औरैया (Auraiya) उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का एक जिला और शहर है. इस जिले का मुख्यालय भी यहीं है और ये कानपुर मंडल का हिस्सा है. इस जिले का क्षेत्रफल 2,016 वर्ग किलोमीटर है. (Geographical area)
औरैया जिले में इटावा और कन्नौज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का आंशिक हिस्सा आता है (Lok Sabha constituency). इस जिले के अंतर्गत कुल तीन विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र आते हैं. (Assembly constituency)
2011 जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक औरैया की जनसंख्या (Population) लगभग 14 लाख है और यहां प्रति वर्ग किलोमीटर 684 लोग रहते हैं (Denisity). यहां का लिंग अनुपात (Sex Ratio) 864 है. औरैया की 78.95 फीसदी जनसंख्या साक्षर है. इनमें पुरुष 86.11 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता दर 70.61 फीसदी है (Auraiya literacy).
इस जिले का गठन 17 सितंबर 1997 को हुआ था. औरैया के उत्तर में कन्नौज जिला, दक्षिण में यमुना नदी और जालौन जिला, पूर्व में कानपुर देहात जिला और पश्चिम में इटावा जिला स्थित है. औरैया जिले का मुख्यालय राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 मुगल रोड पर स्थित है जो कानपुर से 105 किलोमीटर पश्चिम तथा इटावा जिला मुख्यालय से 63 किलोमीटर पूर्व में है. अजीतमल तहसील का शिक्षा के क्षेत्र मे जिले मे प्रथम स्थान है (Auraiya Geography Location).
औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना और 75 साल के रामसुगर की अनोखी प्रेम कहानी और सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. दोनों ने उम्र के 45 साल के फासले को दरकिनार करते हुए सगाई कर ली है और जल्द ही शादी करने जा रहे हैं.
औरैया में जालौन चौराहे के पास एक महिला द्वारा लोहे की रॉड से स्कॉर्पियो के सभी शीशे तोड़ने का वीडियो वायरल हुआ है. महिला का आरोप है कि स्कॉर्पियो सवार ने ओवरटेक कर गाली-गलौज और अभद्रता की, फिर रास्ता रोककर मारपीट और जान से मारने की धमकी दी. महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
उत्तर प्रदेश के औरैया में ओवरटेक को लेकर हुए विवाद के बाद एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में कुमकुम देवी लोहे की रॉड से काली स्कॉर्पियो के शीशे तोड़ती नजर आ रही हैं. महिला ने पुलिस को दी शिकायत में स्कॉर्पियो सवार पर गाली-गलौज, अभद्रता, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
एक पिता ने अपने 15 वर्षीय बेटे को चोरी के आरोप में रस्सी से बांधकर बांस की लाठी से पिटाई की. इससे बेटे की मौत हो गई. मृतक के बड़े भाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. घटना यूपी के औरैया जिले की है. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है.
उत्तर प्रदेश के औरैया में शराब ठेके से चोरी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां देशी शराब ठेके में सेल्समैन के बाथरूम जाने के दौरान एक युवक अंदर घुस गया और गोलक में रखे रुपये निकालने लगा. युवक ने मुंह में शराब का पौवा दबा रखा था. सीसीटीवी में वह दोनों हाथों से रुपये जेब में भरता नजर आया.
इटावा के सैफई में 55 वर्षीय रेखा देवी के निधन के बाद पति, बेटों और मायके वालों ने 15 साल पुराने विवाद के चलते शव लेने से इनकार कर दिया. इसके बाद एक एनजीओ ने पुलिस की मौजूदगी में यमुना तट पर उनका अंतिम संस्कार कर मानवता की मिसाल पेश की.
इटावा के सैफई में 55 वर्षीय रेखा देवी की मौत के बाद पति, बेटों और मायके वालों ने शव लेने से इनकार कर दिया. करीब 72 घंटे मोर्चरी में रखने के बाद ‘रक्तदाता समूह’ संस्था ने पुलिस की मौजूदगी में विधि-विधान से उनका अंतिम संस्कार कराया. वीडियो में जानें मामला.
औरैया के दिबियापुर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का CCTV वीडियो सामने आया है. हूटर बजाते हुए सड़क पर दौड़ रही स्कॉर्पियो अचानक बेकाबू होकर बिजली के पोल से टकराई और फिर सामने की दुकान में जा घुसी. हादसे के वक्त सड़क पर कोई राहगीर मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया. फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है.
यूपी के औरैया में बुधवार को पुलिस और 25 हजार रुपये के इनामी के बीच मुठभेड़ हो गई. आरोपी ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, फिर पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.
औरैया में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जिस व्यक्ति का पुलिस और परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया था, वह अपने ही शुद्धि करण के दिन जिंदा घर लौट आया. अब पुलिस ने शव की गलत पहचान करने वाले तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
औरैया जिले के अजीतमल क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. हाईवे किनारे मिले अज्ञात शव की पहचान परिजनों ने अपने भाई कमल सिंह के रूप में कर उसका अंतिम संस्कार कर दिया था. हालांकि, शांति पाठ वाले दिन कमल सिंह अचानक खुद जिंदा घर पहुंच गया.
यूपी के औरैया में टीबी से पीड़ित पिंकी (35) के निधन के बाद अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान पत्नी की मांग में सिंदूर भरते समय पति श्यामल दास (40) की हार्ट अटैक से मौत हो गई. एक साथ दो अर्थियां उठने से गांव में मातम छा गया और दो मासूम बच्चे अनाथ हो गए.
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक निजी अस्पताल के डॉक्टर द्वारा यमुना नदी में कूदकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने मृतक के परिवार की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अस्पताल संचालक को गिरफ्तार कर लिया है.
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में सोशल मीडिया रील बनाने के दौरान एक दुकानदार को सांप ने डस लिया. सपेरे से सांप लेकर वीडियो शूट कर रहे युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को चौंका दिया है.
औरैया में रिटायर्ड दारोगा की बहू ने विदाई समारोह के बाद खाली सभागार में एसपी की कुर्सी पर बैठकर रील बनाई. इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया. पुलिस के संज्ञान लेने पर महिला ने माफी मांगी और अपना 16 हजार फॉलोअर्स वाला अकाउंट डिलीट कर दिया.
उत्तर प्रदेश के औरैया से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर अफसर भी हैरान रह गए. पुलिस के पास सूचना पहुंची कि एक व्यक्ति का अपहरण हो गया है. मामला गंभीर था, इसलिए पुलिस तुरंत एक्टिव हो गई. लेकिन जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि अपहरण की कहानी में जितना ड्रामा था, उतनी ही बड़ी सच्चाई भी छिपी हुई थी.
एक क्लिक में वर्दी, दूसरे क्लिक में थाना और तीसरे क्लिक में 'औरैया पुलिस' का बैकग्राउंड... AI ने सब कुछ बना दिया. लेकिन सोशल मीडिया पर लाइक्स और वायरल होने की चाह में बनाई गई ये डिजिटल खाकी असली पुलिस की नजर से नहीं बच सकी. औरैया में एक युवक ने AI की मदद से खुद को पुलिस अफसर जैसा दिखाने वाली तस्वीरें पोस्ट कीं. तस्वीरें वायरल हुईं तो कहानी सीधे थाने पहुंच गई.
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी और हत्या के आरोपी ऋषभ उर्फ टिल्लू को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. चेकिंग के दौरान आरोपी ने पुलिस को देखकर भागने और फायरिंग करने की कोशिश की. जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई. आरोपी 18 जनवरी 2026 को हुए अनुज उर्फ छोटू हत्याकांड में वांछित था. उसके पास से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई है.
उत्तर प्रदेश के औरैया में यूपी-112 में तैनात मुख्य आरक्षी राजेन्द्र सिंह का एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया. ऑडियो में वह एक युवती से फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए सुनाई दे रहा है. आरोप है कि युवती द्वारा मां से बात कराने से इनकार करने पर पुलिसकर्मी ने आपत्तिजनक व्यवहार किया. मामला सामने आते ही पुलिस अधीक्षक ने मुख्य आरक्षी को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दे दिए. फिलहाल मामले की जांच जारी है.
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में निधन हो गया. इस खबर से औरैया के बिधूना में स्थित ननिहाल में शोक की लहर दौड़ गई. प्रतीक के मौसा और पूर्व विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता ने कहा कि वह बेहद सौम्य स्वभाव के थे और उनकी अचानक मौत से पूरा परिवार सदमे में है.
उत्तर प्रदेश के औरैया के अजीतमल क्षेत्र के ककराई गांव में आंधी-बारिश के दौरान पेड़ गिरने से एक महिला की मौत हो गई. प्रीति नामक महिला अपने पति के साथ खेत में सब्जी तोड़ने गई थी और झोपड़ी में छिपी थी, तभी आम का पेड़ गिर पड़ा, जिससे उसकी मौत हो गई. इस घटना से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.