खतरों के खिलाड़ी
फियर फैक्टर- खतरों के खिलाड़ी (Fear Factor- Khatron Ke Khiladi), अमेरिकी सीरीज फियर फैक्टर पर आधारित एक भारतीय हिंदी भाषा की स्टंट पर आधारित रियलिटी टेलीविजन सीरीज है (Based on the American series Fear Factor). यह शो पहली बार सोनी टीवी पर फियर फैक्टर इंडिया के रूप में लॉन्च किया गया था. बाद में इसे कलर्स टीवी ने खरीद लिया और 21 जुलाई 2008 को फियर फैक्टर- खतरों के खिलाड़ी के रूप में फिर से लॉन्च किया (Khatron Ke Khiladi Launched Date).
खतरों के खिलाड़ी, सीजन 1 को फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने होस्ट किया था (Khatron Ke Khiladi Host Akshay Kumar). नेत्रा रघुरामन को इस सीजन का विजेता घोषित कि गई. खतरों के खिलाड़ी, सीजन 2 को भी अक्षय कुमार ने होस्ट किया और अनुष्का मनचंदा को विनर रहीं. खतरों के खिलाड़ी 3 को प्रियंका चोपड़ा ने होस्ट (Khatron Ke Khiladi Host Priyanka Chopra) किया था. इस सीजन में शब्बीर अहलूवालिया को विजेता घोषित किया गया. खतरों के खिलाड़ी 4 को भी अक्षय कुमार ने होस्ट किया था. इस सीजन का टैगलाइन "टॉर्चर 4" थी. आरती छाबड़िया सीजन की विनर री थीं. खतरों के खिलाड़ी 5 को रोहित शेट्टी (Khatron Ke Khiladi Host Rohit Shetty) ने होस्ट किया था. इस सीजन का टैगलाइन "डर का ब्लॉकबस्टर" था. रजनीश दुग्गल को सीजन का विजेता घोषित किया गया. खतरों के खिलाड़ी 6 को भी रोहित शेट्टी ने होस्ट किया और इस सीजन का टैगलाइन था "डर का ब्लॉकबस्टर रिटर्न्स". आशीष चौधरी को सीजन के विनर रेह थे. खतरों के खिलाड़ी 7 को फल्म अभिनेता अर्जुन कपूर (Khatron Ke Khiladi Host Arjun Kapoor) ने होस्ट किया और इस सीजन का टैगलाइन "अर्जेंटीना में कभी भी कभी कीड़ा" थी. अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला को सीजन का विनर घोषित किया गया था. खतरों के खिलाड़ी 8 को रोहित शेट्टी ने होस्ट किया था. इस सीजन का टैगलाइन "पेन इन स्पेन" था. शांतनु माहेश्वरी को सीजन के विजेता रे. खतरों के खिलाड़ी 9 को भी रोहित शेट्टी ने होस्ट किया और इस सीजन का टैगलाइन "जिगर पे ट्रिगर" था. पुनीत पाठक इस सीजन के विजेता थे. खतरों के खिलाड़ी 10 को भी रोहित शेट्टी ने होस्ट किया था. इस सीजन का टैगलाइन था "जहां डर लेगा क्लास और देगा ट्रैस". COVID-19 महामारी के कारण प्रसारण को 3 महीने के लिए स्थगित कर दिया गया और 27 जून से शुरू किया गया. इस शीजन की विजेता करिश्मा तन्ना थीं. खतरों के खिलाड़ी 11 को रोहित शेट्टी ने होस्ट किया था. इस सीजन का टैगलाइन था "डर वीएस डेयर". अर्जुन बिजलानी इस सीजन के विजेता रहे थे. खतरों के खिलाड़ी 12 को रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं. इस सीजन का टैगलाइन "बच के कहां जाएगा? खतरा कहीं से भी आएगा!" है . इस शो का प्रीमियर 2 जुलाई 2022 को कलर्स टीवी पर हुआ और यह दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में फिल्माया गया है (Khatron Ke Khiladi, 12 Seasons and Winner).
खतरों के खिलाड़ी के लेटेस्ट एपिसोड में गौरव को रूबीना और रूहानिका के सामने एलिमिनेशन टास्क दिया गया. टास्क में तीनों को हवा में लटके एक प्लेटफॉर्म पर चढ़ाना था और वहां झंडों को निकालना था.
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट खूब वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि अविनाश मिश्रा ने खतरों के खिलाड़ी शो जीत लिया. इसमें कितनी सच्चाई है?
खतरों के खिलाड़ी 15 में होस्ट रोहित शेट्टी ने खतरनाक स्टंट्स का नया दौर पेश किया. लेकिन खिलाड़ियों की चोटों ने शो की मुश्किलें बढ़ा दीं. विशाल आदित्य सिंह, गौरव खन्ना और जैस्मिन भसीन की जर्नी में उतार-चढ़ाव दिखा.
'खतरों के खिलाड़ी' का यह सीजन सिर्फ एक रियलिटी शो नहीं, बल्कि अनफिल्टर्ड ड्रामे की ऐसी खौफनाक राइड बन चुका है, जिसने दर्शकों की धड़कनों को थमने पर मजबूर कर दिया है. फैंस के लिए यह महज एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि सांसें रोक देने वाला अनुभव है. इस बार मेकर्स ने टॉर्चर का मीटर इस कदर फुल कर दिया है कि स्टंट्स का स्केल देखकर ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं.
सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी ने 'खतरों के खिलाड़ी 15' में एक स्टंट के बाद एक वीडियो शेयर किया, जिसमें हार का इशारा करते हुए दूसरे लोग उनकी मदद करते दिख रहे हैं. उनके इमोशनल नोट से उनके शो से बाहर होने की अटकलें शुरू हो गई हैं.
खतरों के खिलाड़ी में जैस्मिन भसीन और हर्ष गुजराल ने अपनी डरावनी आपबीती सुनाई. भानगढ़ के रहस्यमयी बूढ़े से लेकर बदली आवाज तक, किस्से रोंगटे खड़े कर देंगे.
खतरों के खिलाड़ी 15 पर जैस्मिन भसीन के साथ एक घटना घटी, जिसे हालिया एपिसोड में देखा गया. एक स्टंट परफॉर्म करते समय उनकी कुछ पल के लिए याददाश्त चली गई थी. जैस्मिन ने इस हादसे के बारे में खुद बात भी की.
श्वेता तिवारी संग अफेयर की खबरों पर रिएक्ट करते हुए विशाल ने कहा- सोशल मीडिया है. कोई कुछ भी बोल सकता है. इसकी वजह से वो इंसान भी बोल रहा है, जिसकी औकात नहीं है.
विशाल से जब उनका रिलेशनशिप स्टेटस पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि सिंगल हूं. शादी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा- किसी के साथ रहने के साथ रहने के लिए शादी क्यों करना है. जानेमन तुम भी आओ अपनी दुनिया छोड़कर हम भी आते हैं.
रोहित शेट्टी के शो में पैलेट गन वाला टास्क कंटेस्टेंट्स पर काफी भारी पड़ा था. सोशल मीडिया पर उसकी काफी आलोचना हुई थी. अब नए एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के ऊपर गरमा-गरम मोम डाली गई, जिसके बाद लोगों का गुस्सा और भी बढ़ गया.
खतरों के खिलाड़ी 15 के कंटेस्टेंट गौरव खन्ना ने रबर बुलेट वाले स्टंट के बाद अपनी चोटें दिखाईं. तस्वीरें वायरल होने पर सोशल मीडिया पर सवाल उठे, जिसके बाद शो के मेकर्स ने सुरक्षा को लेकर सफाई दी.
स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन में ओरी ने अपने लग्जूरियस बैग्स का कलेक्शन फ्लॉन्ट करना शुरू कर दिया है. उनके बैग को देखकर रोहित शेट्टी समेत सभी कंटेस्टेंट्स शॉक में आ गए हैं. शो से कई सारी क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं.
खतरों के खिलाड़ी शो शुरू होने से पहले सोशल मीडिया पर दो लोगों के बीच जंग छिड़ने के आसार दिख रहे हैं. गौरव खन्ना की को-कंटेस्टेंट शगुन शर्मा ने उनपर आरोप लगाए हैं कि एक्टर ने उन्हें शो पर बहुत परेशान किया है.
जैस्मिन भसीन खतरों के खिलाड़ी 15 में आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिसका प्रीमियर 1 अगस्त, 2026 को होने वाला है. लॉन्च से पहले एक्ट्रेस ने उन लोगों से बात की जो अक्सर उनकी शादी के प्लान के बारे में पूछते हैं.
1 अगस्त से खतरों के खिलाड़ी का 15वां सीजन शुरू होने वाला है. शो के कुछ प्रोमो रिलीज कर दिए गए है, जो हैरान करने वाले हैं. मेकर्स ने प्रोमो शेयर करते हुए लिखा, 'ये तो बस शुरुआत है, डर के नए दौर में खतरों का लेवल होगा और भी ऊपर.'
कम उम्र में सफलता की नई मिसाल पेश करते हुए रुहानिका धवन ने अपनी पहली कार खरीद ली है. टीवी की दुनिया में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री ने इस खास पल को परिवार के साथ सेलिब्रेट किया और अपनी खुशी सोशल मीडिया पर साझा की. रुहानिका ने इस उपलब्धि को वर्षों की मेहनत और सपनों के पूरे होने का परिणाम बताया. उनकी इस सफलता पर प्रशंसक भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं.
रोहित शेट्टी ने 'खतरों के खिलाड़ी 15' का एक नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें नए सीज़न के लिए प्लान किए गए जबरदस्त स्टंट्स की झलक दिखाई गई है.
टेलीविजन एक्टर अविनाश मिश्रा का सपना पूरा हुआ. उन्होंने मुंबई शहर में अपना खुद का घर बना लिया है. नया घर लेने के बाद अविनाश ने अपने पेरेंट्स और रूमर्ड गर्लफ्रेंड ईशा सिंह के साथ गृहप्रवेश किया.
बिग बॉस 19 में अपनी बेबाकी और बुलंद आवाज से फैंस का दिल जीतने वाली फरहाना भट्ट अब रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी में दिखेंगी. फरहाना को शो में देखने के लिए फैंस सुपर एक्साइटेड हैं.
खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन 15 जल्द टीवी पर आने वाला है. इस बार शो में बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना, टीवी एक्ट्रेस शगुन शर्मा, फराहना भट्ट और हर्ष गुज्जर जैसे सेलेब्स हिस्सा लेंगे.
रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किया जाने वाला 'खतरों के खिलाड़ी' रियलिटी शो दो साल के बाद टीवी पर वापस लौट रहा है. मेकर्स ने एक नया AI प्रोमो रिलीज करके फैंस के बीच एक्साइटमेंट पैदा कर दी है.