scorecardresearch
 
Advertisement
एंटरटेनमेंट न्यूज़

पवन सिंह संग नयनदीप का ब्रोमांस! शो में उड़ा मजाक, पावर स्टार ने किया सपोर्ट

पवन सिंह की दोस्ती के कायल नयनदीप रक्षित
  • 1/10

फेमस एंकर और रिएलिटी शो पार्टिसिपेंट नयनदीप रक्षित अपनी सेक्शुअलिटी को लेकर हमेशा से ओपन रहे हैं. लेकिन उनके इस बिहेवियर की अक्सर तारीफ नहीं हुई है. उन्होंने हाल ही में राइज एंड फॉल शो के अपने एक्सपीरियंस पर बात की. 

पवन सिंह की दोस्ती के कायल नयनदीप रक्षित
  • 2/10

शो में नयनदीप की भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ बॉन्डिंग भी खूब चर्चा में रही थी. जहां कई ने इसे ब्रो-मैंस बताया था वहीं कई ने भाई-दोस्ती जैसे साथ की तारीफ की थी. हालांकि कई ने इसे गलत नजर से भी देखा था जब एक ही बेड पर लेटे पवन नयनदीप को मनाते नजर आए थे. 

पवन सिंह की दोस्ती के कायल नयनदीप रक्षित
  • 3/10

नयनदीप ने शार्दूलॉजी से बातचीत में अपनी फीलिंग्स शेयर कीं और बताया कि कैसे बाकी कंटेस्टेंट्स ने उन्हें नीचा दिखाया, लेकिन पवन सिंह ने न सिर्फ उनके लिए सबको जवाब दिया बल्कि उनके सम्मान की भी रक्षा की. 

Advertisement
पवन सिंह की दोस्ती के कायल नयनदीप रक्षित
  • 4/10

नयनदीप ने बताया कि शो में किसी ने भी रिक्वेस्ट करने पर भी उन्हें सिंगल बेड नहीं दिया था. बाद में जब धनश्री को दिक्कत हुई तो वो अपने सोने की जगह को भी बदलने को तैयार हो गए थे. लेकिन इसका भी सबने मजाक बना दिया. 

पवन सिंह की दोस्ती के कायल नयनदीप रक्षित
  • 5/10

नयनदीप ने याद किया कि कैसे सब आधी रात बैठकर उनकी सेक्शुअलिटी का मजाक उड़ा रहे थे. वो उस रात वहीं बगल में बेड पर सो रहे थे. उनकी आंख खुली तो उन्होंने सारी हंसी-बातें खुद सुनी.  नयन बोले- मुझे अपने स्कूल के दिनों के सारे इंसीडेंट्स याद आ गए.

पवन सिंह की दोस्ती के कायल नयनदीप रक्षित
  • 6/10

नयनदीप बोले- सब बैठकर पवन जी को चिढ़ा रहे थे- आपके तो बड़े रोमांटिक रील्स कटेंगे नयनदीप के साथ, आपका पलंगतोड़ केमिस्ट्री जो दिख रहा है. ओहो, पूरा पलंगतोड़, अब  तो पवनदीप हैशटैग बन जाएगा, बाहर लोग आपको बोलेंगे कि आपका कुछ तो चल रहा है इसके साथ.

पवन सिंह की दोस्ती के कायल नयनदीप रक्षित
  • 7/10

'लेकिन आप विश्वास नहीं करेंगे, पवन जी ने कैसे रिएक्ट किया. उनके पास भले ही आज के सो-कॉल्ड सेलिब्रिटीज के जैसी एजुकेशन न हो, लेकिन समझ है. उन्होंने उधर मेरे लिए स्टैंड लिया और कहा- ये जो बच्चा है ना, ये मेरे साथ सेफ फील करता है. इसलिए वो आकर मेरे साथ बैठता है.'

पवन सिंह की दोस्ती के कायल नयनदीप रक्षित
  • 8/10

'पवन जी ने कहा कि- मैं किसी के भी साथ भी बैठूं, इसको पता है, मुझको पता है, हमारे बीच क्या है. इससे किसी को क्या फर्क पड़ता है. मैं इतना खुश हुआ उस वक्त, लेकिन साथ ही मन में एक गिल्ट भी आ गया.'

पवन सिंह की दोस्ती के कायल नयनदीप रक्षित
  • 9/10

नयनदीप ने आगे कहा कि क्योंकि मैं पवन जी कि बहुत रिस्पेक्ट करता हूं, मैं नहीं चाहता कि उनका नाम मेरे साथ इस तरह से जुड़े. तो मैं वहां से उठा और सोफे पर जाकर अकेले सो गया. मुझे बहुत बुरा लगा. अगले दिन मैंने धनश्री को ये सारी बातें बोल दीं, उसने जाकर सबसे कहा- फिर ये बातें रुकीं.

Advertisement
पवन सिंह की दोस्ती के कायल नयनदीप रक्षित
  • 10/10

नयनदीप ने इसी के साथ सवाल उठाते हुए कहा कि- लेकिन बड़ी और बुरी बात ये थी कि ये वही लोग थे जिन्हें धनश्री का नाम किसी और से जुड़ने की चिंता थी. लेकिन मेरे कैरेक्टर को उछालने के लिए उन्हें दो मिनट नहीं लगा. सिर्फ इसलिए कि मैं अपनी सेक्शुअलिटी को लेकर ओपन हूं.  

 

(All Photos: Instagram @nayandeeprakshit/Screengrab)

Advertisement
Advertisement