भिंड मध्य प्रदेश राज्य का एक जिला है. यह जिले का मुख्यालय भी है. इसका क्षेत्रफल 4,459 वर्ग किलोमीटर है (Bhind Area). भिंड जिले में 5 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हैं (Bhind Assembly constituency)
2011 जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक भिंड की जनसंख्या (Bhind Population) 17.03 लाख है और यहां प्रति वर्ग किलोमीटर 382 लोग रहते हैं (Density). यहां का लिंग अनुपात (Sex Ratio) 837 है. इस जिले की 75.26 फीसदी जनसंख्या साक्षर है. इनमें पुरुष 85.40 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता दर 63.14 फीसदी है. (Bhind literacy)
मध्य प्रदेश का यह जिला भौगोलिक रूप से अपने बीहड़ों, उपजाऊ भूमि और घने जंगलों के लिए जाना जाता है. भिंड मध्य भारत के 16 जिलों में से एक था जिसे 28 मई 1948 को गठित किया गया था. इसके बाद, नवंबर में राज्यों के पुनर्गठन के परिणामस्वरूप 1956 में जिला भिंड नए मध्य प्रदेश का हिस्सा बना. पूर्व में 4 तहसीलें थीं- भिंड, मेहगांव, गोहद और लहार लेकिन वर्तमान में 8 तहसीलें है- भिंड, अटेर, मेहगांव, गोहद, मिहोना, लहर, गोरमी और रौन (Formation of Bhind).
इतिहास के अनुसार, जिले का नाम भिंडी ऋषि के नाम पर रखा गया है. इस जिले की खास स्थानों में मल्हार राव होल्कर की छतरी है, जिसे महारानी अहिल्या बाई होल्कर ने 1766 ई. में बनवाया था साथ ही अटेर का किला भी पर्यटकों को आकर्षित करता है (Bhind Tourist Places).
MP News: भिंड में युवती के गौरी सरोवर तालाब में कूदने की सूचना पर पुलिस और SDRF ने तलाश की. CCTV फुटेज में भाई अकेला दिखा तो कहानी पर शक हुआ. पूछताछ में युवती के अहमदाबाद जाने की बात सामने आई.
मध्य प्रदेश के भिंड में 53 साल के किसान को आपत्तिजनक फोटो और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल किया गया. पुलिस का कहना है कि किसान से 4 लाख रुपये की डिमांड की गई थी. वह पहले ही 1 लाख रुपये दे चुका था. उसने शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने जाल बिछाकर एक महिला और उसके साथी को गिरफ्तार किया है. दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है.
MP IAS Transfer List 2026: मध्य प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई जिलों के कलेक्टर बदले गए. जबलपुर, नर्मदापुरम, रायसेन, सिंगरौली और पन्ना समेत 11 से अधिक जिलों में नई पदस्थापना. पढ़ें पूरी लिस्ट...
मध्य प्रदेश के भिंड जिले के काशीपुरा गांव में करीब 15 फीट लंबे अजगर को लेकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई. खेत में अजगर ने एक सियार को जकड़ लिया और उसे निगल लिया. सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ा गया और गांव से दूर प्राकृतिक जंगल में छोड़ दिया गया. रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली.
Bhind Python Attack: भिंड के काशीपुरा में 15 फीट लंबे अजगर ने सियार को अपने शिकंजे में जकड़कर जिंदा निगला. वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू. पढ़ें पूरी खबर...
मध्य प्रदेश में गणेश विसर्जन के दौरान हुए हादसों में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि अलग-अलग इलाकों से कई लोग लापता बताए जा रहे हैं. हरियाणा के बहादुरगढ़ में भी 3 युवकों के डूबने की खबर है.
एमपी के भिंड में पिकअप और डंपर की टक्कर में मारे गए लखीमपुर खीरी के 6 मजदूरों के शव बेला तुरसिया गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया. सुरक्षा के लिए पीएसी तैनात की गई है, जबकि प्रशासनिक अधिकारियों के न पहुंचने से ग्रामीणों में गुस्सा है. सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है.
एमपी के भिंड के लहार में 6 साल की बच्ची की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक, बच्ची की मां ज्योति ने अपने प्रेमी रामशंकर के साथ मिलकर उसकी हत्या की और शव कुएं में फेंक दिया. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
भिंड के लहार थाना क्षेत्र के मेहरा गांव में 15 जून को कुएं में 6 साल की सृष्टि का शव मिला था. जांच में उसकी मां ज्योति के प्रेमी रामशंकर के साथ भागने की जानकारी सामने आई. पुलिस के मुताबिक, बच्ची को मां के प्रेम संबंधों का पता था. घरवालों को बताने की धमकी पर दोनों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी.
मध्य प्रदेश के भिंड में NH-719 पर मजदूरों से भरी लोडिंग सड़क पर मवेशी आने के बाद ट्रक से टकरा गई. हादसे में 8 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 24 से अधिक लोग घायल हुए हैं.
मध्य प्रदेश के भिंड में चंबल नदी के बीच करीब 40 यात्रियों से भरा स्टीमर डीजल खत्म होने से फंस गया. तेज बहाव के बीच प्रशासन ने डीजल पहुंचाकर स्टीमर को सुरक्षित किनारे तक पहुंचाया. सभी यात्री सुरक्षित हैं, लेकिन स्टीमर में लाइफ जैकेट नहीं होने की बात सामने आई है.
भिंड में नेशनल हाईवे 719 पर कार का गेट अचानक खुलने से बाइक असंतुलित हो गई. बाइक पर अपने दादा के साथ जा रहे 4 साल के देवांश यादव सड़क पर गिर गए. पीछे से आ रहे डंपर ने उन्हें कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. पुलिस ने कार और डंपर जब्त कर दोनों चालकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है.
'अमृत भारत स्टेशन' योजना के तहत मध्य प्रदेश के सांची, विदिशा, अशोकनगर, शिवपुरी, टीकमगढ़, भिंड, छिंदवाड़ा, बालाघाट, ब्योहारी, हरपालपुर, जुन्नारदेव, एमसीएस छतरपुर और नैनपुर रेलवे स्टेशनों को आधुनिक ट्रांसपोर्ट हब में बदल दिया गया है. इन स्टेशनों को लिफ्ट, एस्केलेटर, आधुनिक वेटिंग हॉल, डिजिटल पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम जैसी सुविधाओं ने बदलकर रख दिया है.
मध्य प्रदेश के भिंड में रेलवे का एक टिकट अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने का सबसे बड़ा सुराग बन गया. मथुरा से ग्वालियर के टिकट के आधार पर पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले और एक महिला की हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया. जांच में सामने आया कि पति ने दूसरी प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी थी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऊर्जा बचत अपील की अनदेखी पर भाजपा की बड़ी कार्रवाई. भिंड किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सज्जन सिंह यादव को 120 गाड़ियों के काफिले की वजह से पद से हटाया गया.
मध्य प्रदेश के भिंड में एक महिला का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था. उसने अपने पति को रास्ते से हटाने की साजिश बॉयफ्रेंड संग मिलकर रच डाली. इसके बाद बाइक से जाते समय रास्ते में हत्या करवा दी. वारदात को लूट की घटना बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की गई, लेकिन जांच में पूरी कहानी सामने आ गई.
मध्य प्रदेश के भिंड जिले में राज्य सरकार की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम पर विवाद शुरू हो गया है. क्योंकि इस कार्यक्रम में मंत्री राकेश शुक्ला को आना था, लेकिन वो नहीं पहुंचे तो उनका बेटा ही कार्यक्रम का मुख्य अतिथि बन गया.
मध्य प्रदेश में सरकार भले ही बीजेपी की हो लेकिन बीजेपी के ही विधायक अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना देते नजर आ रहे हैं. मामला भिंड की लहार विधानसभा सीट का है. यहां से भाजपा विधायक अंबरीश शर्मा ने अपनी ही सरकार के खिलाफ रविवार को धरना दिया.
ग्वालियर-भिंड नेशनल हाईवे 719 पर स्थित बरेठा टोल प्लाजा पर सोमवार शाम हुई इस वारदात ने कानून व्यवस्था और खराब सड़क की समस्या को एक साथ चर्चा में ला दिया है. एक सिरफिरे युवक ने 'सिस्टम' के खिलाफ गुस्से को जाहिर करने के लिए गोलियों का रास्ता चुना.
Gwalior Bhind Etawah New Highway NHAI: ग्वालियर-चंबल संभाग के विकास के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. लंबे समय से ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं का केंद्र रहे ग्वालियर-भिण्ड-इटावा मार्ग का कायाकल्प होने जा रहा है.
मध्य प्रदेश के भिंड में एक शादी समारोह ने दहेज प्रथा के खिलाफ मजबूत संदेश दिया है. लगुन-फलदान की रस्म के दौरान दूल्हे के पिता ने दहेज में दिए गए 51 लाख रुपये लौटा दिए. उन्होंने सिर्फ 1 रुपया और नारियल स्वीकार किया. उनका कहना था कि शादी कोई सौदा नहीं, बल्कि रिश्तों का बंधन है. उन्हें बहू नहीं, बेटी चाहिए. इस फैसले की अब पूरे इलाके में चर्चा हो रही है.