scorecardresearch
 

जर्मनी में तीन भारतीयों की मौत, रिहायशी इमारत में लगी थी भीषण आग

जर्मनी के बोखुम शहर में एक रिहायशी इमारत में आग लगने से तीन भारतीय नागरिकों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं. मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं. पुलिस ने इमारत में रहने वाले 41 वर्षीय रोमानियाई नागरिक को हत्या के शक में गिरफ्तार किया है.

Advertisement
X
जर्मनी में रिहायशी इमारत में आग, 3 भारतीय नागरिकों की मौत.  (Representational Image : Reuters)
जर्मनी में रिहायशी इमारत में आग, 3 भारतीय नागरिकों की मौत. (Representational Image : Reuters)

जर्मनी के बोखुम शहर में मंगलवार(13 अक्टूबर) तड़के एक रिहायशी इमारत में आग लगने से तीन भारतीय नागरिकों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए. स्थानीय मीडिया ने बुधवार को इसकी जानकारी दी. मृतकों में 25 और 27 साल की दो महिलाएं और 26 साल का एक पुरुष शामिल है.

पुलिस ने इमारत में रहने वाले 41 वर्षीय एक रोमानियाई नागरिक को हत्या के शक में गिरफ्तार किया है. जांचकर्ताओं ने तकनीकी खराबी की संभावना को खारिज कर दिया है और आगजनी का शक जताया है. हालांकि, अभी यह जांच की जा रही है कि आग जानबूझकर लगाई गई थी या दुर्घटनावश लगी. तीनों मृतकों के नाम और भारत में उनके गृह राज्यों की जानकारी सामने नहीं आई है. वहीं, घायल हुए पांच लोगों की राष्ट्रीयता और अन्य जानकारी भी रिपोर्ट में नहीं बताई गई है.

जर्मन पब्लिक ब्रॉडकास्टर WDR ने बोखुम पुलिस के हवाले से मृतकों की जानकारी दी.बोखुम पुलिस ने WDR को बताया कि शुरुआती जांच में उस व्यक्ति पर हत्या का शक जताने के आधार मिले हैं. उससे होमिसाइड स्क्वॉड के अधिकारियों ने पूछताछ की. पुलिस और प्रॉसिक्यूटर ने बुधवार को उसकी गिरफ्तारी की जानकारी दी.

Advertisement

हॉफस्टेड इलाके में लगी आग

आग बोखुम के हॉफस्टेड इलाके में स्थित एक बहुमंजिला रिहायशी इमारत में लगी. मंगलवार सुबह करीब 4:15 बजे स्थानीय समय के अनुसार इमरजेंसी सेवाओं को आग की सूचना मिली. दमकलकर्मियों को दूसरी मंजिल के एक फ्लैट में तीनों मृतक मिले. वहीं, पांच घायल लोगों को धुएं के कारण सांस लेने में परेशानी हुई, जिसके बाद उन्हें बोखुम के अस्पतालों में भर्ती कराया गया.

बचाव अभियान में आई मुश्किल

WDR के मुताबिक, आग सीढ़ियों के रास्ते ऊपर की ओर फैल गई थी. इसके कारण दमकलकर्मियों के लिए ऊपरी मंजिलों तक पहुंचना मुश्किल हो गया था.दमकलकर्मियों ने दो लोगों को टर्नटेबल लैडर, दो लोगों को पोर्टेबल सीढ़ियों और एक व्यक्ति को सेफ्टी कुशन की मदद से बचाया.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement