इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (IGI Airport) भारत की राजधानी दिल्ली (Delhi) में स्थित है. यह भारत का सबसे व्यस्त और आधुनिक हवाई अड्डा है, जो घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की सेवा करता है. इसका नाम भारत की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के नाम पर रखा गया है. आईजीआई एयरपोर्ट दिल्ली के पालम क्षेत्र में स्थित है. इसका संचालन Delhi International Airport Limited (DIAL) द्वारा किया जाता है, जो GMR समूह द्वारा प्रबंधित है.
आईजीआई एयरपोर्ट में तीन मुख्य टर्मिनल हैं-
टर्मिनल 1 – घरेलू उड़ानों के लिए उपयोग होता है, विशेषकर लो-कॉस्ट एयरलाइनों के लिए.
टर्मिनल 2 – वैकल्पिक घरेलू सेवाओं के लिए उपयोग में आता है.
टर्मिनल 3 – सबसे बड़ा और आधुनिक टर्मिनल, जहां से अंतरराष्ट्रीय और कुछ घरेलू उड़ानें संचालित होती हैं.
अत्याधुनिक सुविधाओं लैस आईजीआई एयरपोर्ट को कई बार विश्व के सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट के रूप में सम्मानित किया गया है. यह एशिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक है. यहां से रोजाना सैकड़ों उड़ानें भारत के विभिन्न शहरों और दुनिया के कई देशों के लिए जाती हैं.
यह एयरपोर्ट भारत के व्यापार, पर्यटन और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के लिए बेहद महत्त्वपूर्ण है. लाखों यात्री हर साल इसका उपयोग करते हैं, जिससे यह देश की अर्थव्यवस्था और कनेक्टिविटी में बड़ी भूमिका निभाता है.
सुबह-सुबह दिल्ली से स्पाइसजेट की 4 घरेलू और 1 अंतरराष्ट्रीय उड़ान देर से चली, जिससे 500 से ज्यादा यात्री प्रभावित हुए. टर्मिनल 1 से तीन उड़ानें लेह की और एक जम्मू की थी, जिनके करीब 450 यात्री परेशान रहे. लेह की SG127 सुबह 4.50 की जगह करीब 9 बजे उड़ी. सूत्रों के मुताबिक रात 2.30 बजे चेक इन स्टाफ नहीं आया, बाद में ड्यूटी मैनेजर ने यात्रियों को शांत कराया.
स्पाइस जेट की दो फ्लाइट्स के री-शेड्यूल होने पर इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों ने जमकर बवाल किया. फ्लाइट्स में 24 घंटे से ज्यादा की हुई देरी पर यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने एयरपोर्ट पर प्रदर्शन किया. वहीं, स्पाइस जेट ने तकनीकी इशूज का हवाला देते हुए यात्रियों से माफी मांगी.
दिल्ली एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन और यात्रियों की निगरानी से जुड़ी एक बड़ी चूक सामने आई है. तीन इटैलियन यात्री अमृतसर से दिल्ली पहुंचे, लेकिन यहां तय इमिग्रेशन प्रक्रिया पूरी किए बिना ही अपनी अगली इंटरनेशनल फ्लाइट तक पहुंच गए.
हमारे पूर्वजों के पास आज की तरह अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर नहीं थे, लेकिन उनके पास स्थानीय मौसम का अनुभव और प्रकृति को पढ़ने की समझ थी. आज हमारे पास उससे कहीं बेहतर तकनीक है. फिर भी अगर नई इमारत बारिश में पानी रोकने के बजाय पानी जमा करने लगे तो हमें तकनीक से ज्यादा अपनी सोच पर सवाल करना चाहिए.
अब बात दिल्ली की...जहां चंद घंटे की बारिश ने एक बार फिर देश की राजधानी को दरिया बना दिया. बारिश के बाद दिल्ली के IGI इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कई हिस्सों में पानी भर गया. एयरपोर्ट पर जलभराव के कारण फ्लाइट ऑपरेशन काफी प्रभावित हुआ. अधिक जानने के लिए देखें वीडियो.
दिल्ली-NCR में शुक्रवार की तेज बारिश से इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के कई हिस्सों में जलभराव हो गया. खराब मौसम के कारण 9 उड़ानों को जयपुर, लखनऊ और अहमदाबाद डायवर्ट करना पड़ा. मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. शनिवार को बारिश की संभावना है. यात्रियों को एयरपोर्ट जाने से पहले उड़ान की स्थिति जांचने और जरूरत पर बाहर निकलने की सलाह दी गई है.
दिल्ली का इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) दुनिया के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट्स की ग्लोबल रैंकिंग में 11वें स्थान पर पहुंच गया है. 2025 में यहां 7.8 करोड़ से ज्यादा यात्रियों की आवाजाही दर्ज हुई. इसके साथ ही IGI टॉप-20 में शामिल होने वाला भारत का इकलौता एयरपोर्ट बन गया है.
फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI2379 में तेज टर्बुलेंस के कारण 12 यात्री घायल हो गए. एयरलाइन ने मेडिकल सहायता उपलब्ध कराई है और घटना की जांच जारी है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, टर्बुलेंस हवा के असमान और अनियमित प्रवाह के कारण होता है. ये मौसम, जेट स्ट्रीम, गर्म और ठंडी हवा के टकराव या पहाड़ी क्षेत्रों के ऊपर बनने वाली वायु तरंगों की वजह से उत्पन्न हो सकता है.
दिल्ली और आसपास के इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है. बारिश से उमस भरी गर्मी से तो राहत मिली है लेकिन फ्लाइट्स पर इसका गहरा असर हुआ है. इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर 15 उड़ानों को डायवर्ट किया गया है.
बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री के सलाहकार ज़ाहेद उर रहमान को रोके जाने की घटना पर भारत सरकार द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण को पूरी तरह 'असंतोषजनक' करार दिया है.
दिल्ली एयरपोर्ट पर आए तेज तूफान और तेज हवाओं के कारण परिचालन प्रभावित होने की खबर सामने आई है. मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के चलते एयरपोर्ट परिसर में कई गतिविधियों पर असर पड़ा. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कुछ विमानों और ग्राउंड उपकरणों को नुकसान पहुंचा है. घटना के बाद संबंधित एजेंसियां स्थिति का आकलन कर रही हैं. विमानन सुरक्षा और परिचालन प्रक्रियाओं को लेकर जांच की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है.
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार शाम तेज आंधी के कारण ग्राउंड सपोर्ट उपकरण एअर इंडिया के विमान से टकरा गए थे. इसमें तीन विमान क्षतिग्रस्त हो गए, जिसके बाद अब नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने मामले की जांच शुरू कर दी है. तीनों विमानों को जांच और मरम्मत के लिए ग्राउंडेड कर दिया गया है.
दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर तेज आंधी-बारिश की वजह से एअर इंडिया और इंडिगो का ग्राउंड इक्विपमेंट अपनी जगह से खिसक गया और वहां खड़े एअर इंडिया के तीन प्लेन से टकरा गया. तीनों जहाज तुरंत सर्विस से बाहर कर दिए गए.
घरेलू विमानन क्षेत्र के लिए अप्रैल का महीना चुनौतीपूर्ण रहा. यात्रा की मांग में नरमी और बढ़ती परिचालन लागत के बीच घरेलू हवाई यातायात मार्च के मुकाबले 4.2 प्रतिशत गिरकर 1.38 करोड़ पर पहुंच गया. इसी दौरान IndiGo की बाजार हिस्सेदारी बढ़ी, जबकि Air India Group और SpiceJet की हिस्सेदारी में गिरावट दर्ज की गई.
ATF पर सिर्फ 1% वैट के बावजूद नोएडा एयरपोर्ट से उड़ानें दिल्ली जितनी या उससे महंगी दिख रही हैं. वजह है ऊंचे एयरपोर्ट चार्जेस और यूजर फीस, जिस पर एयरलाइंस ने भी सवाल उठाए हैं.
प्राथमिक जांच में तकनीकी कारणों की आशंका जताई जा रही है, हालांकि विस्तृत जांच के बाद ही घटना की असली वजह सामने आ पाएगी. समय रहते उठाए गए कदमों और त्वरित कार्रवाई के कारण एक बड़ा हादसा टल गया.
दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमानों के विंग्स आपस में टकरा गए. स्पाइसजेट के विमान ने विंग वॉकर की क्लीयरेंस के बिना टर्न लिया, जिससे यह घटना हुई. डीजीसीए ने जांच शुरू कर दी है. स्पाइसजेट के पायलट और संबंधित एटीसी अधिकारी को ड्यूटी से हटा दिया गया है. किसी को चोट नहीं लगी लेकिन दोनों विमान क्षतिग्रस्त हो गए है.
दिल्ली एयरपोर्ट पर टैक्सींग के दौरान दो विमानों की टक्कर हो गई. स्पाइसजेट का बोइंग 737-700 विमान अकासा एयर के विमान से टकरा गया. इस हादसे में दोनों विमानों को नुकसान पहुंचा और एहतियातन उन्हें ग्राउंडेड कर दिया गया.
सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न मिलने के कारण एयरपोर्ट सिक्योरिटी चेक से छूट मिलती है. BCAS नियमों के तहत कुछ वीआईपी कैटेगरी को प्री-एम्बार्केशन जांच से राहत दी जाती है. ऐसे लोगों को डिप्लोमैटिक सुविधाएं, फास्ट-ट्रैक इमिग्रेशन और विशेष प्रोटोकॉल भी मिलता है, जिससे यात्रा आसान हो जाती है.
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के रनवे संख्या 28 पर इस वक्त फुल इमरजेंसी लागू की गई है. यह एक बड़ी और अहम खबर है, जिसकी जानकारी आपको तुरंत दी जा रही है. रनवे 28 पर इमरजेंसी की घोषणा के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था और संचालन में विशेष सावधानी बरती जा रही है.
दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर इंडिगो के विमान की इमरजेसी लैंडिंग कराई गई. विमान में कुल 161 यात्री सवार थे. जिसके बाद एयरपोर्ट के रनवे-28 पर फुल इमरजेसी घोषित की गई. बताया जा रहा है कि प्लेन का नंबर-1 इंजन अचानक बंद हो गया. इसकी जांच के आदेश दे दिए गए हैं. देखें वीडियो.