scorecardresearch
 

IPL 2027 से पहले CSK का बड़ा फैसला, एक और धुरंधर हुआ टीम से बाहर, अब किसकी होगी एंट्री?

माइक हसी को स्टीफन फ्लेमिंग के हेड कोच वाली कोचिंग स्टाफ का मजबूत स्तंभ समझा जाता था. लेकिन फ्लेमिंग के जाने के बाद अब इस दिग्गज की नौकरी भी चली गई है. अगले सीजन चेन्नई की टीम आईपीएल में बिल्कुल अगल और नए अंदाज के साथ नजर आने वाली है.

Advertisement
X
चेन्नई की टीम से बाहर हुए हसी. (PHOTO: PTI)
चेन्नई की टीम से बाहर हुए हसी. (PHOTO: PTI)

आईपीएल 2027 से ठीक पहले पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की फ्रेंचाइजी में बड़े बदलावों का दौर लगातार जारी है. स्टीफन फ्लेमिंग और एरिक सिमंस के बाद अब सीएसके ने अपने लंबे समय से जुड़े रहे बल्लेबाजी कोच माइकल हसी से भी रास्ते अलग कर लिए हैं. 

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बाएं हाथ के बल्लेबाज माइकल हसी का चेन्नई सुपर किंग्स के साथ बहुत पुराना रिश्ता रहा है. हसी ने पहले बतौर खिलाड़ी सीएसके के लिए कई यादगार पारियां खेलीं और टीम को जीत दिलाई.

इसके बाद साल 2018 में वह बल्लेबाजी कोच के रूप में फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े थे और तब से लगातार इस जिम्मेदारी को निभा रहे थे. शनिवार को फ्रेंचाइजी ने कोचिंग स्टाफ में बदलाव करने की अपनी योजना के तहत हसी से अलग होने का बड़ा फैसला किया. ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि अब चेन्नई के नए बल्लेबाजी कोच कौन होगा?

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस समय पूरी तरह से नए रंग-रूप में नजर आने की तैयारी कर रही है. इस साल फ्रेंचाइजी ने अपने सपोर्ट स्टाफ में एक के बाद एक कई बड़े फेरबदल किए हैं. इस साल की शुरुआत में फ्रेंचाइजी ने लंबे समय तक कोच रहे स्टीफन फ्लेमिंग से नाता तोड़ लिया था और उनकी जगह पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान को कमान सौंपी गई है.

Advertisement

गेंदबाजी कोच एरिक सिमंस को भी हटाकर उनकी जगह पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज मोहित शर्मा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई. इसके अलावा फील्डिंग कोच जेम्स फास्टर का भविष्य भी अभी अनिश्चित बना हुआ है.

क्या माइकल हसी अब इंग्लैंड टीम से जुड़ेंगे?

माइकल हसी के जाने के पीछे अंग्रेजी कनेक्शन की भी चर्चा है. फ्लेमिंग के साथ उनके बेहतरीन रिश्ते जगजाहिर हैं और ऐसी चर्चाएं हैं कि हसी जल्द ही इंग्लैंड की टेस्ट टीम के नए बल्लेबाजी कोच की भूमिका में नजर आ सकते हैं. 

इससे पहले हसी ने साल 2022 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान बतौर कंसलटेंट इंग्लैंड टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी और वह द हंड्रेड टूर्नामेंट में वेल्श फायर के हेड कोच भी हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement