मुरादाबाद (Moradabad) भारत के राज्य उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का एक शहर और जिला है. यह राज्य के उत्तरी हिस्से में रामगंगा नदी (Ramganga River) के किनारे 3,718 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है. इस जिले की जनसंख्या लगभग 48 लाख है. यहां हर एक वर्ग किलोमीटर में 1,283 लोग रहते हैं (Moradabad Area And Density). मुरादाबाद लोक सभा के अंतर्गत 6 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र (Assembly Constituency) है.
जिले की 56.77 फीसदी जनसंख्या साक्षर है. इनमें पुरुष 64.83 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता दर 47.86 फीसदी है (Moradabad Literacy). इस जिले का लिंग अनुपात 906 है (Moradabad, Sex ratio).
मुरादाबाद, पीतल हस्तशिल्प उद्योग के कारण पीतल-नगरी (Pital Nagari) के नाम से मशहूर है. यहां बने पीतल के सामान अमेरिकी और यूरोपीय देशों के अलावा दुनिया के अन्य कई हिस्सों में निर्यात होते हैं. मुरादाबाद की सीमा बिजनौर, बदायूँ, रामपुर और ज्योतिबा फुले नगर से मिलती है (Brass handicrafts industry).
ऐसिहासिक रूप से यह शहर चौपला (Chaupala) नाम से जाना जाता था जो उत्तरी भारत में व्यवसाय और दैनिक उपयोग के वस्तुओं की खरीद-बिक्री का महत्वपूर्ण स्थान था. इस शहर को रुस्तम खान ने 1625 में बसाया और मस्जिद और किलों का निर्माण कराया था. बाद में, शाहजहां के बेटे मुराद बख्श ने इस शहर पर कब्जा कर लिया जिसके नाम पर इसका नाम मुरादाबाद रखा गया (History of Moradabad).
2011 जनगणना के आंकड़ों पर नजर डालें तो मुरादाबाद की 56.77 फीसदी जनसंख्या साक्षर है. इनमें पुरुष 64.83 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता दर 47.86 फीसदी है. इस जिले का लिंग अनुपात 906 है (Moradabad literacy).
मुरादाबाद, यूपी के महत्वपूर्ण कृषि उत्पाद व्यपार केंद्रों में एक है, जो सड़क और रेल-मार्ग से पूरे देश से जुड़ा हुआ है. पीतल के बड़े उद्योग के अलावा यहां चीनी और कपड़े की मिलें भी हैं. यहाँ के उद्योगों में कपास मिल, बुनाई, धातुकर्म, इलेक्ट्रोप्लेटिंग और छपाई उद्योग भी शामिल है. यहाँ अनाज, कपास और गन्ने की खेती होती है. चीनी मिल और सूती वस्त्र निर्माण यहाँ के प्रमुख उद्योग हैं (Moradabad Industries).
लगभग 3000 वर्ष पूर्व बसे ऐतिहासिक जगह अमरोहा के अलावा गजरौला और तिगरी इस जिला के प्रमुख पयर्टन स्थलों में शामिल हैं (Moradabad Tourist places).
मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-आगरा स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार थार ने सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. थार सवार लोग उसे CHC बिलारी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
उत्तर प्रदेश की EOW ने ग्रीन रे इंटरनेशनल कंपनी के तीन निदेशकों को 78 करोड़ रुपये की ठगी के आरोप में मुरादाबाद से गिरफ्तार किया है. आरोप है कि कंपनी ने निवेशकों को कम समय में दोगुनी रकम का लालच देकर बड़ी संख्या में लोगों को धोखा दिया. इस कंपनी के खिलाफ ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी मामले दर्ज हैं.
Moradabad Truck Overturned: मुरादाबाद के कटघर में हरियाणा से रुद्रपुर जा रहा डालडा घी का ट्रक बेकाबू होकर पलटा. सड़क पर बिखरा घी लूटने पहुंचे लोग, वीडियो वायरल. पुलिस ने साफ कराया रास्ता. पूरी रिपोर्ट पढ़ें...
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के 34 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं. इस फेरबदल में कई जिलाधिकारियों और विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है. मुरादाबाद, हरदोई, एटा, कुशीनगर, गोरखपुर, संत कबीर नगर, पीलीभीत, बलिया, अमेठी, बागपत, महोबा, बिजनौर, हाथरस, हमीरपुर सहित कई जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं.
स्वच्छ भारत मिशन 2 में उत्तर प्रदेश में अकेले 48.99 लाख शौचालयों का निर्माण कराया गया है.स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत गांवों में सिर्फ शौचालय उपलब्ध कराने तक ही काम सीमित नहीं है, बल्कि साफ-सफाई, स्वच्छता और बेहतर बुनियादी सुविधाओं पर भी लगातार जोर दिया जा रहा है। मुरादाबाद के डिडौरी और मंगूपुरा गांव में इसका असर ग्रामीणों की रोजमर्रा की जिंदगी में दिखाई दे रहा है.
मुरादाबाद के डिडौरी और मंगूपुरा गांवों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत सामुदायिक शौचालयों की नियमित सफाई और पक्की सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों की जीवनशैली में सुधार हुआ है.
मुरादाबाद के सरकारी सर्किट हाउस परिसर में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल होने के बाद विवाद बढ़ गया है. वीडियो में सपा जिला उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद उस्मान गाड़ी के पीछे नमाज पढ़ते नजर आ रहे हैं.
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के लोगी खुर्द गांव में वन विभाग के पिंजरे में एक और तेंदुआ पकड़ा गया। इसके साथ जिले में रेस्क्यू किए गए तेंदुओं की संख्या 11 हो गई है। हालांकि, ग्रामीणों में डर बरकरार है। तेंदुए के हमलों में अब तक चार लोगों की मौत और एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं।
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद स्थित लोगी खुर्द में वन विभाग के पिंजरे में एक और तेंदुआ कैद हो गया. जिले में अब तक 11 तेंदुओं (ठाकुरद्वारा से 10, कांठ से 1) का रेस्क्यू हो चुका है. हमलों में 4 मौतें और एक दर्जन से ज्यादा घायल होने के कारण ग्रामीणों में अब भी दहशत है.
मुरादाबाद में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. बहापुर बलिया गांव में शुक्रवार रात घर के बाहर सो रहे किसान को तेंदुआ उठा ले गया. अगली सुबह खेत में खून से लथपथ शव मिला. ग्रामीणों के मुताबिक, शरीर पर तेंदुए के हमले के निशान थे. इस घटना के बाद गांव में दहशत और बढ़ गई है. गांव में तेंदुए के हमले से यह तीसरी मौत है.
मुरादाबाद के बहापुर बलिया गांव में घर के बाहर सो रहे किसान को तेंदुआ कथित तौर पर उठा ले गया. सुबह खेत में उनका शव मिला. ग्रामीणों के मुताबिक, 25 दिनों में तेंदुए के हमलों से ठाकुरद्वारा क्षेत्र में 4 लोगों की मौत हो चुकी है.
इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा स्कूल में हिजाब की अनुमति न देने के फैसले पर सपा नेता डॉ. एसटी हसन ने असहमति जताई है. उन्होंने कहा कि भारत की पहचान विविधता और भाईचारे में है. किसी पर जबरन हिजाब पहनाना या उतरवाना गलत है और धार्मिक पहचान के आधार पर समाज में विभाजन नहीं होना चाहिए.
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा क्षेत्र के बलिया गांव में तेंदुए के हमले से एक महिला की मौत हो गई. महिला खेत में चारा लेने गई थी, तभी तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया. तेंदुए के हमलों में अब तक तीन लोगों की जान जा चुकी है.
मुरादाबाद के एक निजी स्कूल में एलकेजी छात्रा को बार-बार मच्छर काटने पर अभिभावक ने डीएम से ई-मेल के जरिए शिकायत की है. पहली शिकायत पर ध्यान न देने से चिंतित पिता ने डेंगू-मलेरिया के खतरे का हवाला देकर फॉगिंग की मांग की. डीआईओएस ऋतु तोमर ने स्कूल को तुरंत फॉगिंग के निर्देश जारी किए हैं.
उत्तर प्रदेश में 17 IAS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. सात एक्सटेंशन के बाद आंजनेय कुमार सिंह की यूपी में प्रतिनियुक्ति खत्म हो गई. संगीता सिंह को मुरादाबाद का नया मंडलायुक्त बनाया गया है.
मुरादाबाद में 'मिशन कायाकल्प' के तहत सरकारी स्कूलों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है. करीब 97 करोड़ रुपये की लागत से 48 स्कूलों का कायाकल्प और 80 डिजिटल क्लासरूम तैयार किए गए हैं. डिजिटल बोर्ड, स्मार्ट क्लास और आरओ के साफ पानी जैसी सुविधाओं से स्कूलों का माहौल बदला है. इसका असर बच्चों के दाखिले पर भी नजर आ रहा है.
मुरादाबाद में बढ़ती तेंदुओं की गतिविधियों और हमलों के बीच प्रशासन ने पांच संवेदनशील गांवों में स्मार्ट सुरक्षा कवच बनाने की योजना तैयार की है. करीब 39 लाख 45 हजार रुपये की लागत से 200 हेक्टेयर क्षेत्र में AI कैमरे, ड्रोन, पिंजरे और अलार्म लगाए जाएंगे. कैमरे तेंदुए की गतिविधि पहचानकर कंट्रोल रूम को अलर्ट करेंगे.
मुरादाबाद में तेंदुए को पकड़ने के लिए 24 घंटे का सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इसमें 6 से 7 जिलों की टीमों के साथ-साथ आगरा के वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट्स भी मदद कर रहे हैं.
संभल में एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल अमन कुमार को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया. किसान महिपाल सिंह ने पट्टे की जमीन की पैमाइश के नाम पर रिश्वत मांगने की शिकायत की थी. आरोप है कि लेखपाल ने पहले 50 हजार रुपये मांगे, बाद में 20 हजार में सौदा तय हुआ. पहली किस्त लेते ही टीम ने पीछा कर हाईवे पर उसे पकड़ लिया.
मुरादाबाद के रानीनागल गांव में तीन बच्चों की मां तबस्सुम ने छह बच्चों के पिता मोहम्मद उमर के साथ नई जिंदगी शुरू की है. तबस्सुम के पति की करीब पांच साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी, जबकि उमर की पहली पत्नी दूसरी शादी कर चुकी हैं. दोनों की मुलाकात के बाद रिश्ता आगे बढ़ा और निकाह किया.
गन्ने के खेत... हाथों में डंडे... रातभर जागते ग्रामीण... और गांव की गलियों में पसरा सन्नाटा. मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में इन दिनों इंसानों और तेंदुओं के बीच जैसे डर की एक जंग चल रही है. बलिया गांव में चारा लेने खेत गई बुजुर्ग महिला बिरमा देवी पर तेंदुए ने हमला कर दिया. हमला इतना खतरनाक था कि महिला की जान चली गई. इसके बाद से गांव में दहशत और गुस्सा का माहौल है.