एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं. सुमोना को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी कपिल शर्मा के शो 'द कपिल शर्मा शो' से मिली है. शो में कपिल की पत्नी के रोल में उन्हें काफी पसंद किया गया.
सुमोना चक्रवर्ती भले ही अब शो से दूर हैं, लेकिन वो सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस संग कनेक्टेड रहती हैं.
एक्ट्रेस ने अब अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वेकेशन फोटोज शेयर किए हैं. एक फोटो में सुमोना व्हाइट बिकिनी पहने हसीन वादियों के बीच चिल करती हुई नजर आईं. एक्ट्रेस का अवतार देखते ही बनता है.
एक दूसरी तस्वीर में सुमोना प्रिंटेड मोनोकनी में दिखाई दे रही हैं. वो चिल करती हुई नजर आईं. एक्ट्रेस के बोल्ड अवतार पर फैंस दिल हार रहे हैं.
वेकेशन पर सुमोना अलग-अलग लोकेशन पर अलग-अलग लुक में दिखाई दीं. एक्ट्रेस का गॉर्जियस अंदाज किसी की भी धड़कनें तेज कर सकता है.
सुमोना के पोस्ट पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं. कोई उन्हें ब्यूटी क्वीन कह रहा है, तो कोई उन्हें फायर बता रहा है.
सुमोना चक्रवर्ती के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार साल 2024 में रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी' में नजर आई थीं. इसके बाद से ही वो एक्ट्रेस पर्दे से दूर हैं. फैंस को अब उनके कमबैक का इंतजार है.
(Photos: Instagram @sumonachakravarti)