प्रणित मोरे (Pranit More) एक कॉमेडियन हैं. उन्होंने अपने सफर की शुरुआत स्टैंड-अप कॉमेडी से की. शुरूआती दौर में उन्होंने छोटे-छोटे मंचों पर परफॉर्म किया, लेकिन उनकी नेचुरल एक्टिंग और डायलॉग डिलीवरी ने उन्हें दर्शकों के बीच अलग पहचान दिलाई.
प्रणित मोरे ने सिर्फ लाइव शो तक खुद को सीमित नहीं रखा. वे टीवी शोज और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी नजर आ चुके हैं. खासकर कॉमेडी रियलिटी शोज और यूट्यूब वीडियोस ने उनकी लोकप्रियता को और बढ़ाया.
24 अगस्त 2025 से कलर्स चैनल पर प्रसारित होनेवाले बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) में प्रणित मोरे बतौर प्रतियोगी शामिल हैं. यह शो रात 10:30 बजे और ओटीटी प्लेटफार्म जियो सिनेमा पर 9 बजे दिखाया जाएगा.
प्रणित मोरे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े चुटकुले और व्यंग्य को मंच पर मजेदार तरीके से पेश करते हैं. दर्शकों से जुड़ने का अनोखा तरीका, जिससे उनकी कॉमेडी और भी असरदार लगती है. मराठी और हिंदी दोनों भाषाओं में मजाकिया अंदाज पेश करने की क्षमता.
प्रणित के जोक्स और पंचलाइन इतने नैचुरल होते हैं कि लोग उनसे खुद को जोड़ पाते हैं.
उर्फी जावेद ने प्रणित मोरे की वायरल ₹370 बिरयानी वाली टिप्पणी की आलोचना करते हुए इसे अपमानजनक बताया और सहमति, सम्मान और जवाबदेही पर जोर दिया.
कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो में हुई 370 रुपये की आपत्तिजनक बिरयानी वाले विवाद पर मशहूर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज ने भी अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है और युवाओं की इस सोच पर गहरी चिंता जताई है.
कॉमेडियन ऐश्वर्या मोहनराज का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर फिर वायरल हो गया है. विवादित जोक को लेकर यूजर्स के बीच बहस छिड़ गई है. कई लोग इसे आपत्तिजनक बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे कॉमेडी के संदर्भ में देख रहे हैं.
मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन मधुर विरली ने रेप (बलात्कार) जैसी संवेदनशील और गंभीर घटना पर बेहद आपत्तिजनक मजाक किया था. जब ये सोशल मीडिया पर आग की तरह फैला तो उन्होंने आखिरकार माफी मांग ली.
महाभारत शो में भीम का किरदार निभाने वाले सौरव गुर्जर ने प्रणित मोरे की आलोचना की है. सौरव ने महिलाओं का अपमान करने और फ्रीडम ऑफ स्पीच के गलत इस्तेमाल पर चिंता जताई है.
मेडिकल स्टूडेंट सेजल पवार इन दिनों मुश्किलों में फंसती हुई नजर आ रही हैं. डेड बॉडी के प्राइवेट पार्ट पर कमेंट करना उनपर भारी पड़ गया है. वहीं, क्रिकेटर्स संग उनकी नजदीकियां भी चर्चा में हैं.
370 की बिरयानी विवाद पर कॉमेडियन प्रणित मोरे ने माफी मांगी. प्रणित ने वीडियो जारी कर कहा कि चाहता तो मैं उन्हें वहां रोक सकता था या स्टैंड ले सकता था लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया. मैंने उन्हें एक प्लेटफॉर्म दिया जिसकी वजह से बातें इतनी ज्यादा बढ़ गईं. जिन भी लोगों को इससे चोट पहुंची है उनसे मैं दिल से माफी मांगता हूं.
मनोरंजन की दुनिया में आज काफी कुछ हुआ. बॉलीवुड एक्ट्रेस समीरा रेड्डी ने बताया कि वो अब मुंबई छोड़कर गोवा में बस चुकी हैं. उन्होंने अपने खूबसूरत घर की झलक भी दिखाई. वहीं कॉमेडियन प्रणित मोरे ने अपने बढ़ते विवाद पर फिर माफी मांगी.
कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो पर हिमांशु जांगड़ा ने कहा कि वह एक महिला के साथ डेट पर गए थे, जहां उन्होंने चिकन बिरयानी की एक प्लेट के लिए ₹370 खर्च किए थे, और इसलिए उन्हें अपने इस इन्वेस्टमेंट का 'रिटर्न' मिलना चाहिए था.
प्रणित मोरे ने अपने बढ़ते 370 की बिरयानी विवाद पर एक बार फिर माफी मांगी है. कॉमेडियन ने लोगों से उन्हें एक और मौका देने की अपील की है, जिसमें उन्हें बिग बॉस 19 वालीं कुनिका सदानंद का साथ मिला है.
370 रुपये की बिरयानी से जुड़ा विवाद लगातार चर्चा में बना हुआ है. सोशल मीडिया पर बढ़ती आलोचनाओं के बीच स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे ने पहली बार इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने लोगों की नाराजगी को स्वीकार करते हुए अपनी बात रखी. इस विवाद ने ऑनलाइन बहस को और तेज कर दिया है, जहां अलग-अलग पक्ष अपनी राय सामने रख रहे हैं और मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है.
प्रणित मोरे ने '370 रुपये की बिरयानी' विवाद पर अब रिएक्ट किया है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके अपनी गलती को स्वीकार किया और माफी मांगी है.
'370 रुपये की बिरयानी' वाले विवाद में कॉमेडियन प्रणित मोरे फंसते जा रहे हैं. एक के बाद एक सेलेब्स सोशल मीडिया पर उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं. अब सुुनील पाल ने प्रणित मोरे के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है और उन्हें कॉमेडी का कलंक बताया है.
एक स्टैंडअप कॉमेडी शो से जुड़ा विवाद अब राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद मामले ने कानूनी और सामाजिक बहस का रूप ले लिया है. राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित पक्षों को तलब किया है. इसी बीच कार्यक्रम से जुड़ा एक और वीडियो सामने आने के बाद बहस और तेज हो गई है.
प्रणित मोरे के शो में 370 रुपये की बिरयानी वाला जोक काफी विवादों से घिर चुका है. एक्ट्रेस पूनम पांडे ने इसपर कड़ी आलोचना करते हुए हिमांशु जंगरा को लताड़ा है, जिन्होंने प्रणित के शो पर औरतों को लेकर गंदा मजाक किया.
370 रुपये की बिरयानी पर किए गए मजाक ने विवाद खड़ा कर दिया है. इस बयान पर सोशल मीडिया में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली. पूनम पांडे ने भी इस पर नाराजगी जताते हुए बयान की आलोचना की है. मामला अब तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच बहस का विषय बना हुआ है.
कंटेंट क्रिएटर और डॉक्टर सेजल पवार पर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. उनकी पर्सनल लाइफ लाइमलाइट में है. सेजल के क्रिकेटर्स संग रिश्ते थे.
मुंबई के KEM अस्पताल की एमबीबीएस छात्रा सेजल पवार द्वारा स्टैंड-अप कॉमेडी शो में मानव शव पर की गई भद्दी टिप्पणी के बाद अस्पताल ने जांच कमेटी गठित की है. वहीं, महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने छात्रा और कॉमेडियन प्रणित मोरे सहित अन्य पर अश्लीलता फैलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर समन भेजा है.
प्रणित मोरे ने अपने शो में लाइव ऑडियंस के साथ बातचीत करके बड़ा विवाद खड़ा कर डाला है. मगर वो काफी पहले इस बात पर सफाई दे चुके थे. उनके मुताबिक, शो पर ऑडियंस से बात करना दोस्तों से चैट करने के समान है. प्रणित ने शो पर होने वाले वल्गर जोक्स पर भी कमेंट किया था.
प्रणित मोरे, हिमांशु जांगड़ा और डॉ. सेजल पवार के खिलाफ महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने एक्शन लिया है. तीनों के खिलाफ सोशल मीडिया पर फैलाए गए आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर FIR दर्ज की गई है. सभी को समन भेज दिया गया है, और जल्द इस मामले में उनके बयान भी लिए जाएंगे.
प्रणित मोरे अपने विवादित और अमर्यादित जोक्स के कारण फिर से चर्चा में हैं. मुंबई के हंबल बैकग्राउंड से आने वाले प्रणित ने रेडियो जॉकी से लेकर स्टैंडअप कॉमेडी के फील्ड में अपनी पहचान बनाई है. लेकिन उनकी फूहड़ कॉमेडी ने उन्हें विवादों में डाल दिया है.