राशिद खान, क्रिकेटर
राशिद खान अरमान एक अफगान क्रिकेटर और राष्ट्रीय टीम के पूर्व कप्तान हैं (Rashid Khan Former Captain, Afghanistan). फ्रेंचाइजी लीग में, वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सनराइजर्स हैदराबाद, ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) में एडिलेड स्ट्राइकर्स, पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में लाहौर कलंदर्स और अफगानिस्तान में बैंड-ए-अमीर ड्रैगन्स के लिए खेलते हैं. वह दाएं हाथ से लेग स्पिन गेंदबाजी और दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं (Rashid Khan Leg Break Googly).
राशिद खान का जन्म 20 सितंबर 1998 को पूर्वी अफगानिस्तान के नंगरहार में हुआ था (Age). वह जलालाबाद के रहने वाले हैं, और उनके दस भाई-बहन हैं. अफगान युद्ध के कारण उनके परिवार को कुछ सालों तक पाकिस्तान में रहना पड़ा था (Rashid Khan Family).
राशिद ने 14-15 जून 2018 को भारत के खिलाफ अफगानिस्तान के पहले टेस्ट मैच में डेब्यू किया (Rashid Khan Test Debut). वे 5 सितंबर 2019 को बांग्लादेश के खिलाफ शुरू हुए टेस्ट मैच में 20 साल और 350 दिनों की उम्र में टेस्ट मैच टीम की कप्तानी करने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बन गए. राशिद ने अब तक 5 टेस्ट में 22.35 की औसत से 34 विकेट चटकाए हैं जिसमें चार बार पारी में 5 विकेट और दो बार मैच में 10 विकेट हॉल शामिल हैं (Rashid Khan Test Career).
राशिद के वनडे करियर की शुरुआत 18 अक्टूबर 2015 को जिम्बाब्वे के खिलाफ बुलावायो में हुई (Rashid Khan ODI Debut). उन्होंने अपने वनडे करियर मे अब तक 74 मुकाबलों में 18.57 की औसत से 140 विकेट लिए हैं जिसमें पारी में चार बार 5 विकेट हॉल बनाए हैं. साथ ही, वनडे में उन्होंने 5 अर्धशतकीय पारियों के साथ 1008 रन भी बनाए हैं (Rashid Khan ODI Career).
राशिद का टी20 इंटरनेशनल डेब्यू 26 अक्टूबर 2015 को जिम्बाब्वे के खिलाफ बुलावायो में हुआ (Rashid Khan T20I Debut). उन्होंने अपने टी20आई करियर में अब तक 56 मैच में 12.73 की औसत से 103 विकेट चटकाए हैं जिसमें दो बार पारी में 5 विकेट और चार बार 4 विकेट शामिल हैं (Rashid Khan T20I Career). उन्हें आईसीसी ने दिसंबर 2020 में दशक के सर्वक्षेष्ठ टी20आई क्रिकेट के पुरस्कार से नवाजा था (Rashid Khan ICC Men’s T20I Player of the Decade ).
आईपीएल में वे सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हैं. इस भारतीय लीग क्रिकेट में राशिद अब तक 76 मैच में 6.33 की इकॉनमी के साथ 93 विकेट ले चुके हैं (Rashid Khan IPL Career).
राशिद खान वनडे में सबसे तेज और सबसे कम उम्र में 100 विकेट चटकाने वाले गेंदबाज हैं. टी20आई में सबसे तेजी से 50 और 100 विकेट लेने का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम है. फरवरी 2018 में, वह वनडे गेंदबाजों की ICC रैंकिंग में शीर्ष पर रहने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने थे. राशिद महज 19 साल 165 दिन की आयु में सबसे युवा वनडे कप्तान बनने का रिकॉर्ड भी बना चुके हैं (Rashid Khan Records).
उनका ऑफिशियल ट्विटर हैंडल @rashidkhan_19 है. उनके फेसबुक पेज का नाम Rashid Khan है. वे इंस्टाग्राम पर rashid.khan19 यूजरनेम से एक्टिव हैं.
अफगानिस्तान के स्टार गेंदबाज राशिद खान ने कहा कि उन्हें भारत और ऑस्ट्रेलिया, दोनों देशों की ओर से नागरिकता और उनके लिए खेलने का प्रस्ताव मिला था. लेग स्पिनर ने अपनी आने वाली किताब Rashid Khan From Streets to Stardom में इसका खुलासा किया.
अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने खुलासा किया कि उन्हें भारत और ऑस्ट्रेलिया से नागरिकता और खेलने के ऑफर मिले थे, लेकिन उन्होंने इन्हें ठुकरा दिया. उन्होंने साफ कहा कि अगर वह अपने देश के लिए नहीं खेलेंगे, तो किसी और देश के लिए भी नहीं खेलेंगे.
IPL 2026 के बीच अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान पिता बन गए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर यह गुडन्यूज शेयर की है, इसके साथ ही उन्होंने अपने बेटे का नाम भी रिवील कर दिया है. क्रिकेटर के बेटे का नाम का मतलब काफी पावरफुल है, आप भी अपने बेबी का ऐसा ही शक्तिशाली अर्थ वाला नाम रख सकते हैं, आइए कुछ ट्रेंडी बेबी नेम्स के बारे में जानते हैं.
वैभव सूर्यवंशी ने IPL में महज 15 साल की उम्र में अपने विस्फोटक प्रदर्शन से क्रिकेट जगत को चौंका दिया है. पूरे आईपीएल में 197 गेंदों में 452 रन और 229+ स्ट्राइक रेट के साथ उन्होंने न सिर्फ रन बनाए हैं, बल्कि बुमराह, हेजलवुड जैसे दिग्गज गेंदबाजों पर भी दबदबा दिखाया है. 19 में से सिर्फ 4 गेंदबाज ही उन्हें काबू में रख पाए, जबकि बाकी पर उनका पूरी तरह कहर टूटा.
आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटन्स को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले से ठीक पहले बड़ा झटका लगा, जब कप्तान शुभमन गिल इंजरी के कारण मैच से बाहर हो गए. उनकी जगह राशिद खान ने टीम की कमान संभाली और टॉस के लिए मैदान पर उतरे.
IPL के इतिहास में जब भी सबसे कंजूस गेंदबाजों की बात होती है, तो दिमाग में राशिद खान या सुनील नरेन का नाम आता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक भारतीय तेज गेंदबाज ऐसा भी है जिसने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है .हम बात कर रहे हैं स्विंग के सुल्तान प्रवीण कुमार की.
पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक में काबुल के एक अस्पताल में 408 लोगों की मौत हो गई. इस दुखद घटना के बाद अफगानिस्तान के क्रिकेटर्स और वहां के बोर्ड से जुड़े लोग मृत लोगों के परिजनों से मिले और उन्होंने पाकितान की कड़ी भर्त्सना की.
अफ़ग़ानिस्तान के क्रिकेटर राशिद ख़ान ने सोशल मीडिया एक्स पर इस घटना पर दुख जताया है. राशिद खान ने लिखा...काबुल में पाकिस्तानी हवाई हमलों के कारण नागरिकों के हताहत होने की खबरें बेहद दुखद हैं. घरों, शिक्षा संस्थानों या चिकित्सा ढांचे को निशाना बनाना, चाहे जानबूझकर हो या ग़लती से, युद्ध अपराध है. इंसानी जान की ऐसी अनदेखी, ख़ासकर रमज़ान के पवित्र महीने में बेहद चिंताजनक है और इससे नफ़रत और विभाजन बढ़ेगा.
काबुल में एक रिहैब अस्पताल पर हुए कथित एयरस्ट्राइक में 408 लोगों की मौत और 250 से ज्यादा घायल हो गए. राशिद खान ने इसे ‘War Crime’ बताते हुए पाकिस्तान पर निशाना साधा और UN से जांच की मांग की. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Afghanistan Cricket Board) और मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) ने भी हमले की निंदा की, जबकि पाकिस्तान ने आरोपों से इनकार किया.
ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया ने भले हीं न्यूजीलैंड को हराकर ट्रॉफी अपने नाम किया हो. लेकिन आईसीसी की ताजा गेंदबाजों की रैकिंग में भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने नंबर-1 की कुर्सी गंवा दी है और अब दूसरे स्थान पर आ गए हैं.
लेग-स्पिनर राशिद खान को टी20 टीम की कप्तानी छिन ली गई है. राशिद के अंडर अफगानिस्तान का प्रदर्शन मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में साधारण रहा और वो सुपर-8 स्टेज में भी नहीं पहुंच पाई.
टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड टीम में बड़े बदलाव की तैयारी कर रहा है. कोचिंग स्टाफ बदला जा चुका है और कप्तानी को लेकर भी मंथन जारी है. टीम जल्द ही श्रीलंका के खिलाफ सीरीज खेलेगी और जून में भारत दौरे पर जाएगी.
Jonathan Trott: जिस अफगानिस्तान टीम को आज से कुछ साल पहले तक कमजोर टीम माना जाता था, अब एक मजबूत टीम बनकर उभरी है. इस टीम को मजबूत बनाने में तो वैसे तो कई नाम है, लेकिन इसमें अंग्रेज कोच जोनाथन ट्रॉट की भूमिका बेहद अहम है.
Afghanistan vs Canada T20 World Cup 2026: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के मैच नंबर-38 में गुरुवार (19 फरवरी) को अफगानिस्तान का सामना कनाडा से हुआ. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-डी के इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने कनाडा पर 82 रनों से जीत हासिल की. अफगानिस्तान ने कनाडा को जीत के लिए 201 रनों का टारगेट दिया था, लेकिन वो 8 विकेट पर 118 रन ही बना सका. दोनों ही टीमों का इस वर्ल्ड कप में ये आखिरी मुकाबला था.
अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान ने टी ट्वंटी फॉर्मेट में 700 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं.
Afghanistan vs UAE T20 World Cup 2026: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर-28 में सोमवार (16 फरवरी) को अफगानिस्तान का सामना संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से हुआ. नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुए ग्रुप-डी के इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने 5 विकेट से जीत हासिल की. अफगानिस्तान को जीत के लिए 161 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने आखिरी ओवर में हासिल कर लिया. अफगानी टीम की ये मौजूदा टूर्नामेंट में पहली जीत रही. अफगानिस्तान की जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका सुपर-8 में पहुंच गया.
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो सुपर ओवर तक चले मैच में हार का सामना करना पड़ा. कप्तान राशिद खान ने माना कि टीम ने मौके गंवाए और संकेत दिया कि फजलहक फारूकी की एक डाइव मैच को 20 ओवर में खत्म कर सकती थी.
साउथ अफ्रीका के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने एबी डीविलियर्स का लंबे समय से कायम रिकॉर्ड तोड़ दिया.
टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बांग्लादेश के शाकिब अल हसन के नाम है उन्होंने 2007 से 2024 के बीच 43 मैचों की में सबसे ज्यादा 50 विकेट लिए हैं.
Afghan cricketer Rashid Khan ने Border 2 देखने की इच्छा जताई. Instagram video वायरल, Suniel Shetty, Varun Dhawan का reaction. Sunny Deol की फिल्म को global support.
अफगानिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है, जिसमें राशिद खान कप्तान होंगे. गुलबदीन नाइब और नवीन-उल-हक की वापसी से टीम को अनुभव और मजबूती मिली है. वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज़ से तैयारी के बाद अफगानिस्तान 8 फरवरी को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगा.