बॉलीवुड के डैशिंग हीरो अर्जुन कपूर का नाम एक बार फिर चर्चा में है. अर्जुन का नाम दुबई की हसीना पामेला सेरेना संग जुड़ रहा है.
(Photo: Instagram @arjunkapoor)
दरअसल, अर्जुन जब लॉक अप शो में गेस्ट बनकर पहुंचे थे, तब पामेला उन्हें देखकर शरमा रही थीं. ऐसे में सभी लोग पामेला को अर्जुन के नाम से टीज करने लगे थे. फैंस भी दोनों के रिश्ते में होने के कयास लगाने लगे थे.
(Photo: Instagram @pamalaserena)
अब बॉलीवुड क्रॉनिकल संग बातचीत में पामेला ने अर्जुन कपूर संग अपनी डेटिंग पर चुप्पी तोड़ी है.
(Photo: Instagram @pamalaserena)
पामेला से पूछा गया- अर्जुन कपूर ने आपको ब्लश करवाया था, तो क्या आप उनसे मिली थीं लॉक अप के बाद? इस सवाल पर पामेला हंसते हुए मजाकिया अंदाज में बोलीं- कल वो मेरे साथ ही था.
(Photo: Instagram @pamalaserena)
पामेला से आगे पूछा गया- क्या आप दोनों डेट कर रहे हो? इसपर पामेला बोलीं- हर कोई मुझसे ये सवाल पूछ रहा है. मैं यही कहूंगी कि अर्जुन उन चंद लोगों में से एक हैं, जिन्होंने मुझे ब्लश कराया है. ज्यादा लोग मुझे ब्लश नहीं करा पाते हैं. मैं इसका क्रेडिट अर्जुन को ही दूंगी.
(Photo: Instagram @pamalaserena)
पामेला से आगे पूछा गया कि अर्जुन ने शो में कहा था कि वो उनके साथ डेट पर जाएंगे, क्या आप लोगों की कोई डेट हुई? इसपर पामेला बोलीं- बीते दिन ही हम दोनों की काफी अच्छी बातचीत हुई है.
(Photo: Instagram @arjunkapoor)
पामेला आगे मस्ती में बोलीं- जो लड़किया होती हैं ना वो लड़कों के पूछने का इंतजार करती हैं. लड़कों को डेट के लिए पूछना चाहिए. ये एक ट्रेडिशन है और मैं बहुत ट्रेडिशनल हूं.
(Photo: Instagram @pamalaserena)
पामेला की बात करें तो वो इससे पहले 'देसी ब्लिंग' शो में नजर आई थीं. शो से पामेला को तगड़ी पहचान मिली. अब अर्जुन कपूर संग उनकी नजदीकियां चर्चा में बनी हुई हैं.
(Photo: Instagram @pamalaserena)
हालांकि, उन्होंने अर्जुन कपूर संग अपने रिश्ते पर खुलकर कुछ नहीं कहा है. मगर फैंस को दोनों की जोड़ी काफी पसंद आ रही है.
(Photo: Instagram @pamalaserena)