पुरानी ड्रेस पहन क्वीन रानिया से मिलीं ईशा अंबानी, डायमंड इयररिंग्स ने लुक को बनाया ROYAL

17 Feb 2026

Photo: ITG

Nita Mukesh Ambani Cultural Centre (NMACC) में हाल ही में एक खास इवेंट रखा गया, जहां महिलाओं की लीडरशिप और उनके योगदान को सम्मान दिया गया. इस इवेंट में ईशा अंबानी और जॉर्डन की क्वीन रानिया एक साथ दिखीं.

Photo: YogenShah

जहां एक तरफ बातचीत में महिलाओं की ताकत और नेतृत्व की बात हुई, वहीं दूसरी तरफ ईशा अंबानी का स्टाइल भी चर्चा में रहा. दरअसल, इवेंट में ईशा अंबानी को पुरानी ड्रेस पहने देखा गया.

Photo: YogenShah

दरअसल, ईशा अंबानी ने क्वीन रानिया से मिलने के लिए जो ड्रेस इवेंट में पहनी वो वह इससे पहले पिछले दिनों एंटीलिया में रखे गए इवेंट 'यूनाइटेड इन ट्रायम्फ' में पहने दिखी थीं.

Photo: Instagram/@estherhnamte_official

जॉर्डन की क्वीन रानिया से मिलने के मौके पर ईशा अंबानी ने कोरल (हल्का नारंगी-गुलाबी) कलर की बेहद एलिगेंट आउटफिट पहनी थी. उनका लुक मॉडर्न होने के साथ-साथ बहुत ही क्लासी भी लग रहा था.

Photo: YogenShah

ईशा ने इवेंट के लिए स्लीवलेस हाई-नेक टॉप पहना था, जिसके साथ मैचिंग फ्लोई स्कर्ट थी. स्कर्ट में हल्के-हल्के शेड्स का खूबसूरत ब्लेंड दिख रहा था, जो पूरे लुक को और खास बना रहा था.

Photo: YogenShah

अंबानी परिवार की लाडली की ड्रेस का डिजाइन बहुत सिंपल था, लेकिन उसकी फिनिशिंग और फिटिंग ने उसे रॉयल टच दे रही थी. उन्होंने इसके साथ मिनिमल जूलरी कैरी की.

Photo: YogenShah

ईशा ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए सिर्फ डायमंड इयररिंग्स पहने, जो उनके आउटफिट के साथ परफेक्ट लग रहे थे. उनके मेकअप की बात करें तो वो बहुत नेचुरल था.

Photo: YogenShah

ईशा ने अपने बालों को मिडिल पार्टिंग करते हुए खुला छोटा, जिससे उनका लुक और भी ग्रेसफुल लग रहा था. वहीं क्वीन रानिया की बात करें तो उन्हें वाइट कलर की साटिन शर्ट और पैंट पहने देखा गया.

Photo: YogenShah

क्वीन रानिया का लुक भी बेहद एलिगेंट था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत और स्मार्ट लग रही थीं. ईशा अंबानी और क्वीन रानिया की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

Photo: YogenShah

Read Next