महेश बाबू
घट्टामनेनी महेश बाबू (Ghattamaneni Mahesh Babu) एक भारतीय अभिनेता और निर्माता हैं. वह मुख्य रूप से तेलुगु सिनेमा में अभिनय करते हैं. वह सबसे अधिक भुगतान पाने वाले तेलुगु फिल्म अभिनेताओं में से एक हैं. वह जी महेश बाबू एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस के भी मालिक हैं (G. Mahesh Babu Entertainment).
उन्होंने 25 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है और कई पुरस्कार जीते हैं, जिनमें आठ नंदी पुरस्कार, पांच फिल्मफेयर दक्षिण पुरस्कार, चार दक्षिण भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, तीन सिनेमा पुरस्कार और एक आईफा उत्सवम पुरस्कार शामिल हैं (Mahesh Babu Awards).
बाबू ने चार साल की उम्र में फिल्म नीडा (1979) में एक बाल कलाकार के रूप में अपनी शुरुआत की था (Mahesh Babu Debut as Child Actor). साथ ही, एक बाल कलाकार के रूप में आठ अन्य फिल्मों में अभिनय किया. उन्होंने राजकुमारुडु (1999) के साथ मुख्य अभिनेता के रूप में अपनी शुरुआत की, जिसने उन्हें सर्वश्रेष्ठ पुरुष पदार्पण के लिए नंदी पुरस्कार जीता (Mahesh Babu Debut).
महेश बाबू ने के फिल्मों में मुरारी (2001), ओक्काडु (2003) , अथाडु (2005), पोकिरी (2006), डूकुडु (2011), बिजनेसमैन (2012), सीथम्मा वाकिटलो सिरिमल्ले चेट्टू (2013), 1: नेनोक्कादीन (2014), श्रीमंथुडु (2015) , भारत अने नेनु (2018), महर्षि (2019), पोकिरी और सरिलरु नीकेवरु (2020) शामिल हैं (Mahesh Babu Movies).
महेश बाबू का जन्म 9 अगस्त 1975 को चेन्नई, तमिलनाडु (Chennai, Tamil Nadu) में हुआ था (Mahesh Babu Age). वह तेलुगु अभिनेता कृष्णा और इंदिरा के पांच बच्चों में से चौथे हैं (Mahesh Babu Parents). उनका परिवार आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के बुरिपालेम का रहने वाला है. उनकी शिक्षा सेंट बेडे के एंग्लो इंडियन हायर सेकेंडरी स्कूल, चेन्नई में हुई और उन्होंने लोयोला कॉलेज, चेन्नई से वाणिज्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है (Mahesh Babu Education).
ऑस्ट्रेलिया में बी गोपाल की वामसी की शूटिंग के दौरान, महेश बाबू ने अपनी सह-कलाकार नम्रता शिरोडकर (Namrata Shirodkar) को डेट करना शुरू किया. चार साल के बाद, उन्होंने शादी की (Mahesh Babu Wife). इनके दो बच्चे हैं (Mahesh Babu Children).
महेश बाबू का आज जन्मदिन है, तो इस खास मौके पर राजामौली ने अपकमिंग फिल्म वाराणसी से उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं. इसमें हम एक्टर को अफ्रीका के जंगलों में देख सकते हैं.
नितेश तिवारी की फिल्म रामायण का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें भगवान विष्णु के किरदार को लेकर फैन्स में कंफ्यूजन है. आइए जानते हैं कि ये रोल किसने निभाया है.
नितेश तिवारी की फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ होने से पहले, महेश बाबू, जूनियर एनटीआर और कीर्ति सुरेश को मुख्य भूमिकाओं में दिखाते हुए AI से बना रामायण का ट्रेलर वायरल हो गया है. जो वायरल हो रहा है.
एसएस राजामौली की फिल्म में महेश बाबू के भगवान राम के रूप में दिखने का दावा करने वाली एक लीक हुई तस्वीर ऑनलाइन वायरल हो गई है। जहां फैंस ने उनके लुक की तुलना रणबीर कपूर के रामायण अवतार से की.
एस.एस. राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' हाल के समय की सबसे मचअवेटेड फिल्मों में से एक है. डायरेक्टर के पिता ने कन्फर्म किया है कि इसमें रामायण से राम और कुंभकर्ण के बीच लड़ाई का सीन होगा.
बाहुबली और RRR जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले डायरेक्टर एसएस राजामौली ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'वाराणसी' को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. राजामौली ने साफ किया है कि महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर यह फिल्म आजकल के ट्रेंड की तरह कई पार्ट्स में नहीं आएगी. उन्होंने दर्शकों को फिल्म से 30 मिनट का एक सीक्वेंस भी दिखाया.
यश की फिल्म टॉक्सिक ने धुरंधर से बचने के लिए जून में अपनी फिल्म रिलीज करने का फैसला किया था. लेकिन अब एक और फिल्म क्लैश करने के लिए तैयार है.
यश की ‘Toxic’ (4 जून) और महेश बाबू प्रोड्यूस्ड ‘राव बहादुर’ (5 जून) के बीच बॉक्स ऑफिस टक्कर तय है. एक्शन थ्रिलर और साइकोलॉजिकल ड्रामा के इस क्लैश से कलेक्शन पर असर पड़ सकता है, दर्शकों में दोनों फिल्मों को लेकर उत्साह बना हुआ है.
एस एस राजामौली की वाराणसी अब ग्लोबल प्रमोशन का मिशन शुरू करने जा रही है. CCXP मेक्सिको 2026 में फिल्म का पहला इंटरनेशनल प्रेजेंटेशन होगा, जहां एक्सक्लूसिव कंटेंट और बिहाइंड द सीन फुटेज दिखाई जाएगी. इस बड़े प्रोजेक्ट को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ने वाली है, क्योंकि फिल्म से नए खुलासे सामने आएंगे.
एस एस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि इंडियन सिनेमा के लिए टेक्निकल रिवॉल्यूशन साबित हो सकती है. AI VFX स्टूडियो, एडवांस मोशन कैप्चर और डॉल्बी प्रोसेसिंग जैसी तकनीकों के जरिए ये फिल्म भविष्य की फिल्ममेकिंग का रास्ता तैयार कर रही है. इसका असर लंबे समय तक पूरी इंडस्ट्री पर दिखेगा.
एस एस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि इंडियन सिनेमा के लिए टेक्निकल रिवॉल्यूशन साबित हो सकती है. AI VFX स्टूडियो, एडवांस मोशन कैप्चर और डॉल्बी प्रोसेसिंग जैसी तकनीकों के जरिए ये फिल्म भविष्य की फिल्ममेकिंग का रास्ता तैयार कर रही है. इसका असर लंबे समय तक पूरी इंडस्ट्री पर दिखेगा.
डायरेक्टर राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' को एक टाइम-ट्रैवलिंग एडवेंचर बताया जा रहा है, जिसमें महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आएंगे. पिछले साल फिल्म का पहला लुक रिलीज किया गया था. हालांकि इसकी कहानी समेत बाकी डिटेल्स को सीक्रेट रखा गया था. अब इसका प्लॉट लीक हो गया है.
हनुमान जयंती के मौके पर जैसे ही रणबीर कपूर का राम अवतार सामने आया. सोशल मीडिया यूजर्स के बीच बहस छिड़ गई. एसएस राजामौली की फिल्म वाराणसी के कुछ चंद सेकंड के विजुअल से रामायण की तुलना होने लगी.
ऑस्कर 2026 के रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ नजर आईं. व्हाइट Dior गाउन और डायमंड नेकलेस में उनका स्टनिंग लुक खूब चर्चा में रहा. प्रियंका इस साल Academy Awards में बतौर प्रेजेंटर शामिल हुईं और रेड कार्पेट पर कपल की शानदार केमिस्ट्री ने सभी का ध्यान खींचा.
एपिक एक्शन-एडवेंचर फिल्म 'वाराणसी' के साथ प्रियंका चोपड़ा अपनी तेलुगू फिल्म में डेब्यू कर रही हैं. फिल्म में साउथ सुपरस्टार महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं. ये पिक्चर 7 अप्रैल 2027 को रिलीज होगी.
एस.एस.राजामौली ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'वाराणसी' से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें साझा की हैं. उन्होंने बताया कि कैसे फिल्म में रामायण के भी अंश को दिखाया जाएगा, जिसके पीछे उनकी काफी मेहनत गई है.
एसएस राजामौली की फिल्म वाराणसी रिलीज से पहले काफी चर्चा में है. अब डायरेक्टर एसएस राजामौली ने इस फिल्म को लेकर बात की है. साथ ही प्रियंका चोपड़ा को लेकर भी उन्होंने एक खुलासा किया है.
एस.एस.राजामौली की अगली एपिक फिल्म 'वाराणसी' की रिलीज डेट अनाउंस हो गई है. डायरेक्टर अपनी फिल्म को उगादि के शुभ त्योहार पर लेकर आ रहे हैं. रिलीज डेट के साथ-साथ फिल्म का प्लॉट भी लीक हुआ है.
एस.एस. राजामौली निर्देशित महेश बाबू स्टारर फिल्म 'वाराणसी' का फैंस बेसबरी से इंतजार कर रहे हैं. फाइनली इस मच अवेटेड फिल्म की रिलीज डेट कंफर्म हो गई. 'वाराणसी' इंडियन सिनेमा की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है. इसका निर्देशन एस.एस. राजामौली कर रहे हैं. फिल्म का फर्स्ट लुक कुछ हफ्ते पहले ही रिलीज किया गया था.
एसएस राजामौली फिल्म 'वाराणसी' में कास्टिंग में एक बड़ा बदलाव करने पर विचार कर रहे हैं. क्रिएटिव मतभेदों के कारण इस बॉलीवुड एक्टर को महेश बाबू के पिता के रोल से हटाया जा सकता है.
खबर के अनुसार, 'वाराणसी', ग्लोबल स्ट्रीमिंग मार्केट में भारत की सबसे हॉट प्रॉपर्टी है. फिल्म 'आरआरआर' की विदेशों में भारी सफलता और उसके ऑस्कर जीतने के बाद 'वाराणसी' आ रही है. ऐसे में राजामौली की फिल्म के डिजिटल राइट्स के लिए बिडिंग वॉर शुरू हो गई है.