लाखों की साड़ी पहन करिश्मा कपूर ने ईशा अंबानी संग दिए पोज, बगल में खड़ी दिखीं क्वीन  

17 Feb 2026

Photo: ITG

जॉर्डन की महारानी क्वीन रानिया इन दिनों भारत में हैं. उनके भारत दौरे की तस्वीरें और वीडियो लगातार सामने आ रही हैं.

Photo: Instagram/@queenrania

हाल ही में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने Nita Mukesh Ambani Cultural Centre (NMACC) में क्वीन रानिया के लिए एक खास इवेंट रखा.

Photo: Instagram/@YogenShah

इस इवेंट में महिलाओं की लीडरशिप और उनके योगदान को सम्मान दिया गया. इसमें ईशा अंबानी और क्वीन रानिया के साथ ही बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के लुक की भी खूब चर्चा हो रही है.

Photo: Instagram/@queenrania

क्वीन रानिया ने अपने इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर की उसमें वह करिश्मा कपूर और ईशा अंबानी के साथ पेज करती दिखीं.

Photo: Instagram/@queenrania

NMACC इवेंट में जॉर्डन की महारानी क्वीन रानिया से मिलने के लिए करिश्मा कपूर ने पीले रंग की बेहद खूबसूरत साड़ी पहनी थी. उनकी ये साड़ी @anavila_m की पीले रंग की गोटा किनारी साड़ी पहनी.

Photo: Instagram/@YogenShah

करिश्मा ने साड़ी को पीले रंग के जूलियट ब्लाउज और पीले रंग की सरमास्ट जैकेट के साथ पेयर किया था, जो उनके लुक को अलग और खास बना रही थी.

Photo: Instagram/@queenrania

करिश्मा का लुक बहुत ही क्लासी और एलीगेंट लग रहा था. साड़ी का हल्का पीला रंग और जैकेट के सुंदर डिजाइन ने उनके पूरे लुक को और भी खास बना दिया. ये आउटफिट पारंपरिक होने के साथ-साथ मॉडर्न लुक भी दे रहा था.

Photo: Instagram/@anavila_m

करिश्मा ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए कानों में डायमंड इयररिंग्स पहने थे. उनका ये लुक जितना स्टाइलिश था उतना महंगा भी था.

Photo: Instagram/@anavila_m

करिश्मा की साड़ी की कीमत 39,700 रुपये, ब्लाउज की कीमत 14,400 रुपये और जैकेट की कीमत 88,550 रुपये बताई जा रही है. कुल मिलाकर करिश्मा का पूरा आउटफिट 1 लाख 42 हजार 650 रुपये का है.

Photo: Instagram/@YogenShah

क्वीन रानिया की बात करें तो इस वह इवेंट में बेहद एलिगेंट और क्लासी लुक में दिखीं. उन्होंने साटन की सफेद हाई नेक शर्ट और सफेद पैंट पहनी है, जिससे उनका आउटफिट स्टाइलिश लग रहा है.

Photo: Instagram/@queenrania

ईशा ने इवेंट के लिए स्लीवलेस हाई-नेक टॉप पहना था, जिसके साथ मैचिंग फ्लोई स्कर्ट थी. स्कर्ट में हल्के-हल्के शेड्स का खूबसूरत ब्लेंड दिख रहा था, जो पूरे लुक को और खास बना रहा था.

Photo: Instagram/@YogenShah

Read Next