मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क में पहली बार बाघ की मौजूदगी भी सामने आई है. टिकटोली गेट क्षेत्र में सफारी के दौरान पर्यटकों ने पहली बार एक टाइगर को देखा और उसका वीडियो कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया. वन विभाग का अनुमान है कि यह रणथंभौर टाइगर रिजर्व से निकला टाइगर टी 132 हो सकता है, जो कुछ महीने पहले क्षेत्र से बाहर गया था. अब कूनो में चीता, तेंदुआ और बाघ तीनों बिग कैट प्रजातियां मौजूद हैं.