18 Feb 2026
Photo:
मुंबई में हुए ‘Vogue Values: Women of Excellence’ इवेंट में जब ईशा अंबानी ने एंट्री की, तो हर किसी की नजर बस उन्हीं पर टिक गई. ऑल-वाइट लुक में वह 'स्नो वाइट' जैसी नजर आ रही थीं.
Photo: Yogen Shah(Screengrab)
इस इवेंट में फिल्मी सितारों से लेकर स्पोर्ट्स जगत की कई हस्तियां शामिल हुईं, लेकिन हमेशा की तरह ईशा अंबानी का स्टाइल सबसे अलग और खास रहा.
Photo: Yogen Shah(Screengrab)
सिंपल कलर चुनकर भी उन्होंने साबित कर दिया कि क्लास और एलिगेंस ही असली स्टाइल स्टेटमेंट होता है. उनका साड़ी स्टाइल गाउन और कानों में पहने गए बड़े-बड़े डायमंड इयररिंग्स पूरे इवेंट की लाइमलाइट बन गए.
Photo: Yogen Shah(Screengrab)
ईशा ने इवेंट के लिए फ्रेंच लग्जरी फैशन हाउस Chanel के स्प्रिंग/समर 2024 हॉट कूट्योर कलेक्शन से ऑल-वाइट गाउन चुना था. ये गाउन साड़ी से इंस्पायर्ड था, जिसमें ग्रीशियन टच देखने को मिला.
Photo: Yogen Shah(Screengrab)
गाउन का ऊपरी हिस्सा बिल्कुल साड़ी के पल्लू जैसा ड्रेप और प्लीटेड था. ब्लाउज में शीयर एम्ब्रॉयडर्ड पैनल था, जिस पर सिल्वर थ्रेड वर्क और हल्की चमकदार डिटेलिंग की गई थी.
Photo: Yogen Shah(Screengrab)
गाउन के फैब्रिक का क्रिस-क्रॉस टेक्शचर डिजाइन इसे और खास बना रहा था. साइड में लगे एम्बेलिश्ड बटन हीरों की तरह चमक रहे थे. फ्लोई स्कर्ट और थाई-हाई स्लिट ने इस पूरे लुक को मॉडर्न और ग्लैमरस बनाया.
Photo: Yogen Shah(Screengrab)
अगर ईशा का गाउन क्लासी था, तो जूलरी बहुत रॉयल थी. ईशा ने डायमंड झूमर इयररिंग्स पहने थे, जिनमें बड़े एमराल्ड-कट डायमंड सेंटरस्टोन लगे थे.
Photo: Yogen Shah(Screengrab)
जैसे ही वो कैमरे के सामने आईं, उनके कानों में लटकते हीरे चमकते नजर आए और सबकी नजरें वहीं ठहर गईं.
Photo: Yogen Shah(Screengrab)
इसके साथ में उन्होंने डायमंड रिंग्स पहनी थीं. सिल्वर एम्बेलिश्ड स्लिंगबैक हील्स पहनकर ईशा ने लुक को कंप्लीट किया. उनके हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने बालों को मिडिल पार्टिंग करते हुए खुला रखा था.
Photo: Yogen Shah(Screengrab)