इंडिगो (IndiGo) इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड (InterGlobe Aviation Limited) के तहत एक भारतीय एयरलाइन है. यह कम लागत वाली एयरलाइन है जिसका मुख्यालय हरियणा के गुड़गांव में है (IndiGo Headquarter). एयरलाइन की स्थापना 2006 में इंटरग्लोब एंटरप्राइजेज के राहुल भाटिया और राकेश गंगवाल द्वारा एक निजी कंपनी के रूप में की गई थी (IndiGo Foundation and Founder). इसने जुलाई 2006 में अपने पहले विमान की डिलीवरी ली और एक महीने बाद परिचालन शुरू किया.
एयरलाइन 2012 में यात्री बाजार हिस्सेदारी के हिसाब से सबसे बड़ी भारतीय वाहक बन गई. कंपनी नवंबर 2015 में सार्वजनिक हुई. पीटर एल्बर्स वर्तमान में इंडिगो के सीईओ हैं (IndiGo CEO).
इंडिगो फरवरी 2023 तक 54.6 फीसदी घरेलू बाजार हिस्सेदारी है. यह यात्रियों के हिसाब से भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन है. यह जेट बेड़े के आकार और यात्रियों को ले जाने के मामले में सबसे बड़ा व्यक्तिगत एशियाई वाहक है और एशिया में चौथा सबसे बड़ा वाहक है (IndiGo Market Share).
इंडिगो एयरलाइन 1,600 दैनिक उड़ानें संचालित करती है, नवंबर 2022 तक 101 गंतव्यों के लिए - 75 घरेलू और 26 अंतरराष्ट्रीय. इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे, दिल्ली में इसका प्राथमिक केंद्र है (IndiGo Flights).
अगरतला से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6504 को कार्गो एरिया में स्मोक वार्निंग मिलने के बाद मंगलवार शाम लखनऊ डायवर्ट किया गया. विमान में 103 यात्री और छह क्रू मेंबर थे और यह शाम 6.29 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा.
लखनऊ से दमाम जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट की अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. विमान के अंदर एक टिश्यू पेपर पर 'BOMB' लिखा हुआ मिला था, जिसके बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई.
एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का असर अब घरेलू उड़ानों पर साफ दिखने लगा है. सितंबर में एटीएफ 5.5% महंगा होकर ₹121.3 प्रति लीटर पहुंच गया. ऑपरेशनल खर्च बढ़ने के कारण एयरलाइंस को कई रूट पर उड़ानों की संख्या घटानी पड़ी है.
श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट के साथ मामूली हादसा हुआ है. नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची फ्लाइट 6E 225 पार्किंग के दौरान वीडीजीएस पोल से टकरा गई. विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की खबर नहीं है.
दोहा से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 1302 को गुरुवार को मेडिकल इमरजेंसी के चलते मस्कट डायवर्ट करना पड़ा. उड़ान के दौरान एक क्रू मेंबर की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद यात्रियों और क्रू की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को ओमान की राजधानी मस्कट में उतारा गया.
गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2102 के इंजन में उड़ान भरने के तुरंत बाद खराबी आई, जिसके कारण विमान को मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।
फ्लाइट के अंदर घर का बना ढोकला और थेपला खाते एक भारतीय परिवार का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में परिवार आपस में खाना बांटता दिख रहा है. इस नजारे ने इंटरनेट पर सिविक सेंस और देसीपन को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है, जहां यूजर्स दो धड़ों में बंट गए हैं.
लखनऊ से बेंगलुरु आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E231 को बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. सूत्रों के मुताबिक, लैंडिंग से ठीक पहले क्रू को धमकी की जानकारी मिली. विमान ने बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की.
गोरखपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के समय बीते दिनों इंडिगो के एक विमान का पिछला हिस्सा जमीन से टकरा गया था. इस घटना के बाद उस विमान को ग्राउंडेड कर दिया गया है.
भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट रद्द होने से एक महिला ने हंगामा किया. दरअसल, महिला अपने बच्चों के मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए समय पर यात्रा करना चाहती थी, लेकिन फ्लाइट रद्द होने के कारण उसे भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. एयरलाइन स्टाफ से तीखी बहस का वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है.
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक यात्री ने सुरक्षा जांच के दौरान अपने बैग में बम होने का मजाक किया, जिससे सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं. इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को रोकना पड़ा. सीआईएसएफ ने आरोपी को हिरासत में लिया और विमान की गहन जांच की गई, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली.
IndiGo Airlines के 20 साल पूरे हो गए हैं. 4 अगस्त 2026 को इंडिगो के पहले विमान ने उड़ान भरी थी, जो उधारी का था. आने वाले समय में कंपनी की योजना अपने विमान बेड़े को 550 विमानों तक बढ़ाने की है.
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो को नया नेतृत्व मिल गया है. एविएशन इंडस्ट्री के अनुभवी विली वॉल्श ने सोमवार को कंपनी के सीईओ का पद संभाल लिया. वॉल्श अब इंडिगो की अंतरराष्ट्रीय विस्तार रणनीति, नेटवर्क मजबूत करने और ऑपरेशनल दक्षता बढ़ाने पर फोकस करेंगे.
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी मौजूदगी मजबूत करने की तैयारी में है. कंपनी पहले एयरबस A321 XLR और फिर 2028 से A350 विमानों के जरिए लंबी दूरी की उड़ानें शुरू करेगी. लक्ष्य भारतीय यात्रियों और दुनियाभर में बसे भारतीय समुदाय को बेहतर कनेक्टिविटी देना है.
इंडिगो अपने चौथे बॉडी वाले जहाजों का ऑपरेशन बंद करने जा रहा है. एयलाइन ने कहा है कि वह 25 अक्टूबर से इसे बंद कर देगा, क्योंकि जियो-पॉलिटिकल तनाव के कारण लागत में बढ़ोतरी हुई है और कई एयरस्पेस बंद हैं.
खराब मौसम को देखते हुए दो उड़ानों को तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया है. गंतव्य हवाई अड्डों के लैंडिंग के लिए तैयार होने पर यह उड़ानें रवाना की जाएंगी.
दुबई से मुंबई आ रही इंडिगो की फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. फ्लाइट में 194 लोग सवार थे. समय रहते सभी यात्री और क्रू मेंबर्स को बाहर निकाल लिया गया. पुलिस कमिश्नर ने सभी की सुरक्षा की पुष्टि की और कहा कि अब कोई खतरा नहीं है.
DGCA ने जनवरी 2026 में इंडिगो एयरलाइन की एक फ्लाइट में खतरनाक सामान के रिसाव की घटना के बाद नियम उल्लंघन पर वॉर्निंग लेटर जारी किया है.
IndiGo Airlines को 13000 रुपये की प्रीमियन सीट को लेकर की गई एक शिकायत पर कोर्ट से फटकार मिली है और मुआवजे के रूप में ₹55000 का पेमेंट करने का आदेश मिला है.
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया, जब एयर इंडिया और इंडिगो के दो विमान एक ही टैक्सीवे पर आमने-सामने आ गए. ATC की सतर्कता और तुरंत कार्रवाई से दोनों विमानों को समय रहते रोक लिया.
कोलकाता एयरपोर्ट पर तूफान के दौरान इंडिगो विमान पर बिजली गिरी. इसके बाद, 141 यात्रियों को सुरक्षित उतारकर जांच की गई और दूसरे विमान से भेजा गया.