बिजनौर (Bijnor) भारतीय गणराज्य के प्रांत उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का एक जिला है. बिजनौर को जहां एक ओर महाराजा दुष्यंत, सम्राट भरत, संत ऋषि कण्व और महात्मा विदुर की कर्मभूमि होने का गौरव प्राप्त है, वहीं आर्यजगत के प्रकाश स्तंभ स्वामी श्रद्धानंद. वैज्ञानिक डॉ. आत्माराम, भारत के पहले इंजीनियर राजा ज्वालाप्रसाद की जन्मभूमि होने का सौभाग्य भी प्राप्त है (History of Bijnor).
साहित्य के क्षेत्र में भी बिजनौर ने कई महत्वपूर्ण मानदंड स्थापित किए हैं. कालिदास ने अपने लिखे नाटक अभिज्ञान शाकुंतलम में यहां बहने वाली मालिनी नदी को आधार बनाया है. उर्दू साहित्य में भी जिला बिजनौर का गौरवशाली स्थान है.
गंगा नदी के नजदीक स्थित बिजनौर देश के प्रमुख सड़क और रेलमार्ग से जुड़ा हुआ है. यह जिला कृषि प्रमुख है. यहां पर रबी, खरीफ, जायद जैसी फसलें होती हैं. साथ ही गन्ना, गेहूं, चावल, मूंगफली भी यहां की मुख्य उपज हैं (Crops).
यहां कण्व आश्रम, विदुरकुटि, दारानगर, पारसनाथ का किला, सेंदवार पर्यटन के लिए प्रमुख हैं (Bijnor Tourism).
बिजनौर की धरती से भारतीय फिल्म जगत को कई हस्तियां भी दी हैं. फिल्म निर्माता प्रकाश मेहरा, कलाकार शाहिद बिजनौरी, लेखक-निर्माता दानिश जावेद यहीं से ही जुड़े हैं. अमन कुमार त्यागी रेडियो जॉकी अपनी कहानियों के माध्यम से पहचान बना चुके हैं. भारतीय फिल्म जगत के जाने माने फिल्म निर्माता, निर्देशक, संगीतकार विशाल भारद्वाज का गृहजिला भी बिजनौर ही है (Bollywood personality from Bijnor).
UP News: बिजनौर के सेलाखेड़ी गांव में देर रात मंदिर पर आकाशीय बिजली गिरने से शिखर टूट गया. मलबा स्कूल की छत फाड़कर क्लासरूम में जा गिरा. गनीमत रही कि उस समय स्कूल बंद था.
IPS अंशिका वर्मा ने पहला करवा चौथ पति KK बिश्नोई के साथ वीडियो कॉल पर मनाया. दोनों अलग-अलग जिलों में तैनात हैं. अंशिका ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर लिखा- Silent sacrifices & duty calls.
ई-रिक्शा खरीदकर परिवार का पेट पालने की चाह में एक पिता ने अपने ही 8 महीने के बेटे का 1.80 लाख रुपये में सौदा कर दिया. दो दलालों ने उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर मासूम को छह बेटियों की मां और उसके पति को बिकवा दिया. बाद में पिता को अपनी गलती का अहसास हुआ तो पुलिस के पास पहुंचा.
बिजनौर के धामपुर क्षेत्र में पहचान छिपाकर सात साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहने का आरोप सामने आया है. देवरिया की 28 वर्षीय युवती का आरोप है कि सलमान ने अपना नाम संदीप बताकर उससे शादी का वादा किया. दोनों के तीन बच्चे हुए. गांव में आधार कार्ड से असली पहचान सामने आने के बाद विवाद हुआ. पुलिस ने आरोपी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है.
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में दिवाली की सफाई के दौरान एक घर के झरोखे से उल्लू के छह बच्चे मिले. घर के मालिक जगदीश कुमार ने इसकी सूचना वन विभाग को दी, जिसके बाद सभी बच्चों को रेस्क्यू कर रेंज ऑफिस में रखा गया. अब वन विभाग उनकी देखभाल कर रहा है. शुरुआत में उन्हें आधा किलो चिकन दिया गया था, फिर उनकी रोज की खुराक करीब एक किलो कर दी गई.
बिजनौर के अफजलगढ़ में रेस्टोरेंट कारोबारी कृष्ण मोहन गुप्ता के घर से 22 लाख रुपये से अधिक के जेवर और 76 हजार रुपये चोरी होने का पुलिस ने खुलासा किया है. आरोप है कि वर्षों से घर में काम कर रहा मोहम्मद कैफ पेड़ के सहारे घर में घुसा था. CCTV फुटेज से पहचान होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया.
धामपुर में नेशनल हाईवे पर चाय का ठेला लगाने वाले नौशाद के पास से पुलिस ने 2 किलो 660 ग्राम गांजा बरामद किया है। गांजा ठेले की छत पर रखा था। नौशाद के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस और आबकारी के कई मामले दर्ज हैं. धामपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Bijnor Crime News: बिजनौर के मंडावली में 75 वर्षीय बुजुर्ग हिफजुर्रहमान ने मासूम बच्ची से किया दुष्कर्म. BNS और POCSO Act में केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
बिजनौर के बढ़ापुर थाने के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप में आपत्तिजनक वीडियो शेयर होने के मामले में नया मोड़ आया है. निलंबित इंस्पेक्टर के साथ मंदिर के बाहर खड़े होकर साथ रहने का दावा करने वाली महिला हेड कांस्टेबल पिंकी रानी लापता हो गई हैं. वह मुरादाबाद जीआरपी लाइन में तैनात हैं.
बिजनौर की सियासत में गन्ने की मिठास के साथ जातीय समीकरणों का भी अपना गणित है. आठ विधानसभा सीटों वाले इस जिले में BJP-सपा की लड़ाई, दलित-मुस्लिम वोट और 2024 लोकसभा चुनाव में नगीना सीट पर चंद्रशेखर आजाद की जीत ने सियासी तस्वीर को खास बना दिया. आइए जानते हैं इस जिले की और क्या खासियत है.
बिजनौर के रेहड़ क्षेत्र के गांव सादकपुर की रहने वाली रुखसाना अपने पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी साकिब के साथ मुंबई चली गई थी. 18 अक्टूबर को मुंबई के बांद्रा इलाके में कूड़े के ढेर के पास नाले से उसका सड़ा-गला शव बरामद हुआ, जिसके बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है.
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में आधिकारिक पुलिस WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो शेयर करने के मामले में बढ़ापुर थाने के SHO को निलंबित कर दिया गया है. जांच टीम ने पुलिसकर्मियों से पूछताछ कर रिपोर्ट SP को सौंपी थी, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई.
बिजनौर में बख्शीवाला स्थित हीरा बैंक्वेट हॉल में जयमाला के दौरान शराब पीने से रोकने पर हुए खूनी संघर्ष में दूल्हे के चचेरे भाई अश्वनी (32) की सुआ घोंपकर हत्या कर दी गई. बीच-बचाव के दौरान हुए इस हमले में कई बाराती भी घायल हुए. आईटीबीपी दारोगा के बेटे और दो बच्चों के पिता अश्वनी की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में जमीन विवाद के बीच दो भाइयों पर हमला हुआ. घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें एक युवक फायरिंग करता दिखाई दे रहा है.
यूपी के बिजनौर में एक विवाहिता ने पति के नपुंसक होने का फायदा उठाकर ससुर पर गलत संबंध बनाने का दबाव डालने और निजी पलों का वीडियो बनाने का गंभीर आरोप लगाया है. मायके पक्ष द्वारा 25 लाख खर्च के बावजूद 5 लाख और कार की मांग को लेकर मारपीट भी की गई. पुलिस ने पति व ससुर समेत 7 लोगों पर केस दर्ज किया है.
Bijnor Elephant Attack News: बिजनौर के बढ़ापुर में हाथियों के झुंड ने 14 बीघा गन्ने की फसल रौंदी. बर्बाद फसल देख फफक पड़े किसान. वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. पढ़ें पूरी रिपोर्ट...
बिजनौर में एक महिला ने पूर्व पति के पास लौटने की इच्छा जताई तो हलाला के नाम पर जबरदस्ती किए जाने का आरोप लगाया है. महिला की शिकायत पर किरतपुर पुलिस ने 16 अक्टूबर को शाहनवाज को गिरफ्तार किया. महिला ने ससुराल वालों पर मारपीट, गाली-गलौज और गर्भावस्था में दवा पिलाने का दबाव बनाने के भी आरोप लगाए हैं. पूर्व पति के पास लौटना चाहती थी महिला, हलाला के नाम पर जबरदस्ती का आरोप
यूपी के बिजनौर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक खाली टैंकर ने सड़क किनारे लगे बिजली के ट्रांसफार्मर को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद ट्रांसफार्मर टैंकर के चेंबर में फंस गया और चालक उसे लेकर नजीबाबाद ऑयल डिपो पहुंच गया.
बिजनौर के फूलसदा गांव में इंडियन ऑयल का खाली टैंकर ट्रांसफार्मर से टकरा गया. टक्कर के बाद ट्रांसफार्मर टैंकर के चेंबर में फंस गया और चालक उसे लेकर नजीबाबाद स्थित तेल डिपो पहुंच गया. घटना का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो में जानें क्या है पूरा मामला.
बिजनौर में प्रेम विवाह से नाराज युवती के पिता और भाई ने अपने साथी के साथ मिलकर नवविवाहित जोड़े का कथित तौर पर अपहरण कर लिया. आरोप है कि दोनों को दोस्त के कमरे से जबरन कार में डालकर ले जाया गया और उनके साथ मारपीट की गई. पुलिस ने सर्विलांस और CCTV फुटेज की मदद से 24 घंटे में दोनों को बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया.
बिजनौर के नजीबाबाद में अजान के दौरान लाउडस्पीकर की आवाज तय मानकों से अधिक पाए जाने पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की. एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई के निर्देश पर नजीबुद्दौला मस्जिद से माइक और एम्पलीफायर जब्त कर मोअज्जिन मोहम्मद फैजान पर मुकदमा दर्ज किया गया. साथ ही, गलत रिपोर्ट देने के आरोप में सिपाही ललित कुमार को निलंबित कर दिया गया.