जर्मनी (Germany), आधिकारिक तौर पर जर्मनी का संघीय गणराज्य (Federal Republic of Germany), मध्य यूरोप का एक देश है. यह रूस के बाद यूरोप में दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला देश है (Most Populous Country after Russia in Europe). यह यूरोपीय संघ का सबसे अधिक आबादी वाला सदस्य राज्य है. जर्मनी उत्तर में बाल्टिक और उत्तरी समुद्र और दक्षिण में आल्प्स के बीच स्थित है. जर्मनी की सीमा उत्तर में डेनमार्क, पूर्व में पोलैंड और चेक गणराज्य, दक्षिण में ऑस्ट्रिया और स्विटजरलैंड और पश्चिम में फ्रांस, लक्जमबर्ग, बेल्जियम और नीदरलैंड से लगती है (Germany Geographical Location). इसका क्षेत्रफल 357,022 वर्ग किलोमीटर है (Germany Area). जर्मनी में 16 घटक राज्य हैं, जहां 8 करोड़ 30 लाख से अधिक की आबादी है (Germany Population). देश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर बर्लिन है (Germany Capital), और इसका वित्तीय केंद्र फ्रैंकफर्ट है (Germany Financial Centre).
लगभग दो हजार सालों से कई जर्मन जनजातियां आधुनिक जर्मनी के उत्तरी भागों में बसी हुई हैं. जर्मनिया नाम के एक क्षेत्र की चर्चा 100 ईस्वी में की गई थी. 10वीं शताब्दी में, जर्मन क्षेत्र पवित्र रोमन साम्राज्य का एक केंद्रीय हिस्सा बना. 16वीं शताब्दी के दौरान, उत्तरी जर्मन क्षेत्र प्रोटेस्टेंट सुधार का केंद्र बन गए. 1806 में नेपोलियन के युद्धों और रोमन साम्राज्य के विघटन के बाद, 1815 में जर्मन परिसंघ का गठन हुआ. 1871 में, जर्मनी एक राष्ट्र-राज्य बन गया. प्रथम विश्व युद्ध और 1918-1919 की जर्मन क्रांति के बाद, इस साम्राज्य को अर्ध-राष्ट्रपति वीमर गणराज्य में बदल दिया गया. 1933 में नाजी सत्ता की बढ़ती ताकत के साथ तानाशाही और द्वितीय विश्व युद्ध की शुरुआत हुई. द्वितीय विश्व युद्ध के खत्म होने के बाद, जर्मनी को संघीय गणराज्य में विभाजित किया गया, जिसे आमतौर पर पश्चिम जर्मनी और पूर्वी जर्मनी के रूप में जाना जाता था. साम्यवाद के पतन के बाद, पूर्वी जर्मनी 3 अक्टूबर 1990 को जर्मनी के संघीय गणराज्य में शामिल हो कर एक संघीय संसदीय गणराज्य बन गया (Germany History).
एक मजबूत अर्थव्यवस्था के साथ जर्मनी एक मजबूत शक्ति है. यह यूरोप में सबसे बड़ी और दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. यह दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा निर्यातक और माल का आयातक दोनों है (Germany Economy). जर्मनी एक विकसित देश के रूप में, मानव विकास सूचकांक में बहुत ऊपर है. यह ट्यूशन-मुक्त विश्वविद्यालय शिक्षा प्रदान करता है (Germany Free Education). जर्मनी संयुक्त राष्ट्र, नाटो, G7, G20 और OECD का सदस्य है (Germany in World Forums). यहां यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की तीसरी सबसे बड़ी संख्या है (Germany UNSCO World Heritage Sites).
जर्मनी के 66.8% लोग ईसाई धर्म को मानते हैं. 1.9 फीसदी के साथ इस्लाम देश का दूसरा सबसे बड़ा धर्म है (Germany Religion).
जर्मन जर्मनी में आधिकारिक और प्रमुख बोली जाने वाली भाषा है. यह यूरोपीय संघ की 24 आधिकारिक और कामकाजी भाषाओं में से एक है. लगभग 10 करोड़ लोगों के साथ, जर्मन यूरोपीय संघ में सबसे व्यापक रूप से बोली जाने वाली पहली भाषा है (Germany Language).
फेमस यूट्यूबर ध्रुव राठी CJP प्रोटेस्ट के लिए भारत हुए हैं. उनके प्रोटेस्ट में शामिल होने से पहले उन्हें हिरासत में ले लिया गया. ध्रुव राठी पर हेडलाइंस बनीं, तो लोग उनकी फैमिली और पत्नी के बारे में सर्च करने लगे.
हिटलर परमाणु बम बनाना चाहता था, लेकिन उसके वैज्ञानिकों के पास जरूरी सामान ही कम पड़ गया. 664 यूरेनियम क्यूब्स की जांच, पुराने डॉक्यूमेंट्स और कंप्यूटर मॉडल ने अब बताया है कि नाजी जर्मनी की परमाणु योजना आखिर क्यों सफल नहीं हो सकी.
फ्रांस में स्कूल और यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट अब देश की राजनीति और अमेरिका तक पहुंच गया है. शुरुआत शिक्षकों, नर्स और स्टाफ की कमी को लेकर हुई, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे बड़े पैमाने पर प्रवासन और इस्लाम से जोड़ दिया. वहीं फ्रांसीसी अधिकारियों और छात्र संगठनों के मुताबिक आंदोलन की शुरुआती मांगें स्कूलों की सुविधाओं और कर्मचारियों से जुड़ी हैं. सोशल मीडिया पर पुराने वीडियो और भ्रामक दावों ने भी विवाद बढ़ाया है.
रूस और यूरोप के बीच तनाव के बीच जर्मनी की खुफिया एजेंसी ने सुरक्षा को लेकर नई चेतावनी दी है. एजेंसी प्रमुख ने कहा कि बाल्टिक देशों के खिलाफ रूस की सीमित सैन्य गतिविधियों की आशंका बनी हुई है. हालांकि, NATO क्षेत्र पर बड़े हमले की उम्मीद नहीं है. जर्मनी में सैन्य ठिकानों पर हमले का खतरा भी बना हुआ है.
अमेरिका ने अपनी पसंद से खुद को दुनिया से अलग किया है. म्यूनिख सम्मेलन में एस. जयशंकर ने वैश्विक समीकरणों पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका-चीन के बढ़ते तनाव के बीच अब उभरते देश अपने हितों के मुताबिक नए साझेदार बना रहे हैं.
बिहार के गया में पितृपक्ष मेले के दौरान रूस, यूक्रेन, इटली और जर्मनी समेत कई देशों से विदेशी श्रद्धालु पहुंचे. फल्गु नदी के देवघाट पर उन्होंने स्थानीय पुरोहितों के मार्गदर्शन में अपने पितरों की मोक्ष और आत्मशांति की कामना के लिए पिंडदान और तर्पण किया. वीडियो में जानें विदेशी श्रद्धालु क्या बोले.
11 सितंबर 2001 के आतंकी हमले किसी भी नागरिक विमान को हथियार में बदलने की साजिश का सबसे भयानक उदाहरण थे. अल-कायदा के 'स्लीपर सेल' नेटवर्क, अमेरिका के उड़ान स्कूलों में मिली पायलट ट्रेनिंग और हर लेवल पर एग्जीक्यूशन के जरिए इस भीषण हमले को अंजाम दिया गया था.
जर्मनी में काम करने वाली एक भारतीय महिला ने वहां के ऑफिस कल्चर का वीडियो शेयर किया है. शाम 5:30 बजे लगभग खाली ऑफिस देखकर वह हैरान रह गईं. उन्होंने बताया कि कर्मचारी सुबह 8 बजे आते हैं और शाम 5 बजे तक काम खत्म कर घर निकल जाते हैं.
सूरज जैसी ऊर्जा अब धरती पर पैदा करने की कोशिश तेज हो गई है. जर्मनी Stellarator तकनीक के जरिए फ्यूजन एनर्जी को बिजली में बदलने की तैयारी कर रहा है. इसके लिए वैज्ञानिक करोड़ों डिग्री गर्म प्लाज्मा को चुंबकीय क्षेत्र से कंट्रोल करेंगे.
संयुक्त राष्ट्र महासभा में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने जर्मनी पर यूक्रेन का प्रायोजक होने का आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि जर्मनी यूरोप में एक सैन्य शक्ति बनने की कोशिश कर रहा है. जबकि जर्मन विदेश मंत्री ने रूस से युद्ध खत्म करने की अपील की.
जर्मनी भारत के साथ पनडुब्बी सौदा करने को तैयार है. प्रोजेक्ट 75(I) के तहत 6 एडवांस पनडुब्बियां एमडीएल और टीकेएमएस मिलकर बनाएंगी. जर्मनी को भारतीय मंजूरी का इंतजार है.
जर्मनी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. पश्चिमी जर्मनी में स्थित एक अमेरिकी सैन्य हवाई अड्डे पर अमेरिकी वायुसेना का एफ-16 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. अमेरिकी सेना द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा मंगलवार को हुआ जब विमान नियमित उड़ान पर था. गनीमत यह रही कि दुर्घटना के वक्त पायलट समय रहते विमान से सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहा. हालांकि, इस हादसे में पायलट को गंभीर चोटें आई हैं.
जर्मनी के स्पैंगडाहलम एयर बेस के पास अमेरिकी F-16 फाइटर जेट क्रैश हो गया. ये हादसा रूटीन ट्रेनिंग फ्लाइट के बाद हुआ. हालांकि प्लेन क्रैश होने के बावजूद पायलट की जान बच गई और वो सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहा. फिलहाल इस हादसे की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है.
जर्मनी में 70 हजार पाउंड की सालाना सैलरी सुनकर किसी भी भारतीय को लग सकता है कि वहां तो जमकर कमाई होगी, लेकिन ऐसा नहीं है.
जर्मनी के सैक्सोनी-अनहाल्ट चुनाव में एएफडी को करीब 43.8 प्रतिशत वोट मिले और उसने 83 में से 39 सीटें जीतीं. AfD के बढ़ते समर्थन के पीछे पूर्वी जर्मनी का आर्थिक पिछड़ापन, युवाओं का पलायन, इमिग्रेशन को लेकर असंतोष और मुख्यधारा की पार्टियों से निराशा जैसे कारण बताए गए हैं. पार्टी माइग्रेशन, असाइलम, रूस-यूक्रेन युद्ध और ऊर्जा नीति को लेकर जर्मनी की पिछली सरकारों से अलग रुख रखती है?
राइन नदी में पानी घटने का असर अब यूरोप की कार्गो शिपिंग पर साफ दिख रहा है. कम पानी में जहाज कम सामान लेकर चल रहे हैं, जिससे ट्रांसपोर्ट महंगा हो गया है. एक हफ्ते में टैंकर ढुलाई का रेट 70% तक बढ़ गया.
हॉलीवुड एक्टर आर्मी हैमर फिल्म में सैंडर्स नाम के एक अमेरिकी शख्स के किरदार में हैं, जो यूरोप के एक अनाम शहर में रहता है. फिल्म की शुरुआत बेहद हिंसक घटना से होती है, जिसके बाद उसका भरोसा पुलिस, न्याय व्यवस्था और कानून से टूटने लगता है.
जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने कहा है कि सैक्सनी अनहाल्ट में दक्षिणपंथी पार्टी AfD की जीत हैरान करने वाली है. उन्होंने कहा कि वे हार मानने वालों में से नहीं हैं. जल्द ही जर्मनी के दो और राज्यों में चुनाव होने को हैं. वहां AfD के परफॉर्मेंस पर नजरें टिकी होंगी.
जर्मनी के सैक्सोनी-एनहाल्ट राज्य में हालिया चुनावों में धुर दक्षिणपंथी पार्टी अल्टरनेटिव फॉर जर्मनी (AfD) ने लगभग 44% वोट हासिल कर बड़ी जीत दर्ज की है.
जर्मनी में काम कर रहे भारतीय युवक ने शाम 4:58 बजे अपने ऑफिस का वीडियो दिखाया, जहां लगभग सभी डेस्क खाली थे. वीडियो के बाद भारत और जर्मनी के वर्क कल्चर और वर्क-लाइफ बैलेंस की तुलना शुरू हो गई.
जर्मनी के एक स्कूल में 19 साल के युवक ने अपनी 18 साल की एक्स-गर्लफ्रेंड को गोली मार दी. उसे बचाने आए 30 साल के शख्स की भी मौत हो गई. फिलहाल, आरोपी हिरासत में है.