scorecardresearch
 

जर्मनी में रहने के लिए ऑनलाइन ढूंढ रही थी जगह, लग गया 2.5 लाख का चूना!

जर्मनी में रहने की जगह ढूंढ रही ठाणे की एक छात्रा से 2.4 लाख रुपये लूट लिए गए. ठगों ने छात्रा को जर्मनी में रहने की जगह देने का झांसा दिया. पैसे मिलते ही आरोपी का संपर्क टूट गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Advertisement
X
छात्रा से ठगी का मामला सामने आया है (Photo-Representational)
छात्रा से ठगी का मामला सामने आया है (Photo-Representational)

महाराष्ट्र के ठाणे की 21 वर्षीय छात्रा से ठगी का मामला सामने आया है. ठगों ने छात्रा को जर्मनी में रहने की जगह देने का झांसा दिया, और उससे धोखे से 2.4 लाख रुपये ऐंठ लिए. छात्रा एक महीने के लिए जर्मनी में रहने की जगह तलाश रही थी. इसी दौरान उसे फेसबुक पर एक पेज मिला. इस पेज के जरिए कुछ लोगों ने उससे संपर्क किया और जगह बुक कराने के नाम पर पैसे ट्रांसफर करा लिए. रकम मिलने के बाद से छात्रा का आरोपियों से संपर्क टूट गया.

पुलिस के मुताबिक, छात्रा का नाम सनीता संजय गायकवाड़ है और वह ठाणे शहर के कलवा इलाके की रहने वाली है. वह इंटरनेट पर यूरोपीय देश जर्मनी में एक महीने के ठहरने के लिए जगह खोज रही थी. इसी दौरान उसे फेसबुक पर बर्लिन स्टूडेंट्स अकॉमोडेशन ग्रुप नाम का पेज दिखाई दिया.

जानकारी के मुताबिक, इस पेज, ईमेल और व्हाट्सऐप के जरिए छात्रा से संपर्क किया गया. संपर्क करने वालों ने अपनी पहचान विविएन रोशफोर्ट, स्टुअर्ट जेम्स और लॉरेंट लिफ्टैट के रूप में बताई. स्टुअर्ट जेम्स ने stewartjamesj0@gmail.com ईमेल पते का इस्तेमाल किया. लॉरेंट लिफ्टैट ने +1 (856) 436-1105 और +447344 554212 नंबरों का इस्तेमाल किया.

यह भी पढ़ें: 'पार्थ पवार को आरोपी क्यों नहीं बनाया', अमेडिया लैंड स्कैम मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट का सवाल

बुकिंग के नाम पर ट्रांसफर कराए पैसे

Advertisement

शिकायत के आधार पर एक अधिकारी ने बताया कि तीनों आरोपियों ने विदेश में रहने की जगह बुक कराने के बहाने छात्रा को पैसे ट्रांसफर करने के लिए कथित तौर पर तैयार किया. छात्रा ने अलग-अलग तरीके से कुल 2.4 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए. पैसे मिलने के बाद तीनों से संपर्क नहीं हो सका. पुलिस अधिकारी ने बताया कि छात्रा की शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है.

पुलिस फेसबुक पेज, ईमेल और व्हाट्सऐप के जरिए संपर्क करने वाले लोगों से जुड़ी जानकारी की जांच कर रही है. सनीता को जर्मनी में एक महीने के लिए रहने की जगह चाहिए थी, लेकिन बुकिंग के नाम पर उससे कुल 2.4 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए गए. रकम मिलने के बाद संपर्क करने वाले लोग पहुंच से बाहर हो गए और अब पुलिस मामले की जांच कर रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement