मुंगेर
मुंगेर (Munger) भारत के बिहार राज्य (Bihar) में स्थित एक जिला है. यह जिले का प्रशासनिक मुख्यालय भी है. गंगा नदी के दक्षिणी तट पर स्थित मुंगेर और जमालपुर (Jamalpur) ट्विन सिटी है. मुंगेर का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन जमालपुर जंक्शन है जो 8 किमी की दूरी पर है. बिहार की राजधानी पटना (Patna) से 180 किमी पूर्व और पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से 430 किमी दूर स्थित है. इस जिले का क्षेत्रफल 1,419 वर्ग किलोमीटर है (Munger Geographical Area)
2011 जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक मुंगेर की जनसंख्या (Munger Population) 13.68 लाख है और यहां प्रति वर्ग किलोमीटर 964 लोग रहते हैं (Density). यहां का लिंग अनुपात (Sex Ratio) 876 है. इस जिले की 70.46 फीसदी जनसंख्या साक्षर है. इनमें पुरुष 77.74 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता दर 62.08 फीसदी है (Munger Literacy).
मुंगेर मुगल काल और ब्रिटिश राज के दौरान पूर्वी भारत और अविभाजित बंगाल के प्रमुख शहरों में से एक था. ब्रिटिश शासन के दौरान इसे अक्सर मुंगेर या मोंघीर या मुंघिर कहा जाता था. यह बिहार और पूर्वी भारत के प्रमुख राजनीतिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक और वाणिज्यिक केंद्रों में से एक है. कहा जाता है कि मुंगेर को गुप्तों द्वारा स्थापित किया गया था और इसमें एक किला है जिसमें मुस्लिम संत शाह मुशक नफा (1497) की कब्र है. 1763 में बंगाल के नवाब मीर कासिम ने मुंगेर को अपनी राजधानी बनाया और एक शस्त्रागार और कई महलों का निर्माण किया. यह 1864 में एक नगर पालिका का गठन किया गया था (Munger History).
मनपत्थर (सीता चरण), गोयनका शिवालय जिसे मिर्ची तालाब भी कहा जाता है और मीर कासिम सुरंग मुंगेर के दार्शनिक स्थलों में से है (Munger Tourist Place).
बिहार के मुंगेर स्थित टीकारामपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई. इस दौरान दिनदहाड़े जमकर पत्थरबाजी और अंधाधुंध गोलीबारी हुई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सरेआम बंदूकें चलती दिख रही हैं. घटना से इलाके में दहशत फैल गई है. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य 2030 तक ऐसा बिहार बनाना है, जहां किसी को मजदूरी के लिए दूसरे राज्य में जाने को मजबूर न होना पड़े. मुंगेर के तारापुर दौरे पर उन्होंने रोजगार, शिक्षा और खेल सुविधाओं को बढ़ाने की बात कही. उन्होंने हर प्रखंड में स्टेडियम बनाने और दो महीने में काम शुरू करने की योजना बताई. पूरी खबर
भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने मुंगेर के कल्याणपुर में दुर्गा पूजा महोत्सव के मंच से अक्षरा सिंह और उनके परिवार से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी. उन्होंने अक्षरा को ‘मेरा बाबू, मेरा बेटा’ कहकर संबोधित किया और उनके माता-पिता से भी माफी मांगी.
हर साल 5 सेंटीमीटर... भारतीय प्लेट तिब्बत की ओर लगातार बढ़ रही है. इस टक्कर से हिमालय के नीचे दबाव बन रहा है. नए रिसर्च ने उन छिपी संरचनाओं का भी पता लगाया है, जो भूकंप के खतरे को समझने में अहम हैं.
मुंगेर में पत्नी को मायके छोड़ नाबालिग साली को लेकर फरार हुए जीजा को पॉक्सो कोर्ट ने 20 साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई है. ट्रायल के दौरान पीड़िता, उसकी मां और आरोपी की पत्नी अपने बयान से पलट गईं. इसके बावजूद DNA रिपोर्ट में गर्भ में पल रहे भ्रूण का पिता आरोपी सौरभ कुमार साह पाया गया, जो मामले में अहम सबूत बना.
मनीषा कहती हैं कि मुंबई में घर बनाने में उनके पसीने छूट गए है. बिहार में जो घर बन रहा है, उसे उनके भैया देख रहे हैं. उन्होंने कहा कि भैया घर बनाने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं.
मुंगेर में सात साल पुराने महिला के लापता होने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. 2019 में ससुराल से गायब हुई मौसम कुमारी को तकनीकी जांच के बाद हैदराबाद से बरामद किया गया. पुलिस के मुताबिक, वह प्रेमी जुबैर के साथ रह रही थी और उसके दो बच्चे हैं. महिला ने अपनी मर्जी से जाने और उसी के साथ रहने की बात कही है.
मुंगेर इंजीनियरिंग कॉलेज में अचानक कई छात्र-छात्राओं और कॉलेज कर्मियों की तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया. पेट दर्द, उल्टी और सिर दर्द की शिकायत के बाद 25 से अधिक लोगों को आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. आशंका जताई जा रही है कि यह फूड पॉइजनिंग का मामला है.
बिहार के मुंगेर जिले में स्थित गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में संदिग्ध फूड पॉइजनिंग का एक बड़ा मामला सामने आया है. यहाँ विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर प्रसाद खाने के बाद कई छात्र-छात्राओं और कॉलेज स्टाफ की तबीयत अचानक बिगड़ गई. बीमार छात्रों को तुरंत मुंगेर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पीड़ितों ने बताया कि प्रसाद खाने के बाद उन्हें शरीर में तेज दर्द, बुखार, उल्टी और दस्त जैसी शिकायतें होने लगीं.
मुंगेर इंजीनियरिंग कॉलेज में 18 सितंबर को अचानक करीब 50 छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ गई। कई लोगों ने पेट दर्द, उल्टी और सिरदर्द की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया गया। करीब 25 मरीजों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत नियंत्रण में है।
मुंगेर इंजीनियरिंग कॉलेज में शुक्रवार को अचानक करीब 50 छात्र-छात्राओं और कर्मियों की तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया. पेट दर्द, उल्टी और सिरदर्द की शिकायत के बाद करीब 25 छात्रों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. 17 सितंबर को हुई विश्वकर्मा पूजा के प्रसाद को फूड पॉइजनिंग की संभावित वजह माना जा रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है. कॉलेज प्रबंधन ने जांच के लिए टीम गठित की है.
बिहार के मुंगेर में शराब पकड़ने गई उत्पात विभाग की टीम पर शराब माफियाओं ने हमला कर दिया. पथराव में एक एसआई समेत पांच लोग घायल हो गए और वाहन के शीशे टूट गए. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जानें पूरा मामला.
बिहार के मुंगेर में शराब के खिलाफ कार्रवाई करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर पथराव का मामला सामने आया है. घटना में एक SI समेत पांच लोग घायल हुए और सरकारी वाहन के शीशे टूट गए. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और अन्य की भूमिका की जांच जारी है.
बिहार के कई जिलों में बारिश आफत बनकर बरसी है. मूसलाधार बारिश के बाद गंगा नदी उफान पर है और कई जिलों में बाढ़ आ गई है. पटना, वैशाली से लेकर भागलपुर तक से सामने आ रही तस्वीरें वहां के लोगों की बेबसी बयां कर रही हैं.
बाढ़ की वजह से भागलपुर और मुंगेर के कई घरों में करीब 5 से 6 फीट तक पानी भर गया है. बड़ी संख्या में ग्रामीण अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जा चुके हैं.
मुंगेर के सफिया सराय इलाके के हेरू दियारा में भी गंगा का पानी तेजी से फैल गया. यहां एक स्थानीय स्कूल पूरी तरह पानी में डूब चुका है.
मुंगेर में गंगा खतरे के निशान से नौ सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. बढ़ते जलस्तर से गांवों और दियारा क्षेत्रों में बाढ़ का पानी तेजी से फैल गया है. खेतों में पानी भरने से फसलें डूब गई हैं और कई घर प्रभावित हैं. कुछ ग्रामीण ऊंचे स्थानों पर शरण ले रहे हैं. प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में लगातार कड़ी निगरानी, कटावरोधी कार्य और निशुल्क नाव की व्यवस्था शुरू की है.
मुंगेर में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 9 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है. छह प्रखंडों के दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में हैं. कई घरों में 5 फीट तक पानी भर गया है और ग्रामीण थर्माकोल की नाव से आवाजाही कर रहे हैं. वहीं, फसलें डूबने के साथ कई परिवार घर छोड़कर सुरक्षित ठिकानों पर पहुंच रहे हैं.
मुंगेर में गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर से 18 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है. कुतलुपुर पंचायत के कई हिस्सों में बाढ़ का पानी फैलने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ी है. सीताकुंड और लक्ष्मीपुर बिंद टोली में तेज कटाव से घरों पर खतरा मंडरा रहा है. ग्रामीण खुद जियो बैग लगा रहे हैं. डीएम ने कटावरोधी काम और बाढ़ से निपटने की तैयारियों का भरोसा दिया है.
मुंगेर में गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर से करीब 18 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचने से निचले इलाकों में चिंता बढ़ गई है. कुतलुपुर पंचायत के कई हिस्सों में बाढ़ का पानी फैलने लगा है. वहीं सीताकुंड और लक्ष्मीपुर बिंद टोली में तेज कटाव से घरों की नींव कमजोर होने का खतरा है. ग्रामीण खुद जियो बैग लगाकर जमीन बचाने में जुटे हैं. प्रशासन ने कटावरोधी काम और राहत तैयारियां जारी रखने की बात कही है.
दिल्ली पुलिस ने 3 साल के लापता बच्चे को बिहार के मुंगेर से बरामद किया है. सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने जांच की और आरोपी महिला को बच्चे समेत पकड़ लिया. महिला ने पूछताछ में बताया कि उसने बेटे की चाह में बच्चे को किडनैप कर लिया था. महिला ने बताया कि 6 बेटियों के बाद वो संतान पैदा नहीं कर पा रही थी जिसके बाद उसने ये कदम उठाया.