scorecardresearch
 

जर्मनी के बोखुम में बड़ा हादसा: रिहायशी इमारत में लगी आग से तीन भारतीय छात्रों की मौत, हत्या के शक में रोमानियाई नागरिक गिरफ्तार

जर्मनी के बोखुम शहर की एक रिहायशी इमारत में आग लगने से पढ़ाई करने गए तीन भारतीयों की मौत हो गई. हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं. अब हत्या के शक में 41 साल के रोमानियन नागरिक को गिरफ्तार किया गया है.

Advertisement
X
जर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत हो गई (Representational Photo-Reuters)
जर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत हो गई (Representational Photo-Reuters)

जर्मनी के नॉर्थ राइन-वेस्टफेलिया राज्य के बोखुम शहर में बुधवार को एक रिहायशी इमारत में आग लग गई. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे में तीन भारतीय नागरिकों की मौत हो गई. मृतकों में 25 और 27 साल की दो युवतियां और 26 साल का एक युवक शामिल है.

तीनों जर्मनी में पढ़ाई कर रहे थे. आग की खबर मिलने के बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे. तलाशी के दौरान इमारत की दूसरी मंजिल पर बने एक अपार्टमेंट में तीनों के शव मिले. फिलहाल अभी तक मृतकों के नाम और भारत में  उनके असल निवास के बारे में कोई जानकारी नहीं है. 

आग की चपेट में आने से अन्य पांच लोगों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है. उन्हें धुएं के कारण सांस लेने में परेशानी हुई, जिसके बाद अस्पताल पहुंचाया गया. हालांकि, अभी इन पांचों की राष्ट्रीयता के बारे में कोई जानकारी नहीं है.

हत्या के शक में एक गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने हत्या के संदेह में एक 41 साल के रोमनियन व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. हालांकि, आग लगने की असल वजह जांच के बाद ही सामने आएगी. फिलहाल जर्मन अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: हिंदू मंदिर में मास शूटिंग की साजिश, अमेरिका में आतंक की धमकी देने वाला गिरफ्तार

घटना के बाद बर्लिन स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X हादसे की जानकारी दी. दूतावास ने बताया कि जर्मनी में भारतीय दूतावास और फ्रैंकफर्ट स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास स्थानीय अधिकारियों और मृतकों के परिवारों के संपर्क में हैं.

उन्हें हर जरूरी मदद दी जा रही है. तीन युवाओं की मौत से अब उनके परिवारों में मातम पसरा है. फिलहाल अब नजरें जांच एजेंसियों पर टिकी हैं और आगे की जानकारी जांच से ही सामने आएगी. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement