रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) एक उद्यमी और प्रियंका गांधी के पति हैं. रॉबर्ट पर अक्टूबर 2011 में, अरविंद केजरीवाल ने राजनीतिक लाभ के बदले डीएलएफ लिमिटेड से 650 मिलियन का ब्याज-मुक्त ऋण लेने और जमीन पर भारी सौदेबाजी करने का आरोप लगाया था (Robert Vadra DLF Case).
उनका जन्म 18 अप्रैल 1969 को राजेंद्र और मौरीन वाड्रा के घर हुआ था. उनके पिता का परिवार पंजाबी वंश का है और उत्तर प्रदेश के मोरादाबाद जिले में रहता है. उनका पैतृक परिवार मूल रूप से वर्तमान पाकिस्तान के सियालकोट का रहने वाला है. विभाजन के समय राजेंद्र के पिता भारत चले आए. उनकी मां मॉरीन एंग्लो इंडियन मूल की हैं. राजेंद्र सिविल लाइन्स, मोरादाबाद के निवासी थे और पीतल और लकड़ी के हस्तशिल्प का व्यवसाय चलाते थे. वाड्रा ने केवल अपनी हाई स्कूल की शिक्षा पूरी की है.
रॉबर्ट वाड्रा के भाई रिचर्ड ने आत्महत्या कर ली थी और उनकी बहन मिशेल की 2001 में एक कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी. उनके पिता 3 अप्रैल 2009 को दिल्ली के यूसुफ सराय इलाके के एक गेस्ट हाउस सिटी इन में मृत पाए गए थे.
रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ संजय भंडारी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दाखिल ईडी की चार्जशीट पर संज्ञान लेने को लेकर राउज एवेन्यू कोर्ट अब 26 फरवरी को सुनवाई करेगा. कोर्ट ने जरूरी कागजात जमा न होने पर ईडी पर नाराजगी जताते हुए एजेंसी को आखिरी मौका दिया है. इस मामले में विदेशी संपत्तियों और अवैध वित्तीय लेन-देन के पुराने आरोपों की दोबारा जांच हो रही है.
रेहान वाड्रा की अवीवा बेग से सगाई की खबर के बीच प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा की लव स्टोरी फिर चर्चा में आ गई. दोनों की पहली मुलाकात रॉबर्ट वाड्रा की बहन ने कराई थी. जानिए कैसे दोस्ती से प्यार में बदला रिश्ता.
रेहान और अवीवा बेग की राजस्थान में एक निजी समारोह में सगाई हो गई है. रेहान और अवीवा बीते सात वर्षों से एक दूसरे से साथ हैं. यह पहला मौका है, जब रेहान के अवीवा संग रिश्ते को लेकर परिवार के किसी सदस्य ने प्रतिक्रिया दी है.
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने अपनी गर्लफ्रेंड अवीवा बैग से सगाई कर ली है. इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए 29 दिसंबर 2025 की तारीख बताई.
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बेटे और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा के पुत्र रेहान वाड्रा ने अपनी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग के साथ सगाई कर ली है. बताया जा रहा है कि ये जोड़ी करीब सात साल से साथ है. अवीवा दिल्ली की रहने वाली हैं और उनके प्रोफेशनल प्रोफाइल के मुताबिक वे एक फोटोग्राफर और प्रोड्यूसर हैं.
गांधी परिवार में जल्द ही शादी का माहौल बनने वाला है. कांग्रेस सांसद और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रिहान की सगाई की खबरें सामने आई हैं. मंगलवार को सगाई की जानकारी मिली और इस दौरान परिवार राजस्थान के सवाई माधोपुर भी पहुंचा.
गांधी-वाड्रा परिवार के सदस्य रेहान वाड्रा और अवीवा बेग की सगाई की खबरें चर्चा में हैं. दोनों पिछले सात वर्षों से एक-दूसरे के साथ हैं और अब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं.
जानकारी के मुताबिक रेहान वाड्रा और अवीवा पिछले सात साल से इस रिलेशनशिप में हैं. रेहान ने हाल ही में अवीवा को शादी के लिए प्रपोज किया. रेहान और अवीवा की शादी के लिए दोनों ही परिवारों ने अपनी सहमति दे दी है. दोनों परिवारों ने इस रिश्ते को अपनी मंजूरी दे दी, जिसके बाद सगाई होने जा रही है. वाड्रा परिवार से जुड़े सूत्रों के मुताबिक रेहान की ओर से शादी के प्रस्ताव को अवीवा ने खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया.
गांधी परिवार के सदस्य राजस्थान के सवाई माधोपुर पहुंचे हैं. यहां रेहान वाड्रा और अवीवा बेग की सगाई के आयोजन की अटकलें हैं. दोनों परिवारों ने इस रिश्ते को मंजूरी दी है और जनवरी 2026 में सगाई समारोह होने की संभावना है.
प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा अपनी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से सगाई करने वाले हैं. दोनों करीब सात सालों से रिलेशनशिप में हैं और दोनों परिवारों ने इस रिश्ते को सहमति दी है.
कांग्रेस महासचिव और वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे. रेहान अपनी सात साल पुरानी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग के साथ सगाई करने जा रहे हैं.
रॉबर्ट वाड्रा की यह प्रतिक्रिया कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रियंका गांधी अपनी दादी इंदिरा गांधी की तरह एक मजबूत प्रधानमंत्री साबित हो सकती हैं. वाड्रा ने कहा कि प्रियंका गांधी का राजनीतिक भविष्य उज्ज्वल है और वह देश में जमीनी स्तर पर जरूरी बदलाव लाने की क्षमता रखती हैं.
आर्म्स डीलर संजय भंडारी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की तरफ से रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ दाखिल सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर राऊज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई अगले साल जनवरी में होगी. बता दें कि PMLA के तहत इस मामले में रॉबर्ट वाड्रा का बयान भी इस साल जुलाई में प्रवर्तन निदेशालय ने दर्ज किया था.
जांचकर्ताओं का कहना है कि ये सौदे एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा थे, जिसके जरिए धन का लेन-देन किया गया और संपत्तियां हासिल की गईं. भंडारी, जो 2016 में भारत छोड़कर चले गए थे, उन्हें दिल्ली की एक अदालत ने भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित कर दिया है.
जाने माने बिजनेस मैन और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा अपने दो दिवसीय धार्मिक दौरे पर है. उन्होनें इस दौरान सरकार पर आरोप लगाया और कहा कि 'मैं देख रहा हूं कि देश को बदलाव की सख्त जरूरत है. जो भी गलतियां हो रही हैं, सरकार जो भी कर रही है, युवाओं को बिलकुल पसंद नहीं आ रहा.'
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति और जाने माने बिजनेस मैन रॉबर्ट वाड्रा अपने दो धार्मिक यात्रा पर है. वाड्रा ने अपनी यात्रा पर बात की साथ ही बिहार चुनावों के नतीजों पर भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बिहार की जनता खुश नहीं है. इलकेशन कमीन ने मदद की है. परिणामों से कोई भी सहमत नही है.
जो सरकार अभी बनी है, उन्होंने जो वादे किए हैं उन्हें पूरा करना चाहिए लेकिन बिहार की सरकार इससे खुश नहीं है. राहुल कल लोगों के बीच में रहेंगे और कई युवक व अन्य लोग उनके साथ जुड़ रहे हैं. वे अपने तरीके से आंदोलन करेंगे और उन्होंने हर बात स्पष्ट की है.
रॉबर्ट वाड्रा ने बिहार चुनाव परिणामों पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव 'सही तरीके से नहीं हुए' और दोबारा कराए जाने चाहिए. उन्होंने चुनाव आयोग की भूमिका पर भी संदेह जताया. वाड्रा का दावा है कि जनता नतीजों से खुश नहीं है और युवाओं के नेतृत्व में लोकतंत्र बचाने का अभियान शुरू होगा.
ED ने अपनी चार्जशीट में रॉबर्ट वाड्रा पर आरोप लगाया है कि उन्हें गुरुग्राम के एक जमीन सौदे में 'अपराध की कमाई' के तौर पर 58 करोड़ रुपये मिले. एजेंसी का दावा है कि वाड्रा ने राजनीतिक संबंधों का फायदा उठाकर यह डील की.
Money Laundering Case में Robert Vadra पर ED का शिकंजा, दो कंपनियों से 58 करोड़ की अवैध कमाई का आरोप
प्रवर्तन निदेशालय ने रविवार को रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट दायर की है. ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा पर बड़ा आरोप लगाया है. एजेंसी का कहना है कि वाड्रा ने दो कंपनियों के जरिए 58 करोड़ रुपये की अवैध कमाई हासिल की और इसका इस्तेमाल संपत्तियां खरीदने से लेकर अपने कारोबारी कर्ज चुकाने तक में किया.