कोयंबटूर
कोयंबटूर (Coimbatore), तमिलनाडु राज्य का एक जिला है (Distyrict of Tamil Nadu). कोयंबटूर शहर, जिले का प्रशासनिक मुख्यालय है. यह क्षेत्र पूर्व में तिरुपुर जिले, उत्तर में नीलगिरी जिले, उत्तर-पूर्व में इरोड जिले, पलक्कड़ जिले, इडुक्की जिले और त्रिशूर जिले के छोटे हिस्से और पड़ोसी राज्य केरल के एर्नाकुलम जिले से पश्चिम और दक्षिण में घिरा है. कोयंबटूर जिला केरल राज्य की सीमा से लगे तमिलनाडु के पश्चिमी भाग में है. यह पश्चिम और उत्तर में पश्चिमी घाट पर्वत श्रृंखला से घिरा हुआ है, जिसके उत्तर में आरक्षित वन और नीलगिरी बायोस्फीयर रिजर्व हैं (Coimbatore Geographical Location).
2011 की जनगणना के अनुसार, कोयंबटूर जिले की जनसंख्या 3,458,045 है (Coimbatore Population), जिसमें प्रत्येक 1,000 पुरुषों पर 1,000 महिलाओं का लिंगानुपात है (Coimbatore Sex Ratio). जिले की औसत साक्षरता 83.98% है (Coimbatore Literacy). तमिल प्रमुख आधिकारिक भाषा है साथ ही, कोंगु, तमिल की एक बोली है जो व्यापक रूप से बोली जाती है (Coimbatore Language).
इस जिले में 3 संसदीय निर्वाचन क्षेत्र और 10 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र है (Coimbatore Constituencies).
मैदानी इलाकों में आम प्रजातियों के अलावा, जंगली हाथी, जंगली सूअर तेंदुए, बाघ, बाइसन, हिरण की प्रजातियां, नीलगिरि तहर, सुस्त भालू और काले सिर वाले ओरियोल पाए जाते हैं. अनामलाई वन्यजीव अभयारण्य 88 किमी पश्चिमी घाट में 1,400 मीटर की ऊंचाई पर 958 वर्ग किमी के क्षेत्र को कवर करता है (Coimbatore Forest and Animals).
यह सबसे अधिक औद्योगिक जिलों में से एक है और तमिलनाडु का एक प्रमुख कपड़ा, औद्योगिक, वाणिज्यिक, शैक्षिक, सूचना प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य देखभाल और विनिर्माण केंद्र है (Coimbatore Economy).
नाइट फ्रैंक और CII की नई रिपोर्ट 'इंडियास नेक्स्ट रियल एस्टेट मार्केट्स' के अनुसार, भारत के टियर-2 और टियर-3 सिटी-रीजन आने वाले समय में रियल एस्टेट ग्रोथ का बड़ा हिस्सा बन सकते हैं. रिपोर्ट में 11 सिटी-रीजन को भारत के अगले रियल एस्टेट बाजारों के तौर पर चुना गया है. इनमें चंडीगढ़ ट्राइसिटी, कोयंबटूर, जयपुर, लखनऊ, भोपाल, इंदौर, नागपुर, भुवनेश्वर, विशाखापत्तनम, गोवा और कोच्चि शामिल हैं.
तमिलनाडू के कोयंबटूर में एक नाबालिग को अगवा कर उसके साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जांच के दौरान आरोपी ने पुलिस पर हमला भी किया, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गईं. इस दौरान आरोपी के पांव में भी गोली लग गई.
तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में 22 वर्षीय युवक की हत्या के बाद शव के साथ तस्वीरें लेकर सोशल मीडिया पर साझा करने का आरोप है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है और दोनों संदिग्धों की तलाश जारी है. मामले में फरार दोनों संदिग्धों की तलाश जारी है.
तमिलनाडु की राजनीति में अन्नामलाई को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है. कोयंबटूर में लगे पोस्टरों और उनके हालिया बयान के बाद नई राजनीतिक पार्टी बनाने की अटकलें लगाई जा रही हैं. हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. भाषा नीति, पार्टी बैठकों से दूरी और राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच अन्नामलाई के अगले कदम पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं.
तमिलनाडु के कोयम्बटूर में एक 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म कर उसकी हत्या किए जाने से पूरे क्षेत्र में गहरा रोष है. इस भयानक घटना ने लोगों के दिलों को हिला दिया है. इसके बाद जब पुलिस के आला अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में हँसते हुए नजर आए तो लोगों का गुस्सा और भी बढ़ गया.
तमिलनाडु के कोयम्बटूर में 10 साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न और हत्या के मामले ने अब राजनीतिक रूप ले लिया है. इस गंभीर मुद्दे पर पत्रकारों के सवालों के दौरान कथित तौर पर मुस्कुराने को लेकर बीजेपी ने तमिलनाडु की उद्योग मंत्री एस कीर्तना पर असंवेदनशीलता का बड़ा आरोप लगाया है.
तमिलनाडु के कोयंबटूर में 10 साल की बच्ची का शव मिलने के बाद इलाके में भारी तनाव है. सुलुर में स्थानीय लोग और परिजन सड़कों पर उतरकर न्याय की मांग कर रहे हैं. पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है. वहीं, BJP नेता के. अन्नामलाई ने इस मामले को लेकर राज्य सरकार और मुख्यमंत्री विजय पर कानून-व्यवस्था में विफलता का आरोप लगाया है.
तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान होना है. इसके लिए एक्टर ने नेता बने विजय की पार्टी टीवीके हाई-टेक के जरिए जमकर प्रचार कर रही है. पहले टीवीके ने होलोग्राम के जरिए कैंपेन किया था, तो अब पार्टी ने चुनावी मैदान में रोबोट उतारा है, जो पार्टी के लिए जनता से वोट मांग रहा है.
लोकसभा में कल महिला आरक्षण बिल से जुड़ा संशोधन बिल पास नहीं हो सका. इसके चलते आज तमिलनाडु में चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने बिल न पास होने के लिए विपक्ष को जिम्मेदार बताया. देखें Video.
तमिलनाडु के वालपराई में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है. एक टीरिस्ट वैन के खाई में गिरने से 9 शिक्षकों की मौत हो गई है जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है. बताया जा रहा है कि वैन के ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया था, जिस वजह से यह घटना हुई. प्रधानमंत्री मोदी ने इस दुखद हादसे पर शोक व्यक्त किया है.
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए AIADMK और बीजेपी के बीच जो समझौता हुआ है, बीजेपी की कई मांगें नहीं मानी गई हैं. तमिलनाडु के दोनों गठबंधनों में एक बात कॉमन जरूर देखने को मिल रही है - डीएमके हो या AIADMK राष्ट्रीय दलों के साथ व्यवहार एक जैसा ही कर रहे हैं.
कोयंबटूर में एक दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां 32 वर्षीय युवक ने अपने अलग रह रही पत्नी की महिला हॉस्टल में घुसकर हंसिए ये काटकर से हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी ने शव के साथ सेल्फी लेकर उसे व्हाट्सऐप स्टेटस पर भी डाल दिया. घटना से हॉस्टल में दहशत फैल गई. पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है.
तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक रहस्यमयी सफेद कार से महिला के चिल्लाने की घटना के बाद हड़कंप मच गया. राहगीरों ने दावा किया कि उन्होंने एक महिला को कार के अंदर से मदद के लिए चिल्लाते सुना. सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे शहर में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है, हालांकि अब तक किसी महिला के लापता होने की पुष्टि नहीं हुई है.
कोयंबटूर में छात्रा से हुए बर्बर यौन उत्पीड़न के बाद पुलिस ने तीनों संदिग्धों को एनकाउंटर में गोली मारकर पकड़ा. मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने एक महीने के अंदर चार्जशीट दाखिल करने का आदेश दिया है. पुलिस जांच में सामने आया कि तीनों आरोपी रिश्तेदार हैं.
भारत में अब सफर का मतलब सिर्फ पहाड़ों या समुद्र तक सिमटा नहीं है. अब लोग उन जगहों की तलाश में हैं, जहां प्रकृति सचमुच सुकून देती है. देश के कुछ शहर इन दिनों पक्षी-दर्शन के नए ठिकाने बन गए हैं. इन नजारों की खूबसूरती इतनी गहरी है कि हर सैलानी इन्हें देखने खिंचा चला आता है.
तमिलनाडु के कोयंबटूर में एयरपोर्ट के पास एक कॉलेज छात्रा के साथ तीन लोगों ने कथित तौर पर गैंगरेप किया. आरोपी पहले पीड़िता के दोस्त पर हमला कर उसे किडनैप कर ले गए. बाद में छात्रा बेहोशी की हालत में मिली.
कोयंबटूर में दोस्त के साथ बाहर गई कॉलेज छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है. घटना के बाद छात्रा की तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
कोयंबटूर की हलचल भरी गलियों में दिवाली की तैयारी जोरों पर थी. हर घर की खिड़कियों और बालकनी में रंग-बिरंगी रोशनी और दीये सज रहे थे, लेकिन राजी राजेश की चॉकलेट शॉप में कुछ अलग ही हल्ला था. राजी, जो पिछले दस साल से अपने चॉकलेट बिजनेस के लिए पहचान बनाए हुए हैं, इस बार कुछ ऐसा लेकर आए हैं, जो सिर्फ मुंह मीठा ही नहीं करेगा, बल्कि लोगों के दिलों में भी एक अलग खुशी भर देगा.
कोयंबटूर के चॉकलेट उद्यमी राजी राजेश ने इस दिवाली को यादगार बनाने का अनोखा तरीका निकाला है. उन्होंने पारंपरिक पटाखों की तरह दिखने वाली, लेकिन पूरी तरह से खाने योग्य चॉकलेट तैयार की हैं, जिन्हें उन्होंने ‘क्रैकीज’ नाम दिया है. ये रंग-बिरंगे और स्वादिष्ट चॉकलेट बच्चों और बड़ों को खूब पसंद आ रहे हैं. भारत के अलावा यूएई, सिंगापुर और यूके में भी लोग पसंद कर रहे हैं.
कोयंबटूर सरकारी अस्पताल से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. बेटे ने बीमार पिता को फर्श पर घसीटा क्योंकि 2 घंटे इंतजार करने के बाद भी व्हीलचेयर नहीं मिली. इस घटना पर नेता प्रतिपक्ष नैनार नागेंद्रन ने सरकार को घेरा और कहा कि चमकदार विज्ञापनों के बजाय बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार करें.
तमिलनाडु की विपक्षी पार्टी एआईएडीएमके ने सीएम स्टालिन को सार्वजनिक रूप से यह ऐलान करने की चुनौती दी है कि उदयनिधि उनके उत्तराधिकारी नहीं होंगे. इस पर स्टालिन की पार्टी डीएमके ने भी पलटवार किया है.