धरम सिंह देओल जिन्हें उनके मंच नाम धर्मेंद्र (Dharmendra) के नाम से बेहतर जाना जाता था, 89 की उम्र में अंतिम सांस ली. वे कुछ समय से बीमार थे. उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 10 नवंबर को भर्ती कराया गया था और वे 12 नवंबर को डिस्चार्ज हुए थे.
24 नवंबर 2025 को उनके निधन के बाद विर्ले पार्ले श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया.धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने अमिताभ बच्चन,अभिषेक बच्चन समेत कई कलाकर पंहुचे (Dharmendra Death).
धर्मेंद्र एक अभिनेता के साथ-साथ निर्माता भी थे. उन्होंने मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों और कुछ पंजाबी फिल्मों में अभिनय किया. धर्मेंद्र अपने फिटनेस के लिए भी काफी फेमस थे, उन्हें "ही-मैन" का उपनाम मिला. छह दशक से अधिक लंबे करियर में धर्मेंद्र ने 300 से अधिक फिल्मों में काम किया, उन्हें हिंदी सिनेमा के इतिहास में सबसे सफल अभिनेताओं में से एक माना जाता था.
भारतीय सिनेमा के इतिहास में धर्मेंद्र को सबसे खूबसूरत अभिनेता माना गया. उन्हें 2012 में भारत का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था (Dharmendra Padma Bhushan).
धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 में पंजाब के लुधियाना जिले के एक गांव साहनेवाल में हुआ था (Dharmendra Born). उन्होंने अपना प्रारंभिक जीवन गांव में बिताया और लुधियाना के लालटन कलां में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई की थी, जहां उनके पिता स्कूल के प्रधानाध्यापक थे. उन्होंने 1952 में फगवाड़ा से मैट्रिक की पढ़ाई की थी (Dharmendra Education).
धर्मेंद्र की पहली शादी 1954 में 19 साल की उम्र में प्रकाश कौर से हुई थी. उस वक्त उन्होंनेअभिनय की शुरुआत नहीं की थी. इस शादी से उनके दो बेटे हुए, सनी देओल और बॉबी देओल और दो बेटियां विजेता और अजिता हैं. अभिनेता अभय देओल उनके भतीजे हैं. 1880 में धर्मेंद्र ने अभिनेत्री हेमा मालिनी से शादी की थी. इस शादी से उन्हें दो बेटियां ईशा देओल और आहाना देओल हैं (Dharmendra).
धर्मेंद्र ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत एक छोटी फिल्म से की थी. उन्होंने पहली बार 1960 के दशक के अंत में फूल और पत्थर, आंखें, आया सावन झूम के, आए दिन बहार के जैसी फिल्मों से लोकप्रियता हासिल की थी. फिर बाद के वर्षों में अधिक स्टारडम हासिल किया, हिंदी फिल्मों में अपनी कई ऑन-स्क्रीन भूमिकाओं के लिए उन्हें भारत का 'गरम धरम' कहा जाने लगा था. उन्होंने 1960 के दशक से लेकर 80 के दशक तक लगातार सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में अभिनय किया था (Dharmendra Career).
1997 में उन्हें बॉलीवुड में उनके योगदान के लिए फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिला था. वह भारत की 15वीं लोकसभा के सदस्य भी थे और भारतीय जनता पार्टी (BJP) से राजस्थान के बीकानेर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था (Dharmendra Ex MLA).
नेशनल अवॉर्ड विनर राइटर रणबीर पुष्प ने धर्मेंद्र के बी-ग्रेड फिल्मों में काम करने के पीछे की सच्चाई बताई है, उन्होंने बताया कि कैसे डायरेक्टर कांति शाह ने एक्शन सीन को रोमांस में बदल दिया था.
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी ने इस जन्माष्टमी पर अपने प्रसिद्ध डांस बैले 'राधा रास बिहारी' का प्रदर्शन किया, जो धर्मेंद्र के निधन के बाद उनका पहला सार्वजनिक मंच प्रदर्शन था. उन्होंने पारंपरिक पोशाक में शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया और सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर लाखों फैंस का दिल जीता.
हमेशा लाइमलाइट से दूर रहने वाली पूजा देओल का दीदार करके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. पूजा देओल को देखते ही पैप्स ने उन्हें अपने कैमरों में कैद कर लिया.
धर्मेंद्र भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन अपने परिवार और फैंस केे दिलों में वो एक खूबसूरत याद बनकर बसे हुए हैं. धर्मेंद्र को यादकर अब हेमा मालिनी इमोशनल हो गईं. उन्होंने एक्टर के पहले परिवार संग अपने रिश्ते पर भी खुलकर बात की.
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र के पहले परिवार के बीच अनबन या खटास को लेकर अटकलें लगती रहती हैं. उनका सनी-बॉबी संग कैसा रिश्ता है, वो हर दम सुर्खियों में रहता है. अब सीनियर एक्ट्रेस ने इस मुद्दे पर अपनी सफाई पेश की है.
क्या हेमा मालिनी फिर फिल्मों में लौटेंगी? एक्ट्रेस ने कमबैक पर साफ जवाब दिया है। साथ ही उन्होंने शादी, परिवार, डांस और राज कपूर की फिल्म से जुड़े किस्से भी बताए.
Curly Tales की होस्ट काम्या जानी ने ईशा देओल के साथ हेमा मालिनी के जुहू स्थित 54 साल पुराने घर 'अद्वितीय' का एक्सक्लूसिव होम टूर किया. वायरल वीडियो में रॉयल इंटीरियर, डांस रिहर्सल हॉल, एंटीक फर्नीचर, अलग किचन और धर्मेंद्र से जुड़ी खास यादों की झलक देखने को मिलती है.
हेमा मालिनी ने बताया कि जब उन्होंने राजनीति में आने का फैसला किया था, तब धर्मेंद्र इसके खिलाफ थे. एक्टर को उनकी सुरक्षा की चिंता रहती थी. जानिए कैसे मां की सलाह के बाद हेमा ने राजनीति में कदम रखा.
हेमा मालिनी का कहना है कि उनके पति धर्मेंद्र के गुजर जाने के बाद, दोनों बेटियां ईशा और अहाना देओल परेशान रहती हैं. वो पिता के जाने का दुख सहन नहीं कर पाई हैं. हेमा मालिनी ने ये भी कहा कि कोई भी धर्मेंद्र की जगह नहीं ले सकता है.
हेमा मालिनी को लेकर एक समय पर ऐसी बातें होती थीं कि वो बॉलीवुड की हाईएस्ट-पेड एक्ट्रेस हैं. लेकिन असलियत एकदम अलग थी, उन्हें लिफाफों में किसी भिक्षा की तरह अपनी फीस मिलती थी.
हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के निधन के बाद पहली बार उनके साथ अपने रिश्ते पर बात करते हुए बताया कि धर्मेंद्र का आखिरी संदेश परिवार को प्राथमिकता देने का था। उन्होंने सनी और बॉबी देओल के साथ अपने अच्छे रिश्तों का जिक्र किया और कहा कि उनका परिवार बिना दिखावे के आपसी जुड़ाव और खुशियों के साथ रहता है।
हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के निधन के बाद अपने परिवार और रिश्तों को लेकर पहली बार खुलकर बात की है. उन्होंने सनी और बॉबी देओल के साथ अपने रिश्ते पर बात करते हुए बताया कि परिवार उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण है.
हेमा मालिनी का मुंबई स्थित लगभग 54 साल पुराना आलीशान बंगला सिर्फ एक घर नहीं, बल्कि उनके फिल्मी करियर, शास्त्रीय नृत्य और पारिवारिक जीवन की यादों का संग्रह है। हाल ही में ईशा देओल ने इस ड्रीम होम का टूर कराया है.
ईशा इस घर में अपनी मां, आंटी और बाकी फैमिली मेंबर्स के साथ रहती हैं. ये घर कल्चर, आर्ट और धर्मेंद्र की खूबसूरत यादों से सजाया गया है. कर्ली टेल्स को हेमा ने घर का टूर दिया है.
जब धर्मेंद्र काफी बीमार चल रहे थे, तब सनी देओल ने पैप्स को बुरी तरह फटकारा था. उन्होंने उनके परिवार का पीछा करने पर जमकर गुस्सा किया और गाली भी दी थी. अब उनके इस बर्ताव पर बॉबी देओल ने बात की और अपनी बात सामने रखी है.
हेमा मालिनी ने पति धर्मेंद्र के मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सोमवार को रिसीव किया था. एक्ट्रेस ने इंस्टा पर इमोशनल पोस्ट लिखा है. बेटी ईशा को भी पिता की याद सताई है.
राष्ट्रपति भवन में धर्मेंद्र के लिए मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान लेते समय हेमा मालिनी भावुक नजर आईं. समारोह के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट साझा कर अपने पति को याद किया. हेमा ने लिखा कि उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे धर्मेंद्र हर कदम पर उनके साथ मौजूद हों. इस खास मौके पर अहाना देओल भी भावुक दिखीं. वहीं ईशा देओल ने भी पोस्ट लिखकर अपने पिता को याद किया और पूरे परिवार के लिए इसे बेहद खास पल बताया.
सनी देओल अपनी आगामी फिल्म रामायण के प्रमोशन से पहले एयरपोर्ट पर पत्नी पूजा देओल के साथ स्पॉट हुए. सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों को कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए देखा गया.
सोमवार को एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी कुछ हुआ. दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया. हेमा मालिनी ने इस अवॉर्ड को रिसीव किया, जो एक इमोशनल मोमेंट भी रहा. वहीं FWICE ने रणवीर सिंह पर बैन लगाया.
दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र (मरणोपरांत) और एन. राजम को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया. उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, उदय कोटक और पीयूष पांडेय समेत छह हस्तियों को पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया.
Dharmendra Padma Vibhushan Hema Malini Receives: दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को पद्म विभूषण सम्मान से नवाजा गया, जिसे उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने रिसीव किया. 25 मई को हेमा अपनी बेटी अहाना के साथ राष्ट्रपति भवन पहुंचीं, जहां यह सम्मान समारोह आयोजित हुआ. अवॉर्ड लेते समय हेमा मालिनी भावुक नजर आईं. वहीं अहाना भी अपने जज़्बात नहीं संभाल पाईं और पिता की याद में तालियां बजाते हुए उनकी आंखों से आंसू बहने लगे. यह पल पूरे परिवार के लिए बेहद भावुक और गर्व से भरा रहा.