीना के जवाब के बाद सैफ मजाकिया अंदाज में कहते हैं, 'आजकल घी आ रहा है. बहुत घर पर.'
सैफ शो में करीना की एक आदत का जिक्र करते हैं जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग अपनी हंसी रोक नहीं पाते. सैफ कहते है, 'मैं बोलूं, ये घी सिर्फ खाती नहीं है बल्कि अपने पैरों पर घिसती भी हैं रात को.'