scorecardresearch
 
Advertisement
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव

तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय के लिए चुनावी कैंपेन में उतरा रोबोट, नेताजी की तरह घूम-घूम कर मांग रहा वोट

TVK Vijay campaign robot
  • 1/8

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के प्रचार में टेक्नोलॉजी का जबरदस्त इस्तेमाल देखने को मिल रहा है. अभिनेता से नेता बना थलापति विजय की पार्टी टीवीके चुनावी प्रचार में टेक्नोलॉजी का अलग-अलग अंदाज में इस्तेमाल करती नजर आ रही है.

(Photo- PTI)
 

TVK Vijay campaign robot
  • 2/8

हाल ही में विजय ने कुंभकोणम और कई निर्वाचन क्षेत्रों में अपने 3D होलोग्राम टेक्नोलॉजी के जरिए चुनावी सभाओं को संबोधित किया था. चुनाव प्रचार के उनके इस अंदाज ने हर किसी का ध्यान खींच लिया था.

(Photo- PTI)

TVK Vijay campaign robot
  • 3/8

अब कोयंबटूर दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से TVK के उम्मीदवार सेंथिल कुमार ने चुनाव प्रचार के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. रेसकोर्स इलाके में प्रचार के दौरान उनके साथ एक रोबोट भी नजर आया, जिसने लोगों को खूब आकर्षित किया.

(Photo- ITGD)
 

Advertisement
TVK Vijay campaign robot
  • 4/8

प्रचार के दौरान ये रोबोट पूरी तरह से राजनीतिक रंग में रंगा दिखा. इसे टीवीके पार्टी के प्रतीक वाला गमछा पहनाया गया था. सेंथिल कुमार जब मतदाताओं से मिल रहे थे, तो ये रोबोट उनके साथ चल रहा था.

(Photo- ITGD)

TVK Vijay campaign robot
  • 5/8

इस हाई-टेक चुनाव प्रचार को देखने के लिए स्थानीय लोग और खासकर बच्चों की भीड़ जमा हो गई. लोग आ-आकर रोबोट से हाथ भी मिला रहे थे और उसके साथ तस्वीरें भी खिंचवा रहे थे.

(Photo- ITGD)

TVK Vijay campaign robot
  • 6/8

दरअसल विजय के लिए सभी 234 निर्वाचन क्षेत्रों में शारीरिक रूप से पहुंचना मुमकिन नहीं है, इसलिए उनकी पार्टी AI और होलोग्राम का सहारा ले रही है.  वहीं, अब रोबोट से प्रचार करके एक बार फिर टीवीके ने वोटर्स को आकर्षित कर लिया है.

(Photo- ITGD)
 

TVK Vijay campaign robot
  • 7/8

होलोग्राम के जरिए विजय का एक जीता-जागता डिजिटल अवतार उम्मीदवार के बगल में खड़ा होकर भाषण देता है, जिससे जनता को उनके असल में मौजूद होने का अहसास होता है.

(Photo: PTI)

TVK Vijay campaign robot
  • 8/8

कोयंबटूर की सड़कों पर रोबोट का घूमना और होलोग्राम के भाषण देना इस बात का सबूत है कि राजनीति अब पारंपरिक तरीकों से आगे निकल रही है. नेता अब युवाओं को आकर्षित करने के लिए टेक्नोलॉजी का सहारा ले रहे हैं. 

(Photo- ITGD)

Advertisement
Advertisement