रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh, Actor) का पूरा नाम रितेश विलासराव देशमुख है. वह एक अभिनेता हैं जो हिंदी और मराठी फिल्मों में अभिनय करते हैं. उन्होंने हिंदी और मराठी सिनेमा में 60 से अधिक फिल्मों में बतौर अभिनेता भूमिका मिभाई है. वह महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख (Former CM Vilasrao Deshmukh) के बेटे हैं (Riteish Deshmukh Father).
रितेश देशमुख ने 2003 की फिल्म तुझे मेरी कसम से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी (Riteish Deshmukh Debut in Film). उनके फिल्मों में मस्ती (2004), क्या कूल हैं हम (2005), ब्लफमास्टर (2005), मालामाल वीकली (2006), हे बेबी (2007), धमाल (2007), हाउसफुल (2010), डबल धमाल (2011), हाउसफुल 2 (2012), क्या सुपर कूल हैं हम (2012), ग्रैंड मस्ती ( 2013), हाउसफुल 3 (2016), टोटल धमाल (2019), हाउसफुल 4 (2019) और बागी 3 (2020), एक विलेन (2014) और मिस्टर मम्मी (2022) शामिल है (Riteish Deshmukh Hindi Movies). मराठी सिनेमा में, उन्होंने बालक-पालक (2013) के साथ एक निर्माता के रूप में शुरुआत की और एक्शन फिल्म लाई भारी (2014) और इसके आध्यात्मिक अनुक्रम मौली के साथ अपने मराठी अभिनय की शुरुआत की (Riteish Deshmukh Marathi Movies).
उनका जन्म 17 दिसंबर 1978 को मुंबई (Mumbai) में हुआ था (Riteish Deshmukh Age). वह महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत के उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्री, विलासराव देशमुख के बेटे हैं. उनकी मां का नाम वैशाली देशमुख है (Riteish Deshmukh Parents). उनका एक बड़ा भाई है जिसका नाम अमित है और एक छोटा भाई जिसका नाम धीरज देशमुख है. दोनों ही राजनेता हैं (Riteish Deshmukh Brothers).
देशमुख ने जी डी सोमानी मेमोरियल स्कूल में अध्ययन किया और कमला रहेजा कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर, मुंबई से वास्तुकला की डिग्री हासिल की. उन्होंने एक साल तक एक विदेशी आर्किटेक्ट फर्म के साथ काम किया (Riteish Deshmukh Education).
उन्होंने 3 फरवरी 2012 को फिल्म अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा (Genelia D'Souza) से शादी की (Riteish Deshmukh Wife) और उनके 2 बेटे हैं (Riteish Deshmukh Son).
देशमुख, भारत में इवोल्यूशन नाम से एक आर्किटेक्ट और इंटीरियर डिजाइनिंग फर्म चला रहे है (Riteish Deshmukh Architect Firm). उन्होंने 2013 में अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस मुंबई फिल्म कंपनी लॉन्च किया (Riteish Deshmukh Production House). उसी साल उन्होंने धीरज देशमुख के साथ एक सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग लॉन्च किया जिसका नाम वीर मराठी है. वह इस लीग में अपनी टीम के कप्तान के रूप में खेलते हैं. वीर मराठी की ब्रांड एंबेसडर जेनेलिया डिसूजा हैं (Riteish Deshmukh Celebrity Cricket League).
सलमान खान अपने छोटे भाई सोहेल से मिलने अलायंस रियलिटी शो में आए थे जहां उन्होंने कंटेस्टेंट्स से बात करते हुए बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख पर कुछ कहा. उनकी बातों से ऐसा समझा जा रहा है कि उन्होंने लॉक अप शो पर तंज कसा है. जानें सलमान ने क्या कहा...
आकांक्षा ने बताया कि ब्यूटी पेजेंट के दौरान उन्होंने कास्टिंग काउच का सामना किया था. एक बड़ी हस्ती ने उनकी मदद करने के लिए उनके साथ सेक्स करने की डिमांड की थी.
Netflix के रियलिटी शो LOCK UP में कंटेस्टेंट्स अपने सबसे निजी राज दुनिया के सामने बता रहे हैं. यह ओपिनियन लेख सवाल उठाता है कि क्या बड़े ब्रांड, शो और पैसों के आगे सेलेब्स की प्राइवेसी और पर्सनल स्पेस की सीमाएं बदल रही हैं.
पामेला सेरेना इन दिनों लॉकअप शो में नजर आ रही हैं. उन्होंने एक शॉकिंग खुलासा किया है. पामेला ने बताया कि उन्हें बॉयफ्रेंड ने चीट किया था. इस घटना के बाद वो किसी पर ट्रस्ट नहीं कर पातीं.
धमाल फ्रेंचायजी की चौथी फिल्म थिएटर्स में रिलीज हो गई है. इसके ट्रेलर ने काफी उम्मीदें जगाई थीं. इस पार्ट में कास्ट भी देखने में दमदार लग रही थी. लेकिन फिल्म बिल्कुल मजेदार नहीं निकली. आखिर कहां हुई धमाल 4 से चूक? पढ़िए हमारा रिव्यू...
अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी स्टारर कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' इस शुक्रवार को थिएटर्स में रिलीज के लिए तैयार है. मगर स्टार्स की भीड़ वाली अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' भी थिएटर्स में है. 'धमाल 4' को हिट फ्रेंचाईजी से आने का फायदा मिलेगा या इसका नुकसान होगा?
मल्टी स्टारर कॉमेडी फिल्म धमाल 4 को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिल चुका है. इसे 13 साल से ऊपर के लोग आराम से देख सकें, ऐसा सर्टिफिकेट दिया गया है. हालांकि फिल्म में कुछ जगह बदलाव की भी मांग की गई है.
नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉकअप: सच या सजा' में माधुरी जैन ने तीसरे बच्चे को लेकर विवादित बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा कि तीसरा बच्चा अमीरों की दौलत बढ़ाता है और गरीबों की गरीबी.
रितेश देशमुख ने लॉक अप शो में अपने शुरुआती संघर्ष का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि लोग उन्हें सिर्फ महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री का बेटा मानते थे और कहते थे कि उन्हें फिल्में पिता की वजह से मिलती हैं. रितेश बोले, ये टैग तोड़ने में 23 साल और 60 फिल्में लगीं.
लॉक अप 2 शो में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का इमोशनल ब्रेकडाउन देखने को मिला. उन्होंने खाना खाने से इनकार कर दिया, शो छोड़ने की बात कही और रितेश देशमुख से उन्हें एविक्ट करने की गुहार लगाई.
'लॉक अप' में एंट्री करते ही हर्षद ने अपनी लव लाइफ को लेकर एक बड़ा खुलासा करके हर किसी को हैरान कर दिया. एक्टर ने बताया कि उन्होंने एक ही समय पर अपनी गर्लफ्रेंड और दोस्त दोनों को खो दिया था.
एकता कपूर के लॉकअप सीजन 2 के लॉन्च इवेंट में होस्ट रितेश देशमुख ने संजय दत्त और सलमान खान को लेकर एक पत्रकार के सवाल पर गुस्सा जताया. सोशल मीडिया पर एक्टर का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है.
एकता कपूर के चर्चित रियलिटी शो लॉक अप सीजन 2 का आगाज जल्द होने वाला है. ऐसे में प्रोड्यूसर ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपने शो पर बात की. उन्होंने लॉक अप शो में कंगना रनौत की गैर-मौजूदगी का भी कारण बताया.
कम बजट और बिना किसी बड़े बॉलीवुड स्टार के रिलीज हुई मराठी फिल्म देऊल बंद 2 बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने की कगार पर है. फिल्म के डायरेक्टर प्रवीण तरडे ने एक इंटरव्यू में बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि अगर सुपरस्टार शाहरुख खान लाखों रुपये का बिल माफ न करते, तो यह फिल्म शायद थिएटर्स तक भी नहीं पहुंच पाती.
अजय देवगन की मल्टी स्टारर फिल्म धमाल 4 का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो पुरानी वाली धमाल की वाइब जरूर देता है. कॉमेडी भी इस बार अच्छी लग रही है, मगर ट्रेलर में दिखाए विजुअल इफेक्ट्स थोड़ा मजा किरकिरा करते हैं.
नेटफ्लिक्स ने अपने लोकप्रिय रियलिटी शो 'लॉक अप' के दूसरे सीजन का टीजर जारी कर दिया है, जिसमें फराह खान और रितेश देशमुख को जेल की सलाखों के पीछे दिखाया गया है.
'राजा शिवाजी' की सक्सेस पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद रितेश देशमुख विवादों में घिर गए. शिवाजी महाराज की तस्वीर वाली टी-शर्ट पहनकर डांस करने पर आलोचना झेल रहे एक्टर ने सफाई देते हुए माफी मांगी और शराब पीने के आरोपों को भी खारिज किया.
बॉलीवुड में जब भी भाई-भतीजावाद या 'नेपोटिज्म' (Nepotism) की बात चलती है, तो अक्सर लोगों का ध्यान सिर्फ फिल्मी परिवारों के बच्चों (स्टार किड्स) पर ही जाता है. लेकिन ग्लैमर की इस चकाचौंध भरी दुनिया में एक और दिलचस्प पहलू है, जिसकी चर्चा बहुत कम होती है, वह है 'पॉलिटिकल नेपोटिज्म'.
हिंदूजा हॉस्पिटल विवाद के बाद पैपराजी ने सलमान खान से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी. सुपरस्टार ने भी नाराजगी भुलाकर कैमरों के सामने पोज दिए और हल्के-फुल्के अंदाज में माहौल संभाला. वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों निर्देशक वामसी पैदिपल्ली की फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं. इसके बाद वे राज एंड डीके की सुपरहीरो फिल्म पर काम शुरू कर सकते हैं
'राजा शिवाजी' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए दो हफ्ते हो गए हैं. ये बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. कमाई की जंग में रितेश देशमुख की फिल्म आगे चल रही है. रिलीज के दूसरे वीकेंड फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म किया? देखें मूवी मसाला.
रितेश देशमुख की राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है. मराठी सिनेमा की ये सबसे महंगी फिल्म दूसरे वीकेंड में भी शानदार कमाई कर रही है और अब 10 साल पुरानी सैराट का रिकॉर्ड खतरे में दिख रहा है. मजबूत वर्ड ऑफ माउथ और सॉलिड होल्ड के दम पर फिल्म इतिहास रचने की तरफ बढ़ रही है.