तमिलनाडु की राजनीति में अन्नामलाई को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है. कोयंबटूर में लगे पोस्टरों और उनके हालिया बयान के बाद नई राजनीतिक पार्टी बनाने की अटकलें लगाई जा रही हैं. हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. भाषा नीति, पार्टी बैठकों से दूरी और राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच अन्नामलाई के अगले कदम पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं.