रिया अहीर (Rhiya Ahir) एक वह एक एक्ट्रेस, मॉडल, एंटरप्रेन्योर और होस्ट हैं. वह मुंबई में 22 जुलाई को 2026 को हुए Gen Z प्रदर्शन के दौरान सुर्खियों में आईं. शिवाजी पार्क, दादर में हुए इस प्रदर्शन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई, जिसमें रिया बारिश के बीच एक पुलिस वैन के सामने खड़ी नजर आईं. उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई.
रिया अहीर मॉडलिंग और एक्टिंग के अलावा अपना खुद का लग्जरी कपड़ों का लेबल, रियासत चलाती हैं. जहां वह प्रीमियम कपड़े हाथ से बनाती हैं.
वह कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं. जिसमें फरवरी 2025 में रिलीज हुआ 'दिलबरा' भी शामिल है. अहीर ने शॉर्ट फिल्म दीदी (क्राइम एंड जस्टिस) में भी काम किया है, जो एक दूर-दराज के भारतीय गांव पर आधारित एक सोशल ड्रामा है.
बिग बॉस 20 में रिया अहीर और पूर्व बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला के बीच एंट्री न मिलने को लेकर तीखी बहस हुई. रिया ने पूनावाला को ‘अंकल’ कहा, जबकि पूनावाला ने राहुल गांधी पर ताना मारा और रिया के प्रोटेस्ट को स्क्रिप्टेड बताया.
Bigg Boss से रिया अहीर के बाहर होने के बाद लव गिल का एक बयान वायरल हो रहा है. उन्होंने रिया पर ‘कॉकरोच’ और सब्सक्रिप्शन को लेकर तंज कसा.
बिग बॉस 20 में नीट प्रोटेस्ट के दौरान वायरल हुईं रिया अहीर जाने वाली थीं. मगर कम वोट्स के चलते, वो बाहर हो गईं. इसपर उनका सोशल मीडिया पर बड़ा मजाक बना. कुछ लोगों ने हद पार की, जिसपर रिया ने मुंह तोड़ जवाब दिया है.
NEET प्रोटेस्ट से वायरल हुईं रिया अहीर बिग बॉस में सिर्फ 2 मिनट के बाद बाहर हो गईं. अब सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें वाइल्ड कार्ड से वापस लाने की मांग कर रहे हैं.
NEET प्रोटेस्ट से वायरल हुईं रिया अहीर बिग बॉस में रिजेक्ट हो गईं. जनता की आवाज बनने वाली रिया को जनता से वोट ही नहीं मिले, जिस वजह से उन्हें बिग बॉस के स्टेज से ही वापस घर लौटना पड़ा.
नीट प्रोटेस्ट के दौरान छात्रों की आवाज बनीं रिया अहीर बिग बॉस 20 में शामिल नहीं हो सकीं. जनता ने उन्हें सपोर्ट नहीं किया. उनकी जगह लव गिल को शो में एंट्री मिली.
बिग बॉस का सीजन 20 जल्द शुरू होने वाला है. इस बार शो में 20 खिलाड़ी नजर आएंगे. हमेशा की तरह सलमान खान ही शो को होस्ट कर रहे हैं. जानें किन खिलाड़ियों के नाम सुनने को मिल रहे हैं.
रिया अहीर ने स्विमसूट को लेकर वायरल वीडियो शेयर किया और मोरल पुलिसिंग पर सवाल उठाए. गंगा घाट का जिक्र करते हुए उनके बयान ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है.
रिया अहीर ने NEET विरोध-प्रदर्शन के बाद 'बिग बॉस 20' में उनके संभावित शामिल होने को लेकर हो रही आलोचना पर बात की. रिया ने साफ किया कि वह कोई एक्टिविस्ट नहीं, बल्कि एक एक्टर, मॉडल और एंटरप्रेन्योर हैं और उनका अपना करियर है.
नीट पेपर लीक के दौरान पुलिस की वैन को रोकने वाली लड़की रिया अहीर अब बिग बॉस 20 में नजर आने वाली हैं. हालांकि उनकी एंट्री का फैसला जनता के हाथों में होने वाला है.
27 साल की मॉडल-एक्ट्रेस रिया अहीर मुंबई में हाल ही में हुए स्टूडेंट प्रोटेस्ट का सबसे चर्चित चेहरा बनकर उभरी हैं. वह हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को ले जा रही पुलिस वैन के सामने खड़ी हो गईं और उनकी तुरंत रिहाई की मांग करने लगीं.
नीट पेपर लीक विरोध प्रदर्शन के दौरान वायरल हुईं मुंबई की मॉडल रिया अहीर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पुराने पोस्ट्स और तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की जा रही है और उनके परिवार को भी निशाना बनाया जा रहा है. सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग को लेकर रिया ने पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की है.
मुंबई छात्र आंदोलन की वायरल चेहरा रिया यादव अहीर ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग और बुलिंग को लेकर साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस होने पर खुशी जताई और कहा कि यह उनके लिए बड़ी राहत है.