आलू (Potato) दुनिया की सबसे अधिक उगाई और खाई जाने वाली सब्जियों में से एक है. इसका वैज्ञानिक नाम Solanum tuberosum है और यह Solanaceae (नाइटशेड) परिवार का पौधा है. माना जाता है कि आलू की उत्पत्ति दक्षिण अमेरिका के एंडीज पर्वतीय क्षेत्र में हुई थी. समय के साथ यह यूरोप, एशिया और दुनिया के अन्य देशों में पहुंचा और आज लगभग हर रसोई का अहम हिस्सा बन चुका है.
भारत में आलू का उपयोग लगभग हर राज्य के भोजन में किसी न किसी रूप में किया जाता है. यह सब्जी, पराठा, चाट, स्नैक्स, सूप, करी और कई अन्य व्यंजनों का प्रमुख हिस्सा है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे अन्य सब्जियों के साथ आसानी से मिलाकर पकाया जा सकता है.
पोषण की दृष्टि से आलू में कार्बोहाइड्रेट अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं. इसके अलावा इसमें फाइबर, पोटैशियम, विटामिन C, विटामिन B6 और कई आवश्यक खनिज भी मौजूद होते हैं. हालांकि, आलू को कैसे पकाया जाता है, इससे उसके पोषण मूल्य पर असर पड़ता है. उबला या भाप में पका आलू अपेक्षाकृत अधिक पौष्टिक माना जाता है, जबकि अधिक तेल में तला हुआ आलू अतिरिक्त कैलोरी बढ़ा सकता है.
भारत विश्व के प्रमुख आलू उत्पादक देशों में शामिल है. उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, पंजाब और गुजरात जैसे राज्यों में इसकी बड़े पैमाने पर खेती की जाती है. किसानों के लिए यह एक महत्वपूर्ण नकदी फसल भी है.
आलू की कई किस्में उपलब्ध हैं, जिनका उपयोग अलग-अलग उद्देश्यों के लिए किया जाता है. कुछ किस्में चिप्स और फ्रेंच फ्राइज बनाने के लिए उपयुक्त होती हैं, जबकि कुछ घरेलू खाना पकाने के लिए अधिक पसंद की जाती हैं.
आज आलू केवल एक सब्जी नहीं, बल्कि वैश्विक खाद्य प्रणाली का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है. इसकी आसान उपलब्धता, बहुउपयोगिता और व्यापक खेती के कारण यह दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण खाद्य उत्पादों में अपनी विशेष पहचान रखता है.
Aloo Beans ki sabzi: आलू बीन्स की सूखी सब्जी का स्वाद तो कमाल होता है, लेकिन घर में लोग होटल जैसी टेस्टी नहीं बन पाती है. ऐसे में आप शेफ कुणाल की खास बिना लहसुन-प्याज की आलू-बीन्स की सूखी सब्जी बनाकर देख सकते हैं. यह रेसिपी ब्रेकफास्ट और डिनर के लिए एकदम परफेक्ट है.
Raw Potato Dosa Recipe: अगर घर में डोसा बैटर नहीं है तो भी टेस्टी और क्रिस्पी डोसा आसानी से बनाया जा सकता है. कच्चे आलू और सूजी से बनने वाली यह आसान रेसिपी बिना फर्मेंटेशन के तैयार हो जाती है और नाश्ते से लेकर हल्के खाने तक के लिए बेहतरीन ऑप्शन है.
Honey Chilli Potato Recipe: अगर आपको चटपटा और क्रिस्पी नाश्ता पसंद है तो हनी चिली पोटैटो जरूर ट्राई करें. बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट आलू, शहद और चिली सॉस का हल्का मीठा-तीखा स्वाद इस डिश को काफी खास बनाता है. आज हम आपको इसे घर पर बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.
Dhaba Style Aloo Recipes: अगर आप घर पर ढाबे जैसा मसालेदार और चटपटा स्वाद चाहते हैं तो आलू की ये टेस्टी डिशेज ट्राई कर सकते हैं. ये सब्जियां रोटी, चावल या पराठे के साथ खाने में काफी टेस्टी लगती हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि इन्हें आप घर पर आसानी से लंच या डिनर के लिए तैयार कर सकते हैं.
अगर आप हल्की-फुल्की भूख में कुछ क्रिस्पी और चटपटा खाना चाहते हैं तो आलू और पनीर से बना कटलेट आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. आज हम आपको घर पर आलू-पनीर से टेस्टी कटलेट बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.
Tandoori Aloo Recipe: अगर आप आलू से कोई नई डिश बनाना चाहते हैं तो तंदूरी आलू ट्राई कर सकते हैं. दही और मसालों में मैरीनेट करके तैयार किए गए ये आलू बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट होते हैं. आज हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.
भंडारे वाली आलू की सब्जी का चटपटा और मसालेदार स्वाद घर पर भी आसानी से पाया जा सकता है. इसके लिए तैयार करें खास होममेड भंडारा मसाला, जिसमें धनिया, जीरा, सौंफ और दूसरे मसालों का इस्तेमाल होता है. सब्जी में सिर्फ 1 चम्मच मसाला डालने से स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ जाएंगे.
जब भी कुछ सब्जी समझ नहीं आती है तो अक्सर ही घरों में आलू की सब्जी बना दी जाती है. आलू का भुजिया और जीरा आलू, आलू-टमाटर की सब्जी तो हम सभी ने खाई है. मगर क्या आपने कभी पंजाबी स्टाइल आलू कतली खाई है. इस सब्जी को बनाने में न तो मेहनत लगती है और स्वाद भी कमाल होता है. आइए आपको इसकी रेसिपी बताते हैं.
घर पर हलवाई जैसे कुरकुरे और स्वादिष्ट पंजाबी समोसे बनाना बहुत आसान है, शेफ रणवीर बरार ने इसकी रेसिपी शेयर की है. उनकी रेसिपी को फॉलो करके आप झटपट ही नाश्ते में समोसे बना लेंगे. आइए आपको समोसे बनाने का आसान तरीका बताते हैं.
Aloo Chop Recipe: बारिश के मौसम में चाय के साथ गरमा-गरम पकौड़ा खाने में काफी टेस्टी लगता है. लेकिन आप रोज-रोज आलू पकौड़े खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार कुरकुरे और मसालेदार आलू चॉप ट्राई कर सकते हैं. इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है और चाय के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.
Aloo Kurkure Recipe: आज हम आपको आलू और पोहे से बाजार जैसे चटपटे और क्रिस्पी कुरकुरे बनाना बताएंगे, जिन्हें आप बेहद आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं. इसका चटपटा स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगा.
शाम की चाय के साथ कुछ तीखा और खस्ता खाने का मन है, तो आलू भाकरवड़ी बेस्ट ऑप्शन है. उबले आलू और देसी मसालों से तैयार यह क्रिस्पी स्नैक मिनटों में बन जाता है. समोसे-कचौड़ी से हटकर कुछ नया ट्राई करने के लिए यह आसान रेसिपी जरूर बनाएं.
Bihari Aloo Chokha Recipe: अगर आप रोज-रोज एक जैसी सब्जी खाकर बोर हो गए हैं और कुछ देसी, स्वादिष्ट और झटपट बनने वाली डिश ट्राई करना चाहते हैं तो बिहारी स्टाइल आलू चोखा आपके लिए बढ़िया ऑप्शन है. आज हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.
Aloo Tikki Recipes: आलू टिक्की का चटपटा स्वाद शायद ही किसी को पसंद न हो. अगर आप शाम के नाश्ते में कुछ टेस्टी और अलग ट्राई करना चाहते हैं तो आलू टिक्की की ये 6 वैरायटी ट्राई कर सकते हैं. चाट से लेकर छोले और पनीर स्टफ्ड टिक्की तक, हर एक का स्वाद आपको बेहद पसंद आएगा.
रोजमर्रा की आलू की सब्जी से कुछ अलग और तीखा खाने का मन है, तो पारंपरिक महाराष्ट्रीयन बटाटा रस्सा ट्राई करें. सरसों, करी पत्ते और गोडा मसाले के तड़के से तैयार यह तीखी ग्रेवी वाली सब्जी भाकरी, पूरी और चावल के साथ बहुत स्वादिष्ट लगती है. जानें इसे बनाने का आसान तरीका.
अगर आप बिना लहसुन-प्याज की चने-आलू की सब्जी बनाना चाहते हैं तो एक बार जैसलमेरी स्टाइल दही वाले चने-आलू की सब्जी ट्राई कीजिए. जैसलमेर में चने-आलू की बेहद टेस्टी सब्जी बनाई जाती है, जो रोटी-चावल सभी के साथ अच्छी लगती है. इस सब्जी को बनाने के लिए सिर्फ देसी मसाले और दही की जरूरत होती है. आइए आपको इसे बनाने का तरीका बताते हैं.
Hing Jeera Aloo Recipe: अगर आप रोज एक जैसी आलू की सब्जी खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार हींग-जीरा वाले चटपटे आलू जरूर ट्राई करें. सिर्फ 15 मिनट में तैयार होने वाली ये आसान रेसिपी हिंग, जीरा और देसी मसालों के तड़के से भरपूर स्वाद देती है. जानिए इसे बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए और बनाने का आसान तरीका.
Suji French Fries Recipe: आपने अब तक कई तरह के फ्रेंच फ्राइज खाए होंगे लेकिन क्या आपने कभी सूजी से बने चटपटे फ्रेंच फ्राइज खाए हैं. अगर नहीं तो आज हम आपको इसे घर पर बनाने का आसान तरीका बताएंगे, जिसे आप मिनटों में बना सकते हैं.
French Fries Recipe: आज हम आपको घर पर आलू और कुछ मसालों की मदद से बाजार जैसे क्रिस्पी और मसालेदार पेरी पेरी फ्रेंच फ्राइज बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे. इसका स्वाद इतना लाजवाब होगा कि बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी इसे पसंद करेंगे.
Homemade Cleansers: ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे का सही से क्लिन करना जरूरी होता है आज हम आपको आपके किचन में मौजुद कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जो आपकी स्किन को ड्राई किए बिना डीप क्लींजिंग करने में मदद कर सकती हैं.
Chilli Potato Recipe: शाम की चाय के साथ कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो चिली पोटैटो एक बेहतरीन ऑप्शन है. आज हम आपको घर पर रेस्टोरेंट स्टाइल चिली पोटैटो बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.