scorecardresearch
 
Advertisement
बिज़नेस न्यूज़

Ambani Family With Jordan Queen: मुंबई में जॉर्डन की महारानी... पूरी अंबानी फैमिली संग ऐसे आईं नजर, देखें शानदार PHOTOS

मुंबई में जॉर्डन की महारानी
  • 1/6

जॉर्डन की महारानी रानिया अल अब्दुल्ला (Queen Rania Al Abdullah) भारत में है. उन्होंने मुंबई में देश के सबसे अमीर इंसान और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी से मुलाकात की. इस दौरान पूरी अंबानी फैमिली महारानी रानिया के साथ नजर आई. इस दौरान रानिया को ईशा अंबानी ने पूरा नीता-मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) भी घुमाया. इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब X) पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के अकाउंट से शेयर की गई हैं.  

अंबानी फैमिली से मिलीं महारानी
  • 2/6

अंबानी फैमिली से मिलीं महारानी
शनिवार को मुंबई में Jordan Queen रानिया अल अब्दुल्लाह ने नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर का विजिट किया. NMACC पहुंची रानिया के साथ मुकेश और नीता अंबानी समेत पूरा Ambani Family मौजूद रही. इनमें बेटी ईशा अंबानी, बहू श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट के अलावा दामाद आनंद पीरामल शामिल थे. सबसे मिलकर यहां फोटोसेशन भी कराया. अंबानी फैमिली की सभी महिलाएं क्वीन रानिया के साथ इस अंदाज में दिखीं. 

तमाम सेक्टर्स की महिला लीडर्स के मुलाकात
  • 3/6

तमाम सेक्टर्स की महिला लीडर्स के मुलाकात
NMACC में जॉर्डन की महारानी ने बिजनेस जगत से लेकर सामाजिक कार्यों, मीडिया और आर्ट सेक्टर में आगे रहने वाली भारतीय महिला लीडर्स के एक ग्रुप से मुलाकात भी की. Jordan Queen के कार्यालय से जारी एक बयान के अनुसार एनएमएसी में पहुंचने पर उनका स्वागत रिलायंस रिटेल की कार्यकारी निदेशक और मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) ने किया. 

Advertisement
ईशा अंबानी ने घुमाया NMACC
  • 4/6

ईशा अंबानी ने घुमाया NMACC
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने महारानी रानिया अल अब्दुल्ला नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर का भ्रमण भी कराया और यहां मौजूद चीजों के बारे में जानकारी देती हुईं दिखाई दीं. बता दें कि NMACC को 2023 में शुरू किया गया था और ये कला और सांस्कृतिक परिसर भारतीय कला और संस्कृति को बढ़ावा देने में हम योगदान निभा रहा है. 

ईशा अंबानी ने घुमाया NMACC
  • 5/6

ईशा अंबानी ने घुमाया NMACC
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने महारानी रानिया अल अब्दुल्ला नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर का भ्रमण भी कराया और यहां मौजूद चीजों के बारे में जानकारी देती हुईं दिखाई दीं. बता दें कि NMACC को 2023 में शुरू किया गया था और ये कला और सांस्कृतिक परिसर भारतीय कला और संस्कृति को बढ़ावा देने में हम योगदान निभा रहा है. 

दुनिया के प्रभावशाली महिलाओं में शामिल रानिया
  • 6/6

दुनिया के प्रभावशाली महिलाओं में शामिल रानिया
जॉर्डन की महारानी फिलिस्तीनी मूल की हैं और उन्होंने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई American University in Cairo से की है. पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने Citibank और Apple में नौकरी भी की, लेकिन 1993 में किंग अब्दुल्ला द्वितीय से शादी करने के बाद 1999 में वे क्वीन बनीं. रानिया अल अब्दुल्ला की गिनती दुनिया की सबसे प्रभावशाली महिलाओं में भी की जाती है. उन्हें कई बार Time, Forbes जैसी मैग्जीन में शामिल किया जा चुका है. 

Advertisement
Advertisement