ईशा अंबानी
ईशा अंबानी (Isha Ambani) एक भारतीय उद्यमी और व्यवसायी हैं. वह भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की बेटी हैं. उन्होंने कुछ समय के लिए मैकिन्से एंड कंपनी में बिजनेस एनालिस्ट के रूप में काम किया. भाई आकाश अंबानी के जियो चेयरमैन बनने के बाद, ईशा अंबानी को रिलायंस के रिटेल वेंचर (Reliance Retail Ventures Ltd) की कमान सौंपी गई है.
2016 के लैक्मे फैशन वीक में, उन्होंने ऑनलाइन फैशन रिटेलर, AJIO लॉन्च किया, जो उनके द्वारा प्रबंधित रिलायंस रिटेल की सहायक कंपनी है (Isha Ambani Launched AJIO).
ईशा अंबानी का जन्म 23 अक्टूबर 1991 को मुंबई में हुआ था (Isha Ambani Age). वह मुकेश अंबानी और लीता अंबानी की इकलौती बेटी हैं (Isha Ambani Parents). ईशा और आकाश अंबानी जुड़वा भाई-बहन हैं. उनका एक छोटा भाई अनंत अंबानी है (Isha Ambani Siblings).
ईशा ने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई स्थित धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल (Dhirubhai Ambani International School) से की. बाद में वह येल विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान की पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस से एमबीए की पढ़ाई की (Isha Ambani Education).
ईशा अंबानी की शादी पीरामल ग्रुप के अजय और स्वाति पीरामल के बेटे आनंद पीरामल (Anand Piramal) से हुई है (Isha Ambani Husband). दिसंबर 2022 में उनके जुड़वा बच्चे हुए (Isha Ambani Children).
Isha Ambani Garba: अंबानी परिवार के ब्रैंड 'स्वदेश' की पहली सालगिरह और नवरात्रि का जश्न खूब धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर ईशा अंबानी बेहद खूबसूरत आउटफिट में नजर आईं. उन्होंने अपनी मां नीता के साथ भक्तिभाव से गरबा भी किया.
Nita Ambani And Mukesh Ambani At LalbaugCha Raja: गणपति विसर्जन से पहले मुकेश अंबानी और नीता अंबानी नातिन आदिया के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे. सफेद शर्ट में मुकेश अंबानी का नाना वाला अवतार और नीता अंबानी का गणपति पेंडेंट नेकलेस सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.
एंटीलिया में गणपति उत्सव के दौरान अंबानी लेडीज के ट्रेडिशनल लुक्स छा गए. नीता अंबानी जहां सिल्क साड़ी पहने दिखीं, वहीं अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका ने बांधनी और लहरिया प्रिंट का गुजराती लहंगा पहना. इसके साथ ही ईशा अंबानी की भी गणेश उत्सव से पहली तस्वीर सामने आई. उन्हें ज्वेल-टोन लहंगा पहन सबका दिल जीत लिया.
Ambani Ladies looks At Abu Jani Sandeep Khosla 40 Years Celebration: अबू जानी-संदीप खोसला की 40वीं एनिवर्सरी पार्टी में नीता अंबानी, ईशा अंबानी, श्लोका अंबानी और राधिका अंबानी ने अपने शानदार डिजाइनर लुक्स से महफिल लूट ली. चारों के खास आउटफिट्स और स्टाइलिंग ने सबको बहुत इंप्रेस किया.
पेरिस फैशन वीक में राहुल मिश्रा के कॉउचर शो के दौरान ईशा अंबानी और Cardi B का वीडियो वायरल हो गया. लोगों ने दावा किया कि रैपर की नजर ईशा के रेयर Birkin Bag पर थी, लेकिन कार्डी बी ने खुद सोशल मीडिया पर बताया कि वो उनके शानदार डायमंड नेकलेस और बालों में जड़े हीरों को देख रही थीं.
पेरिस हाउट कूट्योर वीक में ईशा अंबानी और Cardi B की चर्चित ड्रेस के डिजाइनर राहुल मिश्रा का 'Devi' कलेक्शन अब विवादों में है. सोशल मीडिया पर गौरव गुप्ता के कलेक्शन से तुलना के बाद कॉपी की बहस छिड़ गई, जिस पर राहुल मिश्रा ने पहली बार अपनी सफाई दी.
पेरिस फैशन वीक में ईशा अंबानी की पहनी ‘देवी ड्रेस’ ने जहां सराहना बटोरी, वहीं इसे लेकर विवाद भी खड़ा हो गया. कुछ लोगों ने डिजाइन को पुरानी कृतियों से प्रेरित बताया. इस पर डिजाइनर राहुल मिश्रा ने कहा कि भारतीय कला सभी के लिए प्रेरणा है और हर कलाकार इसे अलग अंदाज में प्रस्तुत करता है.
ईशा अंबानी ने पेरिस हाउते कूचर वीक में मनीष मल्होत्रा के डेब्यू शो में मेटैलिक गोल्डन ड्रेस पहनकर सुर्खियां बटोरीं. शो में वह फैशन जगत की दिग्गज एना विंटूर के साथ फ्रंट रो में नजर आईं. ईशा अंबानी की मौजूदगी को फैशन के साथ-साथ कारोबारी दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है.
पेरिस हाउट कूट्योर वीक 2026 में मनीष मल्होत्रा के डेब्यू शो के दौरान ईशा अंबानी अपने शानदार गोल्डन कूट्योर लुक में छा गईं. उन्होंने मनीष की कस्टम ड्रेस के साथ मां नीता अंबानी की बेशकीमती जूलरी पहनी, जिसने उनके रॉयल अंदाज को और खास बना दिया.
पेरिस फैशन वीक में ईशा अंबानी ने डिजाइनर राहुल मिश्रा के कस्टम गाउन और लग्जरी ब्रांड के बेहद यूनिक मिनी बैग के साथ रॉयल एंट्री की. 18 कैरेट व्हाइट गोल्ड और 3,025 हीरों से बने यह बैग उनकी मां नीता अंबानी पहले कैरी कर चुकी हैं. आइए आपको इस डायमंड बैग की कीमत बताते हैं, जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे.
ईशा अंबानी ने Schiaparelli Haute Couture की कस्टम ब्लैक लेस ड्रेस पहनकर एक बार फिर अपने फैशन सेंस का जलवा दिखाया. उनके इस लुक की सबसे बड़ी खासियत ब्लू ओम्ब्रे नेकलाइन रही.
ईशा अंबानी अपने नए विंटेज लुक की वजह से सोशल मीडिया पर छा गई हैं. उन्होंने शनेल का 1996 का बेहद रेयर गोल्डन पैंटसूट पहना है, जिसे कभी लेडी गागा ने कैरी किया था. उन्होंने अपने लुक को 31 लाख की महंगी बेल्ट के साथ पेयर किया था.
वेनिस बिएनाले के इंडिया पवेलियन की वीआईपी ओपनिंग में श्लोका मेहता ने अपने मॉर्डन पावर ड्रेसिंग लुक से सबका ध्यान खींच लिया. शिमरी ब्लेजर, ऑलिव ग्रीन ट्राउजर और मिनिमल एक्सेसरीज में उनका इंटरनेशनल फैशन स्टाइल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
अंबानी परिवार इन दिनों इटली के वेनिस में आयोजित 'ला बिएनाले दी वेनेजिया' आर्ट एग्जीबिशन में हिस्सा लेने पहुंचा है. नेशनल पवेलियन ऑफ इंडिया के उद्घाटन पर नीता अंबानी गोल्ड टिश्यू साड़ी पहने दिखीं, तो वहीं राधिका मर्चेंट और ईशा अंबानी ने ग्लैमरस गाउन पहन सबका ध्यान अपनी ओर खींचा.
मेट गाला 2026 के रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरने से पहले ईशा अंबानी का अपने जुड़वां बच्चों कृष्णा और आदिया के साथ एक दिल जीत लेने वाला वीडियो सामने आया है. वीडियो में नन्ही आदिया मां का आम पकड़े दिखी.
मेट गाला 2026 के रेड कार्पेट पर ईशा अंबानी अपनी भाभी श्लोका अंबानी की बहन दीया मेहता जटिया के साथ बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं. दीया मेहता ने सोशल मीडिया पर इस इवेंट की कुछ इनसाइड तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों का जबरदस्त बॉन्ड देखने को मिल रहा है.
Isha Ambani Met Gala 2026: मेट गाला 2026 में ईशा अंबानी के 'गोल्डन आम' की इंटरनेट पर खूब चर्चा हो रही है. ये कोई फल नहीं है, बल्कि सुबोध गुप्ता का मशहूर आर्टवर्क है, जिसकी कीमत सबको चौंका रही है. आज हम आपको इसकी कीमत बताने वाले हैं.
Isha Ambani ने Met Gala 2026 के red carpet पर अपने unique style से सबका attention खींच लिया. Traditional saree में नजर आईं Isha Ambani के हाथ में एक खास mango भी देखा गया, जिसकी कीमत reportedly करीब 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इस unusual detail ने international guests को भी हैरान कर दिया और उनका look पूरे event में चर्चा का केंद्र बन गया.
Isha Ambani Met Gala Look 2026: मेट गाला 2026 में ईशा अंबानी ने अपने 'रॉयल' लुक से पूरी दुनिया को चौंका दिया. असली सोने की साड़ी और मां नीता अंबानी के कीमती गहनों से जड़ा ब्लाउज पहनकर पहुंचीं ईशा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विदेशी जूलरी इन्फ्लुएंसर जूलिया शैफे उनके गहने देख दंग रह गईं.
Mukesh Ambani की बेटी Isha Ambani जैसे ही Red Carpet पर उतरीं, उनकी Elegant Entry ने पूरे Event की Spotlight अपने नाम कर ली और वहां मौजूद हर किसी की नजरें उन पर टिक गईं. ईशा अंबानी के ब्लाउज में करोड़ों के हीरे जड़े थे. उनकी अमीरी देख इस विदेशी महिला के उड़ गए होश.
मेट गाला 2026 में ईशा अंबानी का रॉयल लुक तो छाया ही रहा, लेकिन अब उनका एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है. ईशा ने बताया कि कैसे उनके जुड़वां बच्चों, आदिया और कृष्णा ने साथ चलने की जिद की और फिर ईशा ने उन्हें क्या मजेदार जवाब दिया.