गोपालगंज
गोपालगंज (Gopalganj) भारत के बिहार राज्य का (Bihar) एक जिला है और यह जिले का मुख्यालय भी है साथ ही सारन डिवीजन का हिस्सा है. यह दक्षिण में सिवान जिले और उत्तर प्रदेश के उत्तर पश्चिम देवरिया जिला, दक्षिण में चंपारण और गंधक के साथ अपनी सीमा साझा करती है. इस जिले का क्षेत्रफल 2,033 वर्ग किलोमीटर है (Gopalganj Geographical Area).
2011 जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक गोपालगंज की जनसंख्या (Gopalganj Population) 25.62 लाख है और यहां प्रति वर्ग किलोमीटर 1,260 लोग रहते हैं (Density). यहां का लिंग अनुपात (Sex Ratio) 1021 है. इस जिले की 65.47 फीसदी जनसंख्या साक्षर है. इनमें पुरुष 76.51 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता दर 54.81 फीसदी है (Gopalganj Literacy). इस जिले में बोली जाने वाली प्रमुख भाषाएं भोजपुरी, हिंदी और उर्दू हैं (Languages).
साक्ष्य के विश्लेषण के आधार पर यह स्थान वैदिक युग के दौरान वीडिय के राजा के अधीन था. आर्य काल के दौरान एक वामन किंग चेरो ने जगह पर शासन किया. उस समय के शासक मंदिर और अन्य धार्मिक समर्थन बनाने के शौकीन थे. इस क्षेत्र में बहुत सारे मंदिर और अन्य धार्मिक स्थान हैं. जो सैलानियों को आकर्षित करते हैं. दुर्ग का मंदिर, मंजहा का किला, द्विगवा दुबौली के वामन तालाब, सिरिसिया के राजा मालकन के किले, कुचिकोट प्रमुख स्थलों में से है (Gopalganj Tourist Place). गोपालगंज के निवासी ने अपनी आजादी के लिए काफी संघर्ष किया है उनमें राष्ट्रीय और सामाजिक स्वतंत्रता, जेपी आंदोलन, महिला शिक्षा के लिए आंदोलन शामिल है (Gopalganj History).
बिहार के गोपालगंज में शराब तस्करी का ऐसा तरीका सामने आया है, जिसे देखकर पुलिस भी हैरान रह गई. तस्करों ने स्कॉर्पियो के इंजन, बॉडी, चेचिस और स्टेपनी टायर तक में गुप्त तहखाने बना दिए थे. बाहर से गाड़ी लगभग खाली नजर आ रही थी, लेकिन तलाशी हुई तो इन छिपे हुए हिस्सों से शराब की खेप बरामद होने लगी. उत्पाद विभाग ने स्कॉर्पियो जब्त कर दो कथित शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है.
बिहार के गोपालगंज में उत्पाद विभाग ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. गंडक नदी में अभियान के दौरान 574 लीटर देसी-विदेशी शराब बरामद की गई. टीम ने तस्करी में इस्तेमाल नाव और चारपहिया वाहन जब्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. अब पूछताछ के जरिए शराब की खेप के स्रोत और डिलीवरी नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है.
गोपालगंज में कार को चोरी से बचाने के लिए मालिक ने ऐसा जुगाड़ किया कि देखने वाले भी हैरान रह गए. दो मंजिला मकान की छत पर नई Scorpio पहुंचाने के लिए क्रेन की मदद ली गई. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. कोई इसे अनोखा सुरक्षा इंतजाम बता रहा है तो कोई छत की मजबूती को लेकर सवाल उठा रहा है.
बिहार के गोपालगंज में नई महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक को चोरी से बचाने के लिए दूसरी मंजिल की छत पर चढ़ा दिया गया. मीरा टोला गांव में इसके लिए बड़ी क्रेन की मदद ली गई. कार मालिक विदेश में नौकरी करते हैं और ड्राइवर भी विदेश चला गया. परिवार ने सुरक्षा को लेकर यह तरीका अपनाया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग इसे जुगाड़ बता रहे हैं.
बिहार के गोपालगंज की शिक्षिका पुष्पा प्रसाद ने सरकारी स्कूल में पढ़ाई के तरीके में नवाचार कर अलग पहचान बनाई है. कुचायकोट के राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में बच्चों को खेल और गतिविधियों के जरिए कठिन विषय समझाने वाली पुष्पा का चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए हुआ है. देशभर के 48 शिक्षकों में शामिल पुष्पा को 5 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सम्मानित करेंगी.
क्या एक शांत मस्जिद के भीतर सो रहे मौलवी को यूं मौत के घाट उतार देना किसी बड़ी साजिश का हिस्सा था? यही सवाल अब अरना गांव से लेकर पूरे इलाके में गूंज रहा है. 50 वर्षीय सफीक आलम भोरे थाना क्षेत्र के सिसई गांव के रहने वाले थे और अरना गांव की मस्जिद में मौलवी के तौर पर सेवा दे रहे थे.
बिहार के गोपालगंज में पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए 71 मामलों में जब्त 9,352 लीटर से अधिक देसी और विदेशी शराब को नष्ट करवा दिया. डीएम समीर सौरभ के आदेश पर मजिस्ट्रेट की निगरानी में शराब की बोतलों पर जेसीबी चलवा दी. जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 75 लाख रुपये थी.
बिहार के गोपालगंज में शादी के बाद कथित ‘लुटेरी दुल्हन’ गैंग संग फरार हो गई. दूल्हे से 1.20 लाख रुपये लिए गए थे. शादी के बाद रास्ते में गैंग ने मारपीट कर दुल्हन को भगा लिया. पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, पुलिस मामले की जांच कर रही है.
बिहार के गोपालगंज में कथित ‘लुटेरी दुल्हन’ का मामला सामने आया है. आगरा निवासी दिलीप कुमार से शादी कराने के नाम पर 1.20 लाख रुपये लिए गए थे. 7 अगस्त को थावे दुर्गा मंदिर में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन होटल लौटे. घर जाने के लिए गाड़ी बुलाए जाने के दौरान बाइक सवार कुछ लोगों ने दूल्हे के परिजनों से मारपीट की और दुल्हन को साथ लेकर फरार हो गए.
बिहार के गोपालगंज में शादी के बाद ऐसी वारदात सामने आई है, जिसमें दूल्हा शादी के कुछ ही घंटों बाद खुद को ठगा हुआ बता रहा है. यूपी के आगरा से शादी करने पहुंचे दूल्हे की मंदिर में शादी हुई. घर लौटते समय रास्ते में बाइक सवार चार लोगों ने दूल्हे और उसके परिजनों के साथ मारपीट की और दुल्हन को अपने साथ लेकर फरार हो गए. पीड़ित परिवार का आरोप है कि शादी के नाम पर पहले 1.20 लाख लिए गए थे और दुल्हन जाते-जाते गहने और सामान भी ले गई.
बिहार के गोपालगंज में शराबबंदी कानून के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब एक करोड़ रुपये की कीमत वाली 14 हजार 500 लीटर से अधिक देसी और विदेशी शराब को जेसीबी से नष्ट कर दिया गया. यह शराब 179 मामलों में जब्त की गई थी. पूरी कार्रवाई डीएम के आदेश पर मजिस्ट्रेट की निगरानी में कराई गई.
बिहार के गोपालगंज में शराबबंदी कानून के तहत जब्त की गई 14,500 लीटर से अधिक देसी और विदेशी शराब को प्रशासन ने कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद नष्ट कर दिया. अधिकारियों के अनुसार, यह शराब 179 मामलों में बरामद की गई थी. पूरी कार्रवाई मजिस्ट्रेट की निगरानी में हुई और इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई. प्रशासन ने आगे भी ऐसे अभियान जारी रखने की बात कही है.
बिहार के गोपालगंज में एक शादी समारोह में डांस प्रोग्राम चल रहा था. इसी दौरान एक डांसर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. आरोप है कि कुछ लोग डांसर को जबरन स्टेज से खींचकर सुनसान जगह पर ले जा रहे थे. उनकी नीयत ठीक नहीं थी. जब डांसर ने विरोध किया तो हमलावरों ने गोली मार दी.
गोपालगंज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां घर से निकली एक नाबालिग लड़की को अगवा करने के बाद गैंगरेप का मामला सामने आया है. घटना के बाद से ही आरोपी फरार है.
गोपालगंज में पूर्व सरपंच के बेटे की हत्या ने सनसनी फैला दी है. युवक का खून से लथपथ शव चंवर से बरामद हुआ, जबकि उसके मोबाइल नंबर से भाई को व्हाट्सएप पर हत्या की सूचना भेजी गई. प्रेम-प्रसंग का एंगल सामने आ रहा है. पुलिस और एफएसएल टीम तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच कर रही है.
गोपालगंज में पुल के स्पैन में आई दरार को दिखाने के लिए वीडियो बना रहे एक युवक का मोबाइल उसी गैप में गिर गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. करोड़ों रुपये की लागत से बने इस पुल में सामने आई तकनीकी खामी ने निर्माण गुणवत्ता और रखरखाव को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं.
बिहार के गोपालगंज में जादोपुर-मंगलपुर पुल की दरार दिखाने के दौरान लड़के का मोबाइल गैप में गिर गया. घटना का वीडियो वायरल है. पुल की तकनीकी स्थिति और निर्माण गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल में दिखाई दे रही तकनीकी खामी की जांच कर आवश्यक मरम्मत कराई जानी चाहिए.
बिहार के गोपालगंज से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां खेलते-खेलते लापता हुआ सात साल का मासूम मृत अवस्था में मिला. बच्चे का शव घर के बाहर खड़ी एक पुरानी कार से बरामद हुआ. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस और एफएसएल टीम मामले की हर एंगल से जांच में जुटी हुई है.
बिहार के गोपालगंज में जेडीयू विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे सरकार और उनके समर्थकों पर दर्ज एफआईआर मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है. वायरल वीडियो में हथियार लहराने के आरोपों की एफएसएल और बैलिस्टिक जांच कराई जाएगी. मीरगंज थाने में अनंत सिंह, भोजपुरी गायक गुंजन सिंह समेत 9 लोगों पर केस दर्ज है.
गोपालगंज के सिधवलिया थाना क्षेत्र के बखरौर गांव में दहेज के लिए तीन माह की गर्भवती महिला गुड़िया देवी की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी गई. घटना शादी की पहली सालगिरह के दिन हुई. मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर बुलेट व सोने की चेन मांगने का आरोप लगाया है.
बिहार के गोपालगंज में जनेऊ संस्कार का एक समारोह अचानक विवादों में घिर गया, जब वहां डांस, नोटों की बारिश और हथियार लहराने के वीडियो वायरल हो गए. कार्यक्रम में जेडीयू विधायक अनंत सिंह की मौजूदगी ने मामले को और राजनीतिक बना दिया. पुलिस ने वीडियो की जांच के बाद विधायक समेत कई लोगों पर केस दर्ज किया है. अब यह मामला कानून व्यवस्था और राजनीतिक जवाबदेही को लेकर चर्चा का बड़ा विषय बन गया है.