गैंस्टर रोहित गोदारा (Gangster Rohit Godara) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी (Sukhdev Singh Gogamedi) की हत्या की जिम्मेवारी ली है. रोहित, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) का एक कुख्यात गुर्गा है.
रोहित गोदारा राजस्थान के बीकानेर (Bikaner, Rajasthan) के लूणकरण का रहने वाला है और उस पर गंभीर अपराध के करीब 32 से ज्यादा मामले दर्ज हैं. वह पिछले लगभग 13 सालों से अपराध की दुनिया में जाना पहचाना नाम है. रोहित गोदारा राजस्थान में कारोबारियों से 5 करोड़ से लेकर 17 करोड़ तक की रंगदारी मांग चुका है. उस पर सीकर में गैंगस्टर राजू ठेहट की हत्या का आरोप भी है. सिद्धू मुसेवाला हत्याकांड में भी उसका नाम आया था. रोहित गोदारा गैंगस्टर लारेंस विश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग (Goldy Brar Gang) के लिए काम करता है. खबरों की माने तो वह 13 जून 2022 को दिल्ली से फर्जी पासपोर्ट पर दुबई (Dubai) भागा था. उसने फर्जी पासपोर्ट में उसने अपना नाम पवन कुमार लिखवाया था. रोहित दुबई में रहकर लॉरेंस के इशारे पर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता है. माना जा रहा है कि वह इस वक्त कनाडा (Canada) में है.
कनाडा में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के मुख्य हैंडलर की हत्या की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर रोहित गोदारा गैंग ने ली है. सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से कई आरोप लगाए गए हैं.
कनाडा में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने एक कैफे पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली है. चौंकाने वाली बात ये है कि इस हमले के साथ मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा को भी खुली धमकी दी गई है. सोशल मीडिया पर पोस्ट ने पूरे मामले को गंभीर बना दिया है.
दुबई में हरियाणा के मोस्टवांटेड गैंगस्टर राव इंद्रजीत को गिरफ्तार कर लिया गया. अब हरियाणा STF की टीम जल्द ही उसे भारत लाने की तैयारी कर रही है. फाइनेंसर से गैंगस्टर बने इस शातिर अपराधी की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं. जानिए पूरी कहानी.
अमेरिका के कैलिफोर्निया में काका राणा की हत्या का दावा करते हुए रोहित गोदारा गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट किया है. इस पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई की हत्या की भी धमकी दी गई है.
भारत के हरियाणा और पंजाब से शुरू हुआ गैंगस्टरों का आतंक अब अमेरिका तक जा पहुंचा है. कैलिफोर्निया की सड़कों पर भारतीय गैंग के बीच खूनी जंग छिड़ गई है. लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग ने एक-दूसरे के करीबियों को ठिकाने लगाने के दावे कर सनसनी फैला दी है.
कैलिफोर्निया में गैंगस्टर भानु राणा की हत्या को लेकर सोशल मीडिया पर सनसनीखेज दावा सामने आया है, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लिया गया है. फेसबुक पोस्ट में ‘सरपंच यूरोप’ और साहिल दुहान के साथ मिलकर हत्या करवाने का दावा किया गया है.
दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस की लीगल टीम पर हमला करने वाले आरोपी रोहित सोलंकी को माजरा डबास के पास से गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से हमले में इस्तेमाल की गई पिस्टल बरामद हुई है. पुलिस के मुताबिक, वह रोहित गोदारा के लिए काम करता है. जानें पूरा मामला.
दिल्ली और मुंबई में संगठित अपराध बेकाबू होता दिख रहा है. जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई का गैंग खुलेआम हत्याओं और फायरिंग की जिम्मेदारी ले रहा है. वहीं दूसरी तरफ, राजधानी में कार से तीन लाशें मिलने का रहस्य गहराता जा रहा है. सवाल यह है कि क्या दिल्ली में कानून का राज कमजोर पड़ रहा है.
फरीदाबाद की नीमका जेल में बंद आतंकी आरोपित अब्दुल रहमान की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर रोहित गोदारा गैंग से जुड़े महेंद्र डेलाना के नाम से एक कथित पोस्ट वायरल है, जिसमें आरोपी अरुण चौधरी का समर्थन और जिम्मेदारी लेने जैसा दावा किया गया है. पोस्ट में देश विरोधियों को चेतावनी भी दी गई है. उधर, पुलिस के मुताबिक जेल के अंदर नुकीली वस्तु से हमले में रहमान की मौत हुई और मामले की जांच जारी है.
जालंधर में AAP नेता लकी ओबेरॉय की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है. इस केस में विदेश में रह रहे गैंगस्टर जोगा फोलरीवाल समेत दो नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पुलिस को हत्या के पीछे निजी दुश्मनी की आशंका है.
पंजाब में अब अपराध खुलेआम हो रहा है. गैंग्स्टर्स, गैंगवॉर और गन कल्चर ने कानून व्यवस्था को चुनौती दे दी है. गुरुद्वारों, कोर्ट परिसरों और पुलिस दफ्तरों के सामने हत्याएं हो रही हैं. सवाल यह है कि आखिर पंजाब में अपराध बेलगाम क्यों हो गया है? पुलिस-सरकार क्यों बेबस नजर आ रही है?
पंजाब में गैंगस्टरवाद के खिलाफ अब आर-पार की लड़ाई शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने 'ऑपरेशन प्रहार' लॉन्च कर विदेश में बैठे गैंगस्टरों के नेटवर्क पर एक साथ हमला बोला है. 72 घंटे के इस मेगा ऑपरेशन में 2000 से ज्यादा पुलिस टीमें मैदान में हैं. सैकड़ों ठिकानों पर छापेमारी जारी है.
पंजाब में पूर्व सरपंच झरमल सिंह की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाते हुए दो शूटरों समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गैंगस्टर प्रभ दासूवाल ने पुरानी रंजिश के चलते इस हत्या की साजिश रची थी.
प्रवर्तन निदेशालय के गुरुग्राम जोनल ऑफिस ने कुख्यात अपराधी इंद्रजीत सिंह यादव और उससे जुड़े नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. दिल्ली, गुरुग्राम और रोहतक में कुल 10 ठिकानों पर छापेमारी कर ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक संगठित खेल का खुलासा किया है.
सोनीपत में पहल न्यूट्रीशन नाम के फूड सप्लीमेंट कारोबारी वीरेंद्र पहल को रोहित गोदारा गैंग की ओर से दो करोड़ रुपये की फिरौती की धमकी मिली है. विदेशी नंबर से भेजे गए व्हाट्सएप संदेश में जान से मारने और कारोबार बर्बाद करने की चेतावनी दी गई. पीड़ित ने पुलिस के आला अधिकारियों को शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई या सुरक्षा नहीं मिली है.
भिवानी कोर्ट परिसर में हुई सनसनीखेज हत्या के बाद फरार चल रहा शूटर आखिरकार पकड़ लिया गया. रोहित गोदारा-नवीन बॉक्सर गैंग से जुड़े विकास उर्फ गोलू को गुजरात ATS ने कच्छ के रापर से दबोच लिया. इसके साथ में उसका शरणदाता दिंकेश उर्फ काली गर्ग भी गिरफ्तार हुआ है.
पंजाब में कबड्डी का मैदान अब खेल नहीं, गैंगवार की रणभूमि बनता जा रहा है. मोहाली से जालंधर तक खिलाड़ियों की हत्याएं, जेलों से चल रहे गिरोह और विदेशों से रची जा रही साजिशें इस बात का सबूत हैं कि पंजाब का अंडरवर्ल्ड अब ज्यादा खतरनाक शक्ल ले चुका है.
पंजाब पुलिस ने आतंक और संगठित अपराध के गठजोड़ पर बड़ा प्रहार किया है. गैंगस्टर से आतंकवादी बने दो अहम आरोपियों को मुंबई से गिरफ्तार किया गया. विदेश में बैठकर पंजाब में आतंकी साजिशें रच रहे इन अपराधियों की गिरफ्तारी से इंटरनेशनल नेटवर्क बेनकाब हुआ है.
अंतरराष्ट्रीय गैंगवार एक बार फिर सुर्खियों में है. रोहित गोदारा गैंग ने अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली है. दावा किया गया कि फायरिंग सौरव महाकाल के करीबी राकेश राजदेव के ठिकाने पर करवाई गई, जिस पर ISI को फंडिंग करने के आरोप लगाए गए हैं. गैंग ने चेतावनी दी है कि पाकिस्तान को फंडिंग करने वालों को निशाना बनाया जाएगा.
लॉरेंस बिश्नोई और अनमोल बिश्नोई के क्राइम सिंडिकेट में कई कुख्यात अपराधी शामिल हैं. जिनमें गोल्डी बरार, रोहित गोदारा, काला जठेड़ी, सचिन बिश्नोई, रितिक बॉक्सर, दीपक बॉक्सर के नाम प्रमुख हैं. इसी तरह उसके विरोधियों में अर्श डाल्ला, हरविंदर रिंडा, लखबीर लांडा जैसे नाम जाने जाते हैं. पढ़ें पूरी कहानी.
दुबई में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के जोरा सिद्धू उर्फ सिप्पा की गला रेतकर हत्या कर दी गई, जिसकी जिम्मेदारी प्रतिद्वंद्वी गैंगस्टर रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पोस्ट में ली है. यह भारत के दो गैंग्स के बीच विदेशी धरती पर गैंगवॉर का पहला मामला है.