scorecardresearch
 

Aloo Chilla Recipe: सुबह नाश्ते में 10 मिनट में बनाएं कुरकुरा आलू चीला, बच्चे-बड़े सभी मांग-मांगकर खाएंगे

Aloo Chilla Recipe: चीले तो आपने कई तरह के खाए होंगे लेकिन क्या कभी कच्चे आलू से बना कुरकुरा चीला ट्राई किया है. अगर नहीं तो आज हम आपको इस चीले को घर पर बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिससे आप इसे सुबह झटपट तैयार कर सकेंगे.

Advertisement
X
कच्चे आलू से बनाएं क्रिस्पी चीला (Photo- ITG)
कच्चे आलू से बनाएं क्रिस्पी चीला (Photo- ITG)

Aloo Chilla Recipe: सुबह के नाश्ते में अगर आप रोज पोहा, उपमा या पराठा खाकर बोर हो गए हैं तो कुछ नया ट्राई कर सकते हैं. ऐसे में आलू चीला एक अच्छा ऑप्शन है. आलू और बेसन से बना यह चीला खाने में बेहद टेस्टी लगता है. बाहर से कुरकुरा और अंदर से नरम आलू चीला बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आ सकता है. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा सामान की जरूरत नहीं पड़ेगी. घर में मौजूद आलू, बेसन और कुछ मसालों की मदद से इसे आसानी से तैयार किया जा सकता है. इसे सुबह के नाश्ते के अलावा शाम की चाय के साथ भी खा सकते हैं. तो आइए जानते हैं आलू चीला बनाने की आसान रेसिपी.

इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)

1 मीडियम साइज का आलू (कद्दूकस किया हुआ)

2 बड़े चम्मच बेसन

1 छोटा चम्मच सूजी

1 छोटा चम्मच कॉर्नफ्लोर

1 छोटा चम्मच बारीक कटा प्याज

1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)

¼ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

¼ छोटा चम्मच धनिया पाउडर

¼ छोटा चम्मच जीरा पाउडर

लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार

नमक स्वादानुसार

तेल जरूरत के अनुसार

आलू और बेसन से क्रिस्पी चीला कैसे बनाएं?

  1. आलू चीला बनाने के लिए सबसे पहले आलू को छीलकर अच्छी तरह धो लें. अब इसे कद्दूकस कर लें और कुछ देर के लिए पानी में डालकर रखें. इसके बाद पानी निकाल दें और आलू को हाथों से अच्छी तरह निचोड़ लें, ताकि उसका अतिरिक्त पानी निकल जाए.
  2. अब एक बड़े बाउल में कद्दूकस किया हुआ आलू डालें. इसमें बेसन, सूजी और कॉर्नफ्लोर मिलाएं. इसके बाद बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, लाल मिर्च और नमक डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें.
  3. अब गैस पर नॉन-स्टिक पैन या तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा सा तेल लगाएं. तैयार मिश्रण को तवे पर डालकर गोल आकार में फैला दें. चीले के ऊपर थोड़ा तेल डालें और ढक्कन लगाकर करीब 2 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं.
  4. जब चीला एक तरफ से पक जाए तो ढक्कन हटाकर उसे सावधानी से पलट दें. दूसरी तरफ से भी सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेक लें. इसी तरह बाकी मिश्रण से भी चीले तैयार कर लें.
  5. बस तैयार है आपका गरमागरम और क्रिस्पी आलू चीला. इसे हरी चटनी, टमाटर सॉस या दही के साथ परोसें. सुबह के नाश्ते में यह स्वादिष्ट डिश सभी को पसंद आएगी.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement