scorecardresearch
 
Advertisement
लाइफस्टाइल न्यूज़

Running vs Cycling For Weight Loss: रनिंग या साइकिलिंग, वजन कम करने के लिए क्या करना है ज्यादा बेहतर?

रनिंग vs साइकिलिंग
  • 1/8

मोटापा न केवल पर्सनालिटी को खराब करता है, बल्कि यह कई बीमारियों का कारण भी बनता है. ऐसे में इसे वक्त रहते कंट्रोल करना बहुत जरूर है. वजन कम करने के लिए लोग कई तरह की फिजिकल एक्टिविटी करते हैं जिनमें रनिंग और साइकिलिंग सबसे ज्यादा की जाने वाली एक्सरसाइज में से हैं. दोनों ही हार्ट हेल्थ को बेहतर करते हैं, कैलोरी बर्न करते हैं और आसानी से किए जा सकने वाले एक्सरसाइज में से हैं. लेकिन अक्सर वजन घटाने वालों के मन में यह सवाल रहता है कि इन दोनों में से उनके लिए क्या ज्यादा बेहतर है और क्यों.

(Photo- Getty Image)
 

रनिंग
  • 2/8

रनिंग

रनिंग वजन कम करने के लिए सबसे आसान और असरदार एक्सरसाइज मानी जाती है. मॉडरेट स्पीड पर दौड़ने वाले 70 किलो वजन वाले व्यक्ति लगभग 600–800 कैलोरी प्रति घंटे बर्न कर सकते हैं. इसका कारण है कि दौड़ना एक वेट-बेयरिंग, हाई-इम्पैक्ट एक्टिविटी है जो कई मसल ग्रुप्स को एक साथ एक्टिव करती है, जैसे पैर, कोर और स्टेबिलाइजिंग मसल.

(Photo-Pixabay)

रनिंग
  • 3/8

रनिंग के फायदे

रनिंग में ज्यादातर कार्डियो की तुलना में प्रति मिनट ज्यादा कैलोरी बर्न होती है, हार्ट रेट जल्दी बढ़ता है, एक्सरसाइज के बाद भी मेटाबॉलिज्म बढ़ा रहता है (आफ्टरबर्न इफेक्ट) और इसके लिए किसी इक्विपमेंट की जरूरत नहीं होती. 

(Photo-Pixabay)
 

Advertisement
रनिंग
  • 4/8

रनिंग के नुकसान

रनिंग जोड़ों (ज्वाइंट) पर ज्यादा दबाव डालता है, खासकर घुटने, हिप्स और एंकल्स पर. जिन लोगों ने अभी दौड़ना स्टार्ट किया है, अधिक वजन वाले या जोड़ों की समस्या वाले लोगों के लिए यह चोट का खतरा बढ़ा सकता है. जिसके कारण रेगुलर एक्सरसाइज नहीं हो पाती, इसका असर फिटनेस पर पड़ता है.

(Photo-Pixabay)
 

साइकिलिंग
  • 5/8

साइकिलिंग

चाहे बाहर साइकिल चलाएं या जिम में स्टेशनरी बाइक पर, साइकिलिंग एक लो-इम्पैक्ट कार्डियो एक्सरसाइज है जो जोड़ों पर हल्का होता है. मॉडरेट साइकिलिंग से लगभग 400–600 कैलोरी प्रति घंटे जलती हैं. यह दौड़ने से थोड़ा कम है लेकिन इसके भी कई फायदे हैं.

(Photo-Pixabay)
 

साइकिलिंग
  • 6/8

साइकिलिंग वजन घटाने में मदद क्यों करती है

साइकिलिंग लंबे समय तक करना आसान है और इसमें चोट का खतरा कम होता है, खासकर घुटने और पीठ के लिए. यह शुरुआती या अधिक वजन वाले लोगों के लिए भी ज्यादा सेफ ऑप्शन है. साथ ही, इसे बिना ज्यादा थकावट के लंबे समय तक और बार-बार किया जा सकता है. क्योंकि साइकिलिंग (रनिंग की तुलना में) जोड़ों पर कम दबाव डालती है, लोग इसे लगातार और लंबे समय तक कर पाते हैं,  जिससे कम कैलोरी बर्न होने का नुकसान पूरा हो जाता है.

(Photo- Getty Image)

रनिंग
  • 7/8

रनिंग VS साइकिलिंग

दोनों एक्सरसाइज फैट बर्न करने में मदद करती हैं लेकिन अलग-अलग तरीके से. दौड़ना ज्यादा कैलोरी बर्न करता है जबकि साइकिलिंग में कंसिस्टेंसी और रेगुलैरिटी ज्यादा मायने रखती है. एक्सपर्ट्स हमेशा कहते हैं कि सबसे अच्छी एक्सरसाइज वही है जिसे आप बिना चोट या थकावट के लगातार कर सकें. 
दौड़ना अधिक मसल ग्रुप्स को एक्टिव करता है और शरीर पर ज्यादा दबाव डालता है, जिससे मसल टोन और रेस्टिंग मेटाबॉलिज्म थोड़ा बढ़ सकता है. वहीं, साइकिलिंग खासकर पैरों और जांघों के मसल्स पर काम करती है. 

(Photo-Pixabay)
 

रनिंग और साइकिलिंग
  • 8/8

फिर क्या करना ज्यादा बेहतर है?

अगर आप यंग है और आपके पास फिजिकल एक्टिविटी के लिए समय कम है तो आपके लिए रनिंग जल्दी रिजल्ट दे सकता है. वहीं, अगर आप अधिक उम्र के हैं, ओवरवेट हैं या जोड़ों में समस्या है तो आपके लिए साइकिलिंग सेफ है. बेहतर होगा कि आप वजन घटाने के लिए रनिंग,  साइकिलिंग और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग को मिलाकर करें. 

(Photo- Getty Image & Pixabay)

Advertisement
Advertisement