scorecardresearch
 

मुरादाबाद में जादूगर को लाठी-डंडों से पीटा! 'मैजिक' दिखाने के विवाद में वारदात को दिया अंजाम

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में जादू के खेल की बुकिंग को लेकर हुए विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है. पीड़ित फरमान खान ने नाजिम, अफजाल और एक अज्ञात व्यक्ति पर लाठी-डंडों से पीटने और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है. पुलिस ने 11 अक्टूबर को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
X
मामले की जांच में जुटी पुलिस (Photo: Representational)
मामले की जांच में जुटी पुलिस (Photo: Representational)

Uttar Pradesh News: मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र में जादू का खेल दिखाने की बुकिंग को लेकर विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है. मामले में पीड़ित ने तीन लोगों के खिलाफ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है.

शिकायत के अनुसार, ऊधम सिंह नगर क्षेत्र निवासी फरमान खान जादू का खेल दिखाने का काम करते हैं. उन्होंने दावा किया कि कुछ दिन पहले ठाकुरद्वारा क्षेत्र के फरीदनगर निवासी नाजिम ने उनसे जादू का खेल दिखाने की बुकिंग कराई थी. आरोप है कि 10 अक्टूबर 2026 की शाम करीब पांच बजे नाजिम उनके घर पहुंचा और जादू का खेल दिखाने के लिए कहा.

पीड़ित के मुताबिक, जब उन्होंने खेल दिखाने से इनकार किया तो विवाद शुरू हो गया. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि नाजिम के साथ अफजाल और एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके साथ गाली-गलौज की. विरोध करने पर तीनों ने कथित तौर पर लाठी-डंडों से मारपीट की.

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया. इसके बाद आरोपियों ने दोबारा मिलने पर जान से मारने की धमकी दी. घटना के बाद पीड़ित ने ठाकुरद्वारा थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और अफजल उस्मान और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की.

Advertisement

पुलिस के रिकॉर्ड के अनुसार, मामले में 11 अक्टूबर 2026 को शिकायत दर्ज की गई. फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement