रंगनाथन माधवन जिन्हें आर माधवन (R Madhavan) के नाम से जाना जाता है, एक लोकप्रिय अभिनेता हैं. साथ ही वह एक लेखक, निर्देशक और निर्माता भी हैं जो मुख्य रूप से तमिल और हिंदी फिल्मों के लिए काम करते हैं. अपने करियर के दौरान, उन्हें एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, चार दक्षिण फिल्मफेयर पुरस्कार और एक तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार सहित कई पुरस्कार मिल चुके हैं. वर्तमान में, वह भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान (FTII), पुणे के अध्यक्ष हैं.
माधवन का जन्म 1 जून 1970 को जमशेदपुर, बिहार (अब झारखंड में) में हुआ था. वह एक तमिल ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखते हैं. उनके पिता टाटा स्टील में प्रबंधन कार्यकारी थे और उनकी मां बैंक ऑफ इंडिया में प्रबंधक थीं. उनकी एक छोटी बहन है, जो सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं. माधवन ने अपनी स्कूली शिक्षा डी.बी.एम.एस. इंग्लिश स्कूल,जमशेदपुर से की है (R Madhavan Born and Family).
फिल्मों में प्रवेश करने से पहले, माधवन ने 1999 में अपने साथ पढ़ने वाली सरिता से शादी की (R Madhavan Wife). उनका एक बेटा है, जिसका नाम वेदांत माधवन (Vedaant Madhavan) है. वह एक तैराक हैं. उन्होंने भारत में आयोजित 48वीं जूनियर नेशनल एक्वेटिक्स चैंपियनशिप भी जीती, जिसमें उन्होंने 4 स्वर्ण पदक और 3 रजत पदक जीते. वेदांत ने 1500 मीटर फ़्रीस्टाइल को 16:01.73 सेकंड के भीतर पूरा कर, भारतीय इतिहास में एक रिकॉर्ड कायम किया. मलेशियाई ओपन 2023 में उन्होंने देश के लिए 5 गोल्ड मेडल जीते.
आर माधवन के हिट फिल्मों में अलाई पेयुथे (2000), 'दम दम दम' (2001), कन्नथिल मुथामित्तल (2002), रन (2002), जे जे (2003), एथिर्री (2004), रंग दे बसंती (2006), गुरु (2007), 3 इडियट्स (2009), इवानो ओरुवन (2007), यावरुम नालम (2009), तनु वेड्स मनु (2011), वेट्टई (2012) तनु वेड्स मनु रिटर्न्स (2015), इरुधि सुत्रु (2016) और विक्रम वेधा (2017) शामिल है (R Madhavan Movies).
2017 और 2022 के बीच, माधवन ने निर्देशक के रूप में अपनी पहली फिल्म रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट (2022) पर काम किया, जो रॉकेट वैज्ञानिक नांबी नारायणन पर एक बायोपिक थी. इस फिल्म के लिए उन्हें निर्देशक के रूप में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए IIFA पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए SIIMA क्रिटिक्स अवार्ड मिला (R Madhavan Rocketry: The Nambi Effect).
विवेक ओबेरॉय और आर. माधवन पर टिप्पणी करते हुए राज ठाकरे ने कई बड़े सवाल उठाए. इस दौरान उन्होंने युवाओं से जुड़े मुद्दों, शिक्षा और मौजूदा हालात पर भी खुलकर अपनी बात रखी.
CJP प्रोटेस्ट को लेकर आर माधवन की चुप्पी पर सवाल उठ रहे हैं. सोशल मीडिया पर माधवन को ट्रोल किया जा रहा है.
नीट परीक्षा से जुड़े विवाद और छात्रों के प्रदर्शन के बीच अभिनेता आर माधवन की चुप्पी चर्चा का विषय बनी हुई है. एफटीआईआई के चेयरमैन होने के कारण कुछ छात्रों और सोशल मीडिया यूजर्स ने उनसे इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देने की मांग की है. वहीं कई अन्य फिल्मी हस्तियों ने प्रदर्शन और छात्रों की मांगों पर सार्वजनिक रूप से अपनी राय साझा की है.
NEET पेपर लीक विवाद पर चुप्पी को लेकर विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, कटरीना कैफ और आर. माधवन सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. कुछ यूजर्स सवाल उठा रहे हैं, जबकि कई लोग सेलिब्रिटीज के अपने फैसले का समर्थन भी कर रहे हैं.
आर माधवन रॉकेट्री फिल्म में जीनियस साइंटिस्ट नम्बी नारायण का किरदार निभाने के बाद, भारत के एडिसन कहे जाने वाले जी डी नायडू का किरदार निभाते नजर आएंगे. उनकी नई फिल्म GDN का ट्रेलर सामने आया है, जिसमें माधवन की क्लास एक्टिंग की झलक दिख रही है.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 65 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया. संगीत जगत की लेजेंडरी सिंगर अलका याग्निक को पद्म भूषण और अभिनेता आर माधवन को पद्मश्री मिला.
आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 3 इडियट्स का दूसरा पार्ट एक बड़े मैसेज के साथ वापस थिएटर्स में आएगा. इसकी जानकारी डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने भी दे दी है. फिल्म में रैंचो, फरहान और राजू की जिंदगी के 15-20 साल बाद की जर्नी दिखाई जाएगी.
माधवन के बेटे वेदांत ने अपने करियर के लिए दुबई शिफ्ट होकर कई चुनौतियों का सामना किया. वेदांत ने अपने सपोर्टिव पेरेंट्स और स्ट्रिक्ट रूटीन के बारे में बताया, साथ ही नए माहौल में एडजस्ट होने की कठिनाइयों को भी साझा किया.
आर माधवन के बेटे वेदांत माधवन बॉलीवुड से दूर स्विमिंग में करियर बना रहे हैं. वे रोज सुबह 4:30 बजे उठकर कड़ी ट्रेनिंग करते हैं और उनका सपना ओलंपिक गोल्ड जीतना है. जानिए उनका मुश्किल रूटीन और संघर्ष की कहानी.
'धुरंधर' में बढ़िया एक्टर्स के एन्सेम्बल को तैयार करने का श्रेय कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा को जाता है. हाल ही में एक इंटरव्यू में छाबड़ा ने फिल्म की कास्ट तैयार करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने खुलासा किया कि गौरव गेरा को जब उन्होंने कास्ट किया तब वो मुंबई छोड़कर गुरुग्राम में रह रहे थे.
क्या आप जानते हैं कि धुरंधर स्टार आर माधवन रियल लाइफ में करोड़ों की जायदाद के मालिक हैं. मुंबई से लेकर दुबई तक उनके पास आलीशान घर हैं. वो लैविश लाइफ जीते हैं.
धुरंधर 2 में आर माधवन पर फिल्माए गए एक सीन पर विवाद हो रहा है. लोगों का दावा है कि एक्टर ने गुरु गोविंद सिंह जी के दशम ग्रंथ की पंक्तियां बोलनें वक्त सिगरेट पकड़ी हुई थी. विवाद बढ़ता देख माधवन ने अब सच बताया है.
फिल्म ‘धुरंधर 2’ में आर माधवन के एक सीन को लेकर विवाद बढ़ गया, जिसमें सिख भावनाएं आहत होने के आरोप लगे. एक्टर ने सफाई देते हुए कहा कि यह गलतफहमी है और पवित्र पंक्तियों से पहले सिगरेट बुझा दी थी. साथ ही उन्होंने लोगों से माफी भी मांगी.
आदित्य धर की फिल्म धुरंधर सिनेमाघर में इस समय छाई हुई है. फिल्म अपनी कहानी के अलावा एक्टर्स के ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर भी सुर्खियों में बनी हुई है. इसी कड़ी में रणवीर सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है.
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने दर्शकों के साथ-साथ बॉलीवुड के सितारों को भी खुश कर दिया है. अब एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी 'धुरंधर 2' देख ली है. ऐसे में उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा नोट शेयर किया है. शिल्पा शेट्टी ने रणवीर सिंह को 'बब्बर शेर कहा है.
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.
धुरंधर 2 के क्लाइमैक्स में हमजा अली मजारी की कहानी नए मोड़ पर खत्म होती है, जहां उसका असली मिशन सामने आता है. फिल्म का ओपन एंडिंग दर्शकों को सस्पेंस में छोड़ देता है. जानें अंत की पूरी कहानी, ट्विस्ट और क्या पार्ट 3 आने के संकेत मिलते हैं या नहीं.
'धुरंधर' में काम करने वाला हर एक्टर लोगों की नजरों में आ रहा है. पार्ट 1 के बाद, पार्ट 2 में भी कई एक्टर्स वायरल हो रहे हैं. आर माधवन के किरदार अजय सान्याल की पत्नी बनीं एक्ट्रेस भी वायरल हो गई हैं.
'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधव और सारा अर्जुन अहम रोल में दिखेंगे. जानिए फिल्म के लिए किस स्टार ने कितनी फीस ली है.
Ranveer Singh स्टारर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' को लेकर नई चर्चा सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस Yami Gautam फिल्म में डॉक्टर के किरदार में स्पेशल अपीयरेंस दे सकती हैं. सोशल मीडिया पर वायरल स्क्रीनशॉट के बाद फैंस में उत्सुकता बढ़ गई है, हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, जो पहले पार्ट की सफलता के बाद जबरदस्त उत्साह के साथ आ रही है. फिल्म का क्लैश यश की टॉक्सिक से है, लेकिन फैंस का क्रेज कम नहीं हुआ है. आर माधवन ने यूएई में फिल्म के प्रति दीवानगी और थिएटर में देखने के अनुभव की खासियत पर बात की.