scorecardresearch
 

SP नेता ने नई बनी सड़क पर दौड़ाई फॉर्च्यूनर, BJP बोली-' ये गुंडों की करतूत'

औरैया का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें सपा नेता ने नई बनी आरसीसी (RCC) रोड पर फॉर्च्यूनर दौड़ा दी. जिससे यह सड़क खराब हो गई थी. अब इस मामले को लेकर बीजेपी ने सपा नेता और पार्टी पर हमला बोला है.

Advertisement
X
सपा नेता ने नई बनी सड़क पर दौड़ाई कार. (Photo: Screengrab)
सपा नेता ने नई बनी सड़क पर दौड़ाई कार. (Photo: Screengrab)

सपा सरकार के पूर्व राज्य मंत्री विनोद यादव कक्का का एक नई आरसीसी रोड से कार गुजारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. यह वीडियो 3 दिन पुराना बताया जा रहा है. वीडियो औरैया बिधूना तहसील के रामपुर अरवा कटरा का बताया जा रहा है. पूर्व मंत्री द्वारा नई बनी सड़क पर कार ले जाने से आरसीसी रोड खराब हो गई. वहीं अब इस पर बीजेपी ने सपा पर हमला बोला है. वहीं पूर्व मंत्री ने पूरे मामले पर सफाई दी है.

विनोद यादव कक्का ने फोन पर आज तक से पूरे मामले को लेकर बात की और इसे विरोधियों की साजिश बताई. उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा गाड़ी वहां से गुजारी गई. लेकिन किसी भी तरह से सड़क पर कोई नुकसान नहीं हुआ. गाड़ी निकलने के बाद मैंने उतर कर देखा भी कि कोई नुकसान तो नहीं हुआ है? नई बनी आरसीसी रोड पर गाड़ी के टायर नहीं छपे  थे. लेकिन अब चुनाव आ गया है, इसलिए विरोधियों द्वारा मेरे खिलाफ साजिश रची गई है. विनोद यादव यहीं नहीं रुके, उन्होंने का कि विरोधियों की रिश्तेदारी उसी गांव में हैं, इसलिए उनकी तरफ से ये साजिश रची गई.

यह भी पढ़ें: अयोध्या गैंगरेप केस: बाइज्जत बरी होने के बाद भी जेल में रहेंगे सपा नेता मोईद खान, राजू खान को 20 साल की सजा

Advertisement

बीजेपी ने बोला हमला

पूरे मामले को लेकर बीजेपी लखनऊ के एक्स अकाउंट से एक पोस्ट किया गया है. जिसमें कहा गया है कि अखिलेश यादव के पद चिन्हों पर चलने वाले सपा के गुंडों की करतूत विकास को कुचलने की होती है. ग्रामीण क्षेत्र में फर्राटा भरती सपा नेता की गाड़ी का वीडियो इसका प्रमाण है. क्योंकि जिस गाड़ी में सपा झंडा लगा होता है, उसमें एक गुंडा बैठा होता है. हालांकि, अभी इस पूरे मामले में सपा प्रमुख अखिलेश यादव का कोई बयान नहीं आया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement