फिटनेस
शारीरिक फिटनेस (Physical Fitness) हमारे स्वास्थ्य की स्थिति है, जिससे खेल, व्यवसाय और हमारी दैनिक गतिविधियों को करने की क्षमता प्रभावित होती है (State of Health and Well-Being). फिजिल फिटनेस आम तौर पर सही पोषण, शारीरिक व्यायाम, और एक रिकवरी प्लान के साथ आराम करके हासिल की जाती है.
औद्योगिक क्रांति से पहले, फिटनेस को अनावश्यक थकान या सुस्ती के बिना दिन की गतिविधियों को पूरा करने की क्षमता के रूप में परिभाषित किया गया था. हालांकि, ऑटोमेशन और जीवन शैली में बदलाव के साथ, शारीरिक फिटनेस को अब काम और बाकी की गतिविधियों को कुशलतापूर्वक और प्रभावी ढंग से करने, स्वस्थ रहने, हाइपोकैनेटिक रोगों को दूर रखने, इम्यून सिस्टम को बेहतर करने और आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए शरीर की क्षमता से जोड़कर देखा जाता है (History and Changes in Fitness Activities).
फिटनेस को शरीर के फिट और स्वस्थ होने की गुणवत्ता या स्थिति के रूप में परिभाषित किया गया है. 1950 के आसपास, "फिटनेस" शब्द को प्रयोग में दस गुना बढ़ोतरी हुई. फिटनेस की आधुनिक परिभाषा किसी व्यक्ति या मशीन की किसी खास काम को करने की क्षमता या अलग-अलग स्थितियों से निपटने की क्षमता से जुड़ी है. इसने मानव फिटनेस और शारीरिक आकर्षण को एक-दूसरे से बांध दिया है जिसने वैश्विक फिटनेस और फिटनेस उपकरण उद्योगों को संगठित किया है (History and Effects of Fitness).
एक व्यापक फिटनेस कार्यक्रम आम तौर पर एक व्यक्ति की जरूरत के मुताबिक चलाया जाता है, जिसमें स्पेसिफिक स्किल, उम्र, स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों पर फोकस किया जाता है. मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को ओवरऑल फिटनेस के एक महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में देखा जाता है (Fitness Programs).
शारीरिक फिटनेस खराब स्वास्थ्य को रोकने और चोट या बीमारी से उबरने में मदद करती है. फिटनेस शारीरिक स्वास्थ्य लाभों के साथ-साथ, मानसिक स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव डालती है और चिंता और अवसाद के इलाज में सहायता करती है. शारीरिक फिटनेस अनहेल्दी लाइफस्टाइल या उम्र बढ़ने के कारण होने वाली कई अन्य पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं को भी रोक सकती है या उनका इलाज कर सकती है. फिटनेस को सबसे लोकप्रिय और फायदेमंद उपचारों में से एक के रूप में सूचीबद्ध किया गया है (Effects of Fitness Training).
40 और 50 की उम्र में करियर और परिवार की व्यस्तता के बीच शरीर कमजोर होने लगता है. स्टैनफोर्ड एक्सपर्ट्स के अनुसार, इस उम्र में नियमित एक्सरसाइज, प्रोटीन युक्त संतुलित डाइट, 7-8 घंटे की नींद, समय पर हेल्थ चेकअप और तनाव मुक्त रहकर आप आने वाले कई दशकों तक खुद को फिट रख सकते हैं.
अपनी दौड़ने की क्षमता को मापना न केवल फिटनेस का एक टेस्ट है बल्कि यह आपके दिल और फेफड़ों की उम्र को पहचानने का सबसे सरल तरीका है. तो आइए अपनी रनिंग स्पीड से जानें कि कितने फिट हैं आप?
वैभव सूर्यवंशी के हाथ में WHOOP कंपनी का फिटनेस बैंड है. ये स्क्रीन लेस ट्रैकर खिलाड़ियों की नींद को ट्रैक करता है. इससे पता चलता है कि बॉडी को कितना आराम मिला और रिकवरी ठीक से हो रही है या नहीं. ये बैंड बताता है कि शरीर कितना थका हुआ है.
केरल के पलक्कड़ में ‘मुस्लिम-फ्रेंडली’ जिम के प्रचार पर विवाद खड़ा हो गया. आलोचना के बाद जिम मालिक ने स्पष्ट किया कि ये सुविधा सभी धर्मों के लोगों के लिए खुली है और इसका उद्देश्य केवल अलग वर्कआउट व्यवस्था उपलब्ध कराना है. सोशल मीडिया पर इस पहल को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं.
नई रिसर्च में खुलासा हुआ है कि सांप अकेले रहने के बजाय ग्रुप में रहना पसंद करते हैं. इनमें बाकायदा सोशल नेटवर्क होता है इसलिए यदि आपको एक सांप दिखे तो सावधान हो जाएं क्योंकि उसके कई साथी आसपास ही छिपे हो सकते हैं.
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया के दो प्रमुख खिलाड़ियों हार्दिक पंड्या और रोहित शर्मा की फिटनेस चर्चा में है. दोनों को फिटनेस क्लियरेंस की शर्त के साथ टीम में शामिल किया गया है. बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में उनका मूल्यांकन किया जाएगा, जिसके बाद ही मैच खेलने पर अंतिम फैसला होगा. सीरीज से पहले दोनों खिलाड़ियों की फिटनेस रिपोर्ट पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अपनी फिटनेस को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उनका वजन काफी ज्यादा था. सारा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुद इस बात का खुलासा किया है कि कैसे उनका वजन बढ़ा था.
देश में बदलती लाइफस्टाइल और खानपान के बीच नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (NFHS-6) के चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं. सर्वे के मुताबिक, भारत के कई राज्यों में पुरुषों और महिलाओं दोनों में मोटापा (Obesity) तेजी से बढ़ा है, जिसने सेहत को लेकर नई चिंताएं खड़ी कर दी हैं.
IPL 2026 के MVP और ऑरेंज कैप विजेता वैभव सूर्यवंशी ने बताया कि दबाव में खेलना, मैच के मुताबिक रणनीति बदलना और फिटनेस पर ध्यान देना उनकी सफलता का राज है. युवा बल्लेबाज ने 776 रन और 72 छक्कों का रिकॉर्ड बनाया. साथ ही, उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के ड्रेसिंग रूम और सीनियर खिलाड़ियों के सहयोग की भी सराहना की
गर्मियों की छुट्टियों में बाहर का अनहेल्दी खाने से अक्सर डाइजेशन बिगड़ जाता है। सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवाकर ने वेकेशन के बाद गट हेल्थ को सुधारने के लिए 5 आसान देसी टिप्स शेयर किए हैं। इसमें ग्वार की सब्जी, मौसमी फल और हल्के वर्कआउट की मदद से आप कब्ज और ब्लोटिंग से राहत पा सकते हैं।
गर्मियों के मौसम में खुद को फिट रखना काफी मुश्किल हो जाता है. खासकर जब पारा आसमान छू रहा हो और हीटवेव (लू) का प्रकोप हो, वर्कआउट करना बहुत टफ होता है. इस मौसम में एक्सरसाइज करते हुए कुछ सावधानियां जरूर रखनी चाहिए, वरना सेहत को भारी नुकसान हो सकता है.
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी 64 साल के हो चुके हैं, लेकिन उनकी फिटनेस आज भी लाजवाब है. इसकी खास वजह है उनका सख्त फिटनेस रूटीन. सालों से सुनील न तेल, न चीनी खाते हैं. वो सुबह के नाश्ते से लेकर रात के खाने तक में न्यूट्रीशनल वैल्यू को तरजीह देते हैं.
How to Make Sugarless Lassi: गर्मियों में ठंडी-ठंडी मलाईदार लस्सी भला किसे नहीं भाती लेकिन इसमें ज्यादा चीनी होने की वजह से अक्सर लोगों को वजन बढ़ने की टेंशन रहती है. लेकिन यहां हम आपको बिना चीनी के ही मीठी और हेल्दी लस्सी बनाने की रेसिपी बता रहे हैं.
आजकल की व्यस्त लाइफस्टाइल में सेहत का ध्यान रखना मुश्किल हो गया है. जानिए कैसे छोटे-छोटे बदलाव जैसे सही डाइट, योग और समय पर नींद लेकर आप खुद को बीमारियों से दूर और एक्टिव बनाए रख सकते हैं. स्वस्थ रहने का यह सरल मंत्र अपनी लाइफ में जरूर अपनाएं
साड़ी पहनकर 70 KG Weight Lift करने वाली ये महिला इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. इनका नाम Kiran Dembla है, जो 47 साल की उम्र में अपनी जबरदस्त Fitness Transformation को लेकर सुर्खियों में हैं. Kiran ने महज 7 महीनों में 24 किलो वजन घटाकर सबको चौंका दिया.
रोजाना 10 हजार कदम चलना हेल्दी और फिट रहने का एक आसान लेकिन असरदार आदत है जो शरीर को एक्टिव रखने के साथ-साथ दिल, दिमाग और वजन पर अच्छा असर डालती है.
नई रिसर्च के मुताबिक पेट भरने का संकेत सिर्फ न्यूरॉन्स नहीं, बल्कि दिमाग की टैनीसाइट्स कोशिकाएं देती हैं. ये ग्लूकोज बढ़ने पर लैक्टेट रिलीज करती हैं, जिससे दिमाग को सिग्नल मिलता है कि अब खाना बंद करें. ये खोज भूख और सैटाइटी के साइंस को नए तरीके से समझाती है.
फिट रहने के लिए सिर्फ पनीर पर निर्भर रहना जरूरी नहीं है. इसके अलावा भी कुछ बेहतरीन शाकाहारी प्रोटीन ऑप्शन आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. अगर आप जिम जाते हैं या एक्टिव रहते हैं, तो ये फूड्स आपकी मसल्स रिकवरी और एनर्जी बढ़ाने में कमाल का असर दिखाएंगे.
लौकी के बीज पोषण से भरपूर होते हैं, जिनमें प्रोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. इन्हें भूनकर स्नैक, पाउडर बनाकर शेक में या फेस-हेयर मास्क के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है. सही उपयोग से ये इम्यूनिटी, स्किन और बालों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होते हैं.
ड्राई फ्रूट्स हेल्दी जरूर हैं, लेकिन ज़्यादा सेवन वजन बढ़ा सकता है. डॉक्टर के अनुसार 5 बादाम, 2 अखरोट और सीमित मात्रा ही सही है. ज्यादा खाने से कैलोरी और शुगर बढ़ती है. ‘हेल्थ हेलो इफेक्ट’ से बचें और संतुलित डाइट अपनाकर ही इनके फायदे लें.
अगर आप बिजी शेड्यूल के कारण जिम नहीं जा पाते और इस वजह से आपकी हेल्थ पर असर पड़ रहा है. तो आप आलिया भट्ट और कृति सेनन के सेलिब्रिटी फिटनेस कोच करण साहनी का यह 10-मिनट माइक्रो-वर्कआउट प्लान ट्राई कर सरकते हैं. इसमें 5 आसान स्टेप्स हैं, जो न केवल आपका फैट घटाते हैं बल्कि हार्ट हेल्थ को भी बेहतर रखते हैं.