scorecardresearch
 

ऑकलैंड में जहां होना है भारत-न्यूजीलैंड का चौथा T20I, वहां चेज मास्टर है टीम इंड‍िया, हर बार म‍िली जीत

भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का चौथा मैच शुक्रवार (30 अक्टूबर) को ऑकलैंड के ईडन पार्क में है. यहां टीम इंडिया ने अब तक तीन टी20 खेले और तीनों ही जीते. 2019 और 2020 में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीनों जीत चेस करते हुए मिली हैं. सीरीज में पहले ही 3-0 की बढ़त बना चुकी टीम इंडिया अब अपने फेवरेट ग्राउंड पर नजरें गड़ाए हुए है.

Advertisement
X
ऑकलैंड का ईडन पार्क भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए यादगार है (Photo: ITG)
ऑकलैंड का ईडन पार्क भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए यादगार है (Photo: ITG)

टीम इंड‍िया न्यूजीलैंड के ख‍िलाफ टी20 सीरीज 3-0 से जीत चुकी है, अब टी20 सीरीज का कारवां ऑकलैंड के ईडन पार्क पहुंच चुका है.

इसी ऑकलैंड के मैदान में दोनों ही टीमों के बीच चौथा टी20 होना है, लेकिन यहां भारतीय टीम ने कभी भी हार नहीं देखी है और खास बात यह है कि हर बार टीम इंड‍िया यहां की चेजमास्टर है, यानी टीम ने हर मैच चेज करते हुए जीता है.   

वहीं अगर यह कहा जाए कि न्यूजीलैंड का यह छोटा सा ग्राउंड भारत के लिए जैसे अपना घर बन गया है. तो यह बात अत‍िरेक नहीं होगी. 

यहां टीम इंडिया ने अब तक कुल तीन टी20 इंटरनेशनल खेले हैं और तीनों के तीनों जीते हैं. यहां भारतीय टीम को एक भी हार नहीं म‍िली है, टीम इंड‍िया का र‍िकॉर्ड यहां 100 प्रतिशत जीत का है. मुकाबला शुक्रवार (30 अक्टूबर) को है. 

यह भी पढ़ें: IND vs NZ 3rd T20I: वेल‍िंगटन टी20 में अभ‍िषेक शर्मा के आगे उड़ गई कीवी टीम, वैभव भी चमके, टीम इंड‍िया की सीरीज फतह

Advertisement

भारत ने कब-कब खेले हैं ऑकलैंड में टी20 मैच 

1- दोनों ही टीमों के बीच इस मैदान पर पहला टी20 मैच 8 फरवरी 2019 को खेला गया. न्यूजीलैंड ने 158 रन बनाए. उस मुकाबले में 'प्लेयर ऑफ द मैच' क्रुणाल पंड्या थे, उन्होंने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट झटके थे. भारत ने 18.5 ओवर में 7 विकेट से जीत हासिल कर ली. भारतीय टीम के रनचेज में रोहित शर्मा ने 50 तो श‍िखर धवन ने 30 रन बनाए. वहीं ऋषभ पंत तब तीसरे नंबर पर खेलने उतरे थे और 28 गेंदों पर 40 रनों की नाबाद पारी खेली थी, महेंद्र स‍िंह धोनी भी 20 रन बनाकर नाबाद लौटे थे. 

2- इस मैदान पर दोनों ही टीमों के बीच दूसरा टी20 24 जनवरी 2020 को हुआ. मेजबान टीम 203 तक पहुंची. भारत ने 19 ओवर में 204 रन बनाकर 6 विकेट से 6 गेंद शेष रहते हुए जीत दर्ज की. तब उस जीत के स्टार 'प्लेयर ऑफ द मैच' श्रेयस अय्यर थे, जो इस समय मौजूदा टीम के कप्तान हैं. ऐसे में यह मैदान उनके लिए यादगार है. 

ईडन पार्क की धरती पर दोनों ही देशों के बीच तीसरा टी20 26 जनवरी 2020 को हुआ. न्यूजीलैंड 132 पर सिमट गई. भारत ने 17.3 ओवर में 7 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया. 'प्लेयर ऑफ द मैच' केएल राहुल ने उस मुकाबले में 50 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली थी. वहीं श्रेयस अय्यर ने तब भी इस मैदान पर 33 गेंदों पर 44 रन बनाए थे. 

Advertisement

यानी कुल म‍िलाकर भारतीय टीम ने यहां तीनों मैच दूसरी पारी में हैं और चेज करते हुए जीते हैं.अब शुक्रवार (30 अक्टूबर) को यहीं चौथा टी20 है. सीरीज में पहले तीन मैच जीतकर टीम इंडिया 3-0 की बढ़त बना चुकी है.

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम फॉर्म में है. अब ईडन पार्क पहले का र‍िकॉर्ड न्यूजीलैंड टीम के लिए डरावना रहा है, ऐसे में उस पर एक्स्ट्रा प्रेशर वाला रहेगा. सवाल यह है कि पहले तीन मैचों में हार का सिलसिला कीवी टीम तोड़ पाएगी या नहीं, क्योंकि इतिहास साफ कहता है ईडन पार्क पर टीम इंडिया का राज चलता है.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement