जूनागढ़
जूनागढ़ (Junagadh) गुजरात (Gujarat) का एक जिला है. इसका प्रशासनिक मुख्यालय भी यही है. यह जिला गुजरात के पश्चिमी हिस्से में स्थित है जो अरब सागर और वन क्षेत्रों से घिरा है. इस जिले का क्षेत्रफल 8,831 वर्ग किलोमीटर है (Geographical Area).
जूनागढ़ जिले के अंतर्गत 1 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र (Parliamentary Constituency) और 5 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (Assembly Constituency) आते हैं.
2011 की जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक जूनागढ़ जिले की जनसंख्या (Population) 27 लाख से ज्यादा है और यहां हर एक वर्ग किलोमीटर में 311 लोग रहते हैं. इस जिले का लिंग अनुपात (Sex Ratio) प्रति 1000 पुरुष 953 महिला है. इस जिले की 75.80 फीसदी जनसंख्या साक्षर है, जिसमें पुरुष साक्षरता दर 84.38 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता 66.86 फीसदी है (Junagadh Literacy).
जूनागढ़ के प्राचीन नाम करनकुब्ज, मणिपुर, रेवंत, चंद्रकेतुपुर, नरेंद्रपुर, गिरिनगर थे और इसे पुरतनपुर के नाम से भी जाना जाता है. 1820 ई. के बाद ब्रिटिश सरकार ने इसे जूनागढ़ नाम दिया. जूनागढ़ पर समय-समय पर मौर्य , गुप्त (Gupta), शक (Shak ) समेत यूनानियों ने भी शासन किया था. 640 ई. में चीनी यात्री ह्वेन सांग (Hiuen Tsang) ने भी जूनागढ़ की यात्रा की थी. साल 1573 से 1748 के बीच जूनागढ़ पर मुगलों ने भी शासन किया. उसके बाद, 1947 तक जूनागढ़ पर विभिन्न बाबी या नवाब शासन करते रहे थे. 1949 में जूनागढ़ राज्य को सौराष्ट्र राज्य में मिला दिया गया था (History of Junagadh).
जूनागढ़ के प्रमुख कृषि उत्पादों में मुंगफली, कपास, ज्वार-बाजरा, दलहन, तिलहन और गन्ना शामिल हैं. वेरावल और पोरबंदर यहां के प्रमुख बंदरगाह हैं और यहाँ मछली पकड़ने का काम भी होता है. इस शहर में वाणिज्यिक एवं निर्माण केंद्र हैं (Agriculture and Economy).
यहां के मुख्य पर्यटक स्थलों में अशोक के शिलालेख, उपरकोट किला, सक्करबाग प्राणीउद्यान, गिर वन्यजीव अभयारण्य, बौद्ध गुफा, अड़ी-कड़ी वाव और नवघन कुआं आदि महत्वपूर्ण हैं (Tourist Places of Junagadh).
गुजरात के जूनागढ़ में गिर गाय के शुद्ध देसी घी के नाम पर कथित नकली घी बेचने के कारोबार का खुलासा हुआ है. एसओजी पुलिस ने कार्रवाई कर 300 से ज्यादा घी के डिब्बे बरामद किए हैं. आरोप है कि सोयाबीन तेल और केमिकल एसेंस से घी तैयार कर करीब 600 रुपये प्रति किलो में बेचा जा रहा था.
गुजरात के जूनागढ़ में गिर गाय के शुद्ध देसी घी के नाम पर कथित मिलावटी उत्पाद बेचने का मामला सामने आया है. SOG पुलिस ने 300 से अधिक डिब्बे बरामद किए हैं. खाद्य विभाग ने सैंपल जांच के लिए भेजे हैं, जिसकी रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी. वीडियो में जानें मामला.
गुजरात के जूनागढ़ में खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गिर गाय के नाम पर बेचे जा रहे नकली घी के 300 से अधिक डिब्बे जब्त किए. सोयाबीन तेल और केमिकल एसेंस से बना यह घी 600 रुपये प्रति किलो में बेचा जा रहा था. सैंपल जांच के लिए वडोदरा लैब भेजे गए हैं.
Junagadh Bangladeshi Woman Case: जूनागढ़ के मधुरम इलाके से संदिग्ध बांग्लादेशी महिला हिरासत में. फर्जी आधार कार्ड और अलग-अलग नामों से रहने का खुलासा. सखी सेंटर में पूछताछ जारी. पढ़ें पूरी रिपोर्ट...
गुजरात के जूनागढ़ में गिरनार जंगल के पास एक तेंदुआ प्रेरणाधाम आश्रम के गेट से कुत्ते को उठाकर ले गया. वहीं, मुरादाबाद के भगतपुर इलाके का CCTV फुटेज सामने आया है, यहां भी तेंदुआ एक कुत्ते का शिकार करते दिखा है. दोनों घटनाओं के वीडियो सामने आए हैं, जो दहला देने वाले हैं.
आईएनएस मांग्रोल 12 अक्टूबर 2026 को मुंबई के नेवल डॉकयार्ड में भारतीय नौसेना में शामिल होगा. कोचीन शिपयार्ड द्वारा निर्मित यह स्वदेशी एंटी-सबमरीन जहाज तटीय सुरक्षा बढ़ाएगा. वाइस एडमिरल संजय वत्सायन समारोह की अध्यक्षता करेंगे.
गुजरात के जूनागढ़ स्थित सासण गिर जंगल में 9 अक्टूबर से मुख्य जंगल सफारी शुरू हो गई है. इस बार मानसून जल्दी खत्म होने और रास्तों व कॉजवे का काम पूरा होने के कारण सफारी सामान्य समय से आठ दिन पहले खोल दी गई. पहले ही दिन करीब 100 पर्यटक जंगल पहुंचे और उन्हें दो शेरनियों, तीन शावकों और दो नर शेरों के दीदार हुए.
गुजरात के जूनागढ़ से एक बेहद ही दर्दनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां घर के बाहर खेल रही एक मासूम बच्ची पर तेंदुए ने हमला कर दिया और उसे अपने साथ उठाकर ले गया. यह पूरी खौफनाक घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्ची जैसे ही घर के बाहर खेलने के लिए निकलती है, तभी अचानक वहां घात लगाकर घूम रहा तेंदुआ उस पर हमला कर देता है और एक ही झटके में उसे दबोचकर भाग जाता है.
गुजरात के जूनागढ़ से एक बहुत ही दुखद और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां अपने घर के बाहर खेल रही एक छह साल की मासूम बच्ची पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया और उसे उठाकर ले गया. यह पूरी खौफनाक घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.
गुजरात के जूनागढ़ में बारिश के मौसम के दौरान खाड़िया रोड पर छह शेरों का सड़क पार करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह घटना स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है.
गुजरात के जूनागढ़ जिले के केशोद में पति-पत्नी की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है. रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने के बाद जब पुलिस उसके घर पहुंची तो पत्नी भी मृत मिली. जांच में गला घोंटकर हत्या की आशंका सामने आई. वहीं, युवक के मौत से पहले बनाए वीडियो ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया.
गुजरात के जूनागढ़ में 6 साल की बच्ची के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि मां ने उसे बेलन और बिजली के तार से पीटा. पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस और बाल सुरक्षा टीम पहुंची. बच्ची को सुरक्षित स्थान पर रखा गया और मां के खिलाफ केस दर्ज किया गया.
गुजरात के जूनागढ़ में एक शेरनी कुछ घंटों के लिए गहरे कुएं में फंस गई थी. लेकिन वन विभाग की मुस्तैदी ने उसकी जान बचा ली. रेस्क्यू के बाद हेल्थ चेकअप किया गया. इसके बाद शेरनी को फिर उसी जंगल में छोड़ दिया गया, जहां लौटते ही वह अपने समूह में शामिल हो गई.
गुजरात के जूनागढ़ में करीब 1 से 2 साल का एक नर शेर इलाके में घूमते हुए एक पुरानी मिल के लोहे के गेट को पार करने की कोशिश कर रहा था. इस दौरान शायद उसे अंदाजा नहीं था कि यह छलांग उसके लिए मुसीबत बन जाएगी.
शेर... जिसका नाम सुनते ही अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं. गुजरात के जूनागढ़ में एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जहां जंगल का यही राजा लोहे के एक पुराने गेट के सामने बेबस नजर आया. एक छलांग गलत पड़ी... पैर सलाखों में फंसा... और कुछ ही पल में शेर उल्टा लटक गया. सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम पहुंची और शेर को सुरक्षित निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.
गुजरात के सासन गिर में कुछ सेकेंड की सतर्कता ने एक एशियाई शेर की जान बचा ली. वेरावल-जूनागढ़ पैसेंजर ट्रेन के सामने अचानक ट्रैक पर शेर आ गया. लोको पायलट ने देखा तो इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए. ट्रेन रुक गई, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और फिर शेर सुरक्षित जंगल की ओर लौट गया. रेलवे का कहना है कि ऐसी अलर्टनेस की वजह से ढाई साल में 300 से ज्यादा शेरों को ट्रेन की चपेट में आने से बचाया जा चुका है.
जूनागढ़ वन विभाग की वेरावल रेंज में सुतरापाड़ा-कोडीनार हाईवे पर चार शेरनियां अपने शावकों के साथ सड़क पर आ गईं. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कुछ देर के लिए ट्रैफिक रोक दिया. इसके बाद शेर परिवार को सुरक्षित तरीके से हाईवे पार कराया गया. पूरी घटना का वीडियो भी वन विभाग ने जारी किया.
गुजरात के एक चिड़ियाघर में पर्यटकों की गैरजिम्मेदाराना हरकत सामने आई है, जहां कुछ लोगों ने बाघ का ध्यान खींचने के लिए उसके बाड़े में वस्तु फेंकी और जोर-जोर से शोर मचाया. विशेषज्ञों ने इसे खतरनाक बताया है और कहा है कि इससे जानवरों पर बुरा असर पड़ सकता है.
Junagadh tiger tease: गुजरात के जूनागढ़ स्थित ऐतिहासिक सक्करबाग चिड़ियाघर से पर्यटकों की घोर लापरवाही और वन्यजीव नियमों की धज्जियां उड़ाने वाला एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. बाघ के बाड़े के पास की गई इस ओछी हरकत के बाद चिड़ियाघर प्रशासन में हड़कंप मच गया है और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.
गुजरात के जूनागढ़ में खराब सड़क की वजह से बड़ा हादसा हो गया, जहां बारिश के पानी से छिपे गड्ढे में बाइक सवार दंपति गिर गए. घटना कैमरे में रिकॉर्ड हुई, जिससे लापरवाही उजागर हुई. स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया. सड़क मरम्मत अधूरी रहने पर अब प्रशासन की जिम्मेदारी पर सवाल उठ रहे हैं.
जूनागढ़ में पहली बारिश के साथ ही नगर निगम के विकास के दावों पर सवाल उठ गए. आजाद चौक और ओघड़नगर इलाके में पानी से भरे गड्ढों में एक ही दिन में पांच लोग गिर गए. एक बाइक सवार दंपती के हादसे का CCTV सामने आया है, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. नगर निगम ने अब बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाने की बात कही है.