Aloo Soyabean Sabzi Recipe: नवरात्र के दिनों में घरों में लहसुन-प्याज का इस्तेमाल नहीं किया जाता हैं. ऐसे में लोग ऐसी डिशेज की तलाश में रहते हैं, जो खाने में भी टेस्टी हो और उसको बिना लहसुन और प्याज भी तैयार किया जा सके. अगर आप भी रोज-रोज एक जैसी सादी सब्जी खाकर बोर हो चुके हैं और नया और मसालेदार खाना चाहते हैं. तो आप आलू और सोयाबीन की सब्जी ट्राई कर सकते हैं. सोयाबीन को प्रोटीन का बेस्ट सोर्स माना जाता है और इसकी सब्जी भी बहुत मजेदार बनती हैं.
अगर आपको भी आलू और सोयाबीन की ग्रेवी वाली सब्जी अच्छी लगती है तो आप इसको नवरात्र के दिनो में बिना लहसुन और प्याज के भी बना सकते हैं. इस सब्जी को बनाने में बिल्कुल मेहनत नहीं लगती है और इसे रसोई के रोज के मसालों से आप मिनटों में तैयार कर सकते हैं. सोयाबीन और आलू की इस रसवाली सब्जी को आप चावल और रोटी दोनों के साथ सर्व कर सकते हैं. आइए आपको बिना प्याज-लहसुन के बनने वाली आलू-सोयाबीन की सब्जी की आसान रेसिपी बताते हैं.
आलू-सोयाबीन की सब्जी के लिए इंग्रेडिएंट्स
सोयाबीन की सब्जी बनाने का आसान तरीका
सबसे पहले एक बर्तन में गर्म पानी लें और उसमें सोयाबीन की बड़ी डालकर करीब 10 मिनट के लिए भिगो दें. जब सोयाबीन नरम हो जाए, तो पानी निकालकर उन्हें अच्छी तरह निचोड़ लें. इससे अतिरिक्त पानी निकल जाएगा और सोयाबीन मसालों का स्वाद अच्छी तरह सोख सकेगी.
अब टमाटर को मिक्सर में पीसकर उनकी प्यूरी तैयार कर लें. कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालें. जब जीरा चटकने लगे, तो हींग डाल दें. इसके बाद टमाटर की प्यूरी डालकर कुछ देर पकाएं.
टमाटर की प्यूरी में हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर मध्यम आंच पर पकाएं. मसाले तब तक भूनें, जब तक टमाटर की कच्ची महक कम न हो जाए और ग्रेवी अच्छी तरह पक न जाए.
अब फ्लेम लो कर दें और दही को अच्छी तरह फेंटकर धीरे-धीरे ग्रेवी में डालें और लगातार चलाते रहें. इससे दही ग्रेवी में अच्छी तरह मिल जाएगा. ध्यान रखें कि तेज आंच पर दही डालने से वह फट सकता है.
अब तैयार सोयाबीन की बड़ी कड़ाही में डालें और मसालों के साथ अच्छी तरह मिलाएं. जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालें और ढककर 8 से 10 मिनट तक पकने दें. इससे सोयाबीन के अंदर तक मसालों का स्वाद पहुंच जाएगा और ग्रेवी भी अच्छी तरह तैयार हो जाएगी.
इस तरीके से करें सर्व
आलू-सोयाबीन की सब्जी को सर्व करने से पहले बारीक काटकर हरा धनिया डाल दें, इससे सब्जी का स्वाद दोगुना बढ़ जाता है. इस सब्जी को आप गरम-गरमा चावल और रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं.