जेम्स कैमरून की 'अवतार' (Avatar) एक अमेरिकी फिल्म है जो न केवल बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा, बल्कि तकनीक, विजुअल इफेक्ट्स और सिनेमा की कहानी कहने के तरीके को भी बदल कर रख दिया. इसकी शुरुआत 2009 में आई फिल्म ‘अवतार’ से हुई थी. इसे 20th Century Studios ने प्रोड्यूस किया.
अवतार की कहानी 22वीं सदी के मध्य की है, जो पेंडोरा नामक एक हरी-भरी, रहने योग्य चंद्रमा पर आधारित है. यह चंद्रमा अल्फा सेंटॉरी तारामंडल के एक गैस जायंट ग्रह की परिक्रमा करता है. फिल्म की मुख्य कहानी पेंडोरा के स्थानीय निवासी Na'vi और मानव उपनिवेशवादियों के बीच टकराव पर आधारित है. Na'vi का नेतृत्व जेक सुली और नेतिरी करते हैं, जबकि मानवों का नेतृत्व कर्नल माइल्स क्वारिच करता है, जो Resources Development Administration (RDA) नामक एक विशाल कॉर्पोरेशन से जुड़े हैं. यह कॉर्पोरेशन पेंडोरा के प्राकृतिक संसाधनों को दोहन करने के इरादे से वहां पहुंचा है.
पहली फिल्म, अवतार, 18 दिसंबर 2009 को रिलीज हुई थी और यह अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म मानी जाती है. दूसरी फिल्म, अवतार: The Way of Water, 16 दिसंबर 2022 को रिलीज हुई. तीसरी फिल्म अवतार: फायर एंड ऐश (Avatar- Fire and Ash), 19 दिसंबर 2025 को रिलीज होगी.
यह फ्रैंचाइजी दुनिया की सबसे महंगी परियोजनाओं में से एक मानी जाती है, जिसकी पहली फिल्म और आगामी चार सीक्वल का कुल अनुमानित बजट 1 बिलियन डॉलर (लगभग 8300 करोड़ रुपये) से अधिक है. अवतार फ्रैंचाइजी ने अब तक 5.2 बिलियन डॉलर से अधिक की कमाई कर ली है और यह अब तक की 15वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म सीरीज बन चुकी है.
मूल फिल्म की तरह, इसके सभी चार सीक्वल में पूरी तरह से आत्मनिर्भर कहानियां होंगी जो अपने-अपने निष्कर्ष तक पहुंचेंगी.
'धुरंधर' के तूफान एक बीच 'अवतार 3' ने बिना शोर-शराबे अपनी अलग भीड़ जुटा ली. दूसरे हफ्ते में भी हॉलीवुड फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है. इसने 'मिशन इम्पॉसिबल 8' जैसी फिल्म को पीछे छोड़ दिया है और इंडिया में 2025 की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म बन गई है.
हॉलीवुड की बहुप्रतिक्षित फिल्म अवतार फायर एंड ऐश ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है. लेकिन वीकेंड में इसकी कमाई की रफ्तार कुछ छीमी पड़ती नजर आई. फिल्म ने तीसरे दिन 25 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था. जबकि चौथे दिन ये आंकड़ा घटकर 8.55 करोड़ रह गया है. अबतक अवतार फायर एंड ऐश का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 75.84 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है. माना जा रहा है कि आने वाले वीकेंड पर फिल्म को फिर से बढ़त मिल सकती है.
'अवतार 3' को जैसे रिव्यू मिले थे उससे लगा था कि इतनी बड़ी फिल्म का भविष्य संकट में ना आ जाए. ऊपर से इंडिया में इसके सामने 'धुरंधर' जैसा तूफान था. मगर 'अवतार' की ब्रांड वैल्यू ए इंडियन दर्शकों की लॉयल्टी तगड़ी है. इसने 'अवतार 3' को संभाल रखा है.
इस साल दुनिया की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ यानी ‘अवतार 3’, ‘धुरंधर’ की सुनामी के बीच थिएटर्स में पहुंची. लेकिन ‘अवतार’ फ्रेंचाइजी की इंडिया में पॉपुलैरिटी इतनी तगड़ी है कि दर्शक बिना रिव्यू वगैरह की परवाह किए थिएटर्स में ‘अवतार 3’ देखने पहुंच रहे हैं. जनता के इस प्यार ने ‘अवतार 3’ को मंडे के दिन भी बॉक्स ऑफिस पर दमदार बनाए रखा.
इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' के सामने शुक्रवार को 'अवतार 3' कमजोर नजर आ रही थी. पर शनिवार-रविवार को 'अवतार 3' ने थोड़ा जिगरा दिखाया और 'धुरंधर' के सामने इसने मजबूती दिखाई. अब 'अवतार 3' इंडिया में साल की सबसे बड़ी हॉलिवुड फिल्म बनने के लिए तैयार है.
जेम्स कैमरून की फिल्म 'अवतार 3' इंडिया में रिलीज हुई. लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर गोविंदा का एक AI वीडियो वायरल है, जिसमें वो अवतार फिल्म में दिखाए नावी की तरह नजर आ रहे हैं और हिंदी में अपने हिट डायलॉग्स बोल रहे हैं.
इंडिया में 'धुरंधर' की आंधी के कारण हॉलीवुड की 'अवतार 3' को काफी तगड़ा कॉम्पिटीशन देखना पड़ रहा है. अब खबर है कि ये कॉम्पिटीशन और भी मुश्किल होने वाला है. कार्तिक आर्यन की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा...' जेम्स कैमरून की फिल्म के शोज में गिरावट लाने वाली है.
जेम्स कैमरून की फिल्म 'अवतार 3' को वर्ल्डवाइड रिलीज हुए 3 दिन का समय बीत चुका है. लेकिन इसे लेकर जो बज इंडिया में पहले बनता था, वो अब नहीं नजर आ रहा. इसकी बड़ी वजह आदित्य धर की 'धुरंधर' मानी जा रही है. उस फिल्म का जलवा इंडियन ऑडियंस पर बरकरार है. अब, कहा जा रहा है कि 'अवतार 3' की मुश्किलें कार्तिक आर्यन बढ़ा सकते हैं.
हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ यानी ‘अवतार 3’ शुक्रवार को भारत में रिलीज हुई. रिलीज से पहले माना जा रहा था कि यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला देगी और दूसरी फिल्मों की कमाई पर असर डालेगी लेकिन शुरुआती रिव्यू और दर्शकों की राय फिल्म के पक्ष में पूरी तरह नहीं रही. इसका असर ओपनिंग डे पर दिखा और फिल्म पहले दिन सिर्फ 19 करोड़ रुपये की कमाई कर पाई.
3 साल पहले 'अवतार 2' ने रणवीर की फिल्म 'सर्कस' का खेल बिगाड़ा था. अब 'धुरंधर' रणवीर के सारे पुराने बदले पूरे कर रही है. शुक्रवार को रिलीज हुई 'अवतार 3' से 'धुरंधर' ने पुराना बदला निकाल लिया है. इंडियन बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी हॉलिवुड फिल्म 'अवतार 2' का सीक्वल 'अवतार 3' शुक्रवार को फीका पड़ता दिखा.
साल की सबसे बड़ी हॉलिवुड फिल्म 'अवतार 3' शुक्रवार को रिलीज हो गई. इंडिया में 'अवतार' फिल्मों का रिकॉर्ड बहुत तगड़ा रहा है. अनुमान था कि 'अवतार 3' भी धमाका करेगी. लेकिन ये 'धुरंधर' की सुनामी में फंस गई और 'अवतार 2' के मुकाबले इसका कलेक्शन आधा ही रहा.
मचअवेटेड फिल्म अवतार 3 रिलीज हो गई है. रणवीर सिंह की 'धुरंधर' की आंधी के बीच मूवी लवर्स के बीच हॉलीवुड की इस साई-फाई एडवेंचर फिल्म का काफी क्रेज था. जेम्स कैमरून के डायरेक्शन में बनी ये मूवी कैसी बनी है, पढ़ते हैं हमारे रिव्यू में.
हॉलिवुड की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक 'अवतार 3' शुक्रवार को रिलीज हो रही है. 'अवतार 2'ने इंडिया में तगड़ा बिजनेस किया था और इस फिल्म सीरीज को इंडियन दर्शक बहुत पसंद करते हैं. लेकिन 'धुरंधर' का क्रेज ऐसा चल रहा है कि ये हॉलिवुड फिल्म के लिए भी खतरा बन गई है.
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस गेम पलटकर रख दिया है. दो हफ्ते पहले जब ‘धुरंधर’ रिलीज होने वाली थी, तब ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ यानी ‘अवतार 3’ को एक बड़ा रिस्क माना जा रहा था. चिंता ये थी कि ‘धुरंधर’ के पास धमाकेदार कमाई करने के लिए सिर्फ दो हफ्ते होंगे. क्योंकि 19 दिसंबर को ‘अवतार 3’ के आने के बाद इसके कलेक्शन में तगड़ी गिरावट आ सकती है.
बॉलीवुड स्टार सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 का टीजर 16 दिसंबर को विजय दिवस पर रिलीज होगा और फिर इसे जेम्स कैमरून की अवतार: फायर एंड ऐश के साथ अटैच किया जाएगा.
हॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म सीरीज में से एक 'अवतार' का तीसरा पार्ट दिसंबर में रिलीज होने जा रहा है. इस फिल्म के लिए ऑडियंस की एक्साइटमेंट पहले ही नजर आ रही है. अब इसकी एडवांस बुकिंग शुरू होने की डेट आ गई है.
दिसंबर का महीना शुरू होने जा रहा है. साल के आखिरी महीने में, कई बड़ी फिल्में रिलीज होने का एक ट्रेडिशन सा रहा है. इस बार भी ये ट्रेडिशन बरकरार रहने वाला है. हिंदी से लेकर हॉलीवुड तक दिसंबर में लाइन से कई बड़ी फिल्में दिसंबर में रिलीज के लिए तैयार हैं.
अगले महीने बॉलीवुड से दो बड़ी फिल्में आने वाली हैं. रणवीर सिंह की 'धुरंधर'. और कार्तिक आर्यन की ''तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी'. मगर इन दोनों फिल्मों के लिए हॉलीवुड फिल्म 'अवतार 3' तगड़ा चैलेंज बनने वाली है. इस फिल्म के लिए जनता की एक्साइटमेंट अभी से रिकॉर्ड्स बनाने लगी है.
अगले महीने बॉलीवुड से दो बड़ी फिल्में आने वाली हैं. रणवीर सिंह की 'धुरंधर'. और कार्तिक आर्यन की ''तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी'. मगर इन दोनों फिल्मों के लिए हॉलीवुड फिल्म 'अवतार 3' तगड़ा चैलेंज बनने वाली है. इस फिल्म के लिए जनता की एक्साइटमेंट अभी से रिकॉर्ड्स बनाने लगी है.
जेम्स कैमरून की तीसरी अवतार फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश' का नया ट्रेलर सामने आ चुका है. इस बार पेंडोरा की दुनिया पर बहुत बड़ा खतरा आने वाला है. जेक सुली और उसका परिवार एक बड़ी मुसीबत का सामना करेंगे.
अवतार फायर एंड ऐश का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इसमें पेंडोरा की दुनिया का खतरनाक चैप्टर दिखाया गया है. जहां रोमांच और तकनीक का नया दौर दिखेगा. फिल्म का ट्रेलर हिंदी समेत 4 भारतीय भाषाओं में रिलीज हुआ है. 'अवतार 3' फिल्म 19 दिसंबर को रिलीज होगी. देखें मूवी मसाला.