scorecardresearch
 

पत्नी से तलाक की चर्चा, सेट पर एक्ट्रेस को किया परेशान, घिरे 'टीवी के सुपरस्टार' गौरव खन्ना

खतरों के खिलाड़ी शो शुरू होने से पहले सोशल मीडिया पर दो लोगों के बीच जंग छिड़ने के आसार दिख रहे हैं. गौरव खन्ना की को-कंटेस्टेंट शगुन शर्मा ने उनपर आरोप लगाए हैं कि एक्टर ने उन्हें शो पर बहुत परेशान किया है.

Advertisement
X
गौरव पर लगे आरोप (Photo: Instagram @shagun__sharma/gauravkhannaofficial)
गौरव पर लगे आरोप (Photo: Instagram @shagun__sharma/gauravkhannaofficial)

डायरेक्टर रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी अपने 15वें सीजन के साथ टीवी पर लौट रहा है. 1 अगस्त से इसकी शुरुआत हो रही है, जिसे देखने के लिए ऑडियंस काफी एक्साइटेड है. इस बार शो में पिछले सीजन वाले खिलाड़ी भी आने वाले हैं, जिससे कॉम्पिटीशन और भी तगड़ा होने वाला है. मगर शो शुरू होने से पहले लगता है कि कॉन्ट्रोवर्सी का सिलसिला शुरू हो गया है. 

खतरों के खिलाड़ी 15 में नजर आने वाले 'टीवी के सुपरस्टार' गौरव खन्ना पर 'क्योंकि सास भी' में काम कर चुकीं एक्ट्रेस शगुन शर्मा ने कुछ आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि गौरव ने उन्हें शो में काफी परेशान (Bully) किया है.  चूंकि दोनों एक ही साथ इस सीजन में दिखने वाले हैं, इसलिए शगुन ने एक्टर के लिए ऐसी बात कही है. 

शगुन शर्मा का दावा

फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में 'क्योंकि सास भी' एक्ट्रेस ने शो में गौरव खन्ना के साथ काम करने पर कहा- वो ऐसे इंसान हैं जिन्होंने मुझे बहुत परेशान किया है. मुझे लगता है कि गौरव खन्ना वो शख्स है जिससे मैं कभी नहीं मिलना चाहूंगी. जब शगुन से पूछा गया कि क्या उनके साथ खतरों के खिलाड़ी शो के सेट पर कुछ हुआ था? 

तब उन्होंने एक उदाहरण देकर समझाया कि अगर कोई स्टंट होता था और उसमें अधिकतर लोग फेल हो गए, तो गौरव खन्ना सिर्फ शगुन शर्मा को ही टारगेट करके कहते थे कि उनसे कुछ नहीं होता है. एक्टर ने उन्हें लेकर काफी 'मीन' बातें की थीं. शगुन इस दौरान काफी उदास लग रही थीं. 

Advertisement

गौरव को मिल रही नफरत

एक्ट्रेस के इस बयान पर कई लोगों ने उनका समर्थन किया. कुछ ने तो दावा किया कि गौरव ने यही सब बिग बॉस 19 में भी किया था. वो तान्या मित्तल को काफी परेशान किया करते थे. एक यूजर ने ये भी कहा कि इसी दम पर एक्टर ने बिग बॉस जीता था. हालांकि गौरव खन्ना की तरफ से इन आरोपों पर क्या रिएक्शन आता है, वो देखना अभी बाकी है. 

बात करें गौरव खन्ना की, तो इन दिनों उनकी पर्सनल लाइफ पर बड़ा बवाल जारी है. उनका और आकांक्षा चमोला का तलाक होने वाला है, जिसकी अनाउंसमेंट से पूरा इंटरनेट कुछ समय पहले हिल गया था. खुद गौरव ने भी आकांक्षा से कहा था कि तलाक के खुलासे ने उनकी बैंड बजा दी. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement